Audacity क्या है? Voice Record और Audio Edit कैसे करें?

Audacity क्या है? Voice Record और Audio Edit कैसे करें?

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि Audacity क्या होता है। साथ ही आप इसकी सहायता से Voice Record और Audio को Edit  कैसे कर सकते हैं। दोस्तों आपको तो पता ही होगा किसी भी वीडियो को अच्छा बनाने के पीछे उसका विजुअल्स का काफी ज्यादा कमाल होता है। उतना ही उसकी Audio का भी कमाल होता है। अगर आप भी वीडियो Editing करते हैं, तो आपको भी एक अच्छे से Audio  Editing सॉफ्टवेयर की तलाश जरूर रहती होगी। जिसके अंदर आप Voice Record कर सकते हो। साथ ही उसको Edit भी कर सकते हो। आज हम आपको इससे जुड़ी हुई पूरी जानकारी देने वाले हैं ।

Audacity क्या है? 

दोस्तों यह काफी ज्यादा फेमस Audio Record और Audio Editing सॉफ्टवेयर माना जाता है। आप इसको बिल्कुल फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको एक भी पैसा नहीं देना पड़ता है। इसीलिए यह काफी ज्यादा पॉपुलर है, काफी लोग इसकी सहायता से अपनी Audio की Editing का काम करते हैं। अपने कंप्यूटर में भी इस सॉफ्टवेयर का काफी इस्तेमाल करते हैं। इसका इंटरफेस भी काफी सिंपल होता है, अगर आप कंप्यूटर चलाना नहीं जानते। तो भी आप इसको बड़े आसानी से इस्तेमाल कर सकते हो।

Audacity में voice कैसे Record करें?

दोस्तों इस की सहायता से आप बड़े ही आसान तरीके से अपनी Voice को Record भी कर सकते हैं। साथ ही उसको MP3 फॉर्मेट के अंदर भी एक्सपोर्ट कर सकते हो। अगर आप भी इस Voice सॉफ्टवेयर पर अपनी Voice को Record करना चाहते हैं। तो आप भी नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
  • सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में Record करने के लिए माइक लगाना होगा।
  • उसके बाद आपको इस सॉफ्टवेयर को ओपन करना है।
  • आपको इस के होम पेज पर एक रेड सर्कल मिलेगा, वह Record का आइकन होता है, आप यहां पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप यहां पर क्लिक करते हैं, वैसे ही Record होना शुरू हो जाता है।
  • दोस्तों Record के शुरू होने के बाद, अब कुछ सेकंड रुके और फिर आप बोलना शुरू करें।
  • जैसे ही आप की Record पूरी हो जाए, तो आप स्टॉप वाले आइकन पर क्लिक करके स्टॉप कर सकते हैं।
  • फिर आप यहां पर अपनी आवाज को भी प्ले करके देख सकते हैं। आप चाहे तो स्पेस बटन को दबा कर के भी प्ले कर सकते हैं।
दोस्तों आप भी इस तरीके से अपनी खुद की आवाज को Record कर सकते हो।

Audacity में Audio edit कैसे करें?

दोस्तों आप इस सॉफ्टवेयर की सहायता से ही अपनी Audio को Record करने के बाद। उसे Edit भी कर सकते हैं, अगर आप अपनी Record के अंदर से कुछ हिस्से हटाना चाहते हैं, या फिर आप किसी दूसरे म्यूजिक को Record के बीच में लगाना चाहते हैं। तो आप सभी काम इस सॉफ्टवेयर की सहायता से कर सकते हैं।

दोस्तों Record के अंदर से चीजों को कट करने के लिए। आपको अपनी Record का वह भाग सेलेक्ट करना होगा। जिसको आप डिलीट करना चाहते हैं, आप चाहे तो इसको माउस की सहायता से सेलेक्ट कर सकते है। फिर आप डिलीट बटन को दबाकर इसे डिलीट कर दें।

अगर आप इसमें कोई और म्यूजिक को लगाना चाहते हैं। तो आप फाइल पर क्लिक करके उसको इंपोर्ट कर सकते हैं। उस म्यूजिक को आप यहां पर लगा सकते हैं। आपके पास यहां पर 2 लेयर बन जाती है, अब म्यूजिक को Record के जिस भी हिस्से में या फिर बैकग्राउंड में लगाना चाहते हैं। अब आपको उस हिस्से के नीचे लगा करके एक नई Audio क्रिएट करनी होगी।

इसके अलावा भी आप यहां पर Editing से जुड़ी हुई काफी सारी अलग-अलग चीजें कर सकते हैं। आप इसके अंदर म्यूजिक को कट भी कर सकते हैं और बैकग्राउंड के अंदर भी कोई और म्यूजिक लगा सकते हैं। आप इसके अंदर काफी सारे म्यूजिक इफेक्ट भी लगा सकते हैं, और भी काफी सारे काम आप इस सॉफ्टवेयर की सहायता से कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें