Android Games को YouTube पर Live Stream कैसे करें?

 Android Games को YouTube पर Live Stream कैसे करें?

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से Android Games को YouTube पर Live Stream कर सकते हैं .दोस्तों काफी लोग सोचते हैं, कि क्रिएटर्स Games को YouTube पर Live Stream करके fun करते हैं। लेकिन उनको मैं बताना चाहूंगा कि इसके जरिए वह काफी अच्छा पैसा कमाते हैं, और अगर आप चाहते हैं। तो आप भी इस एक्टिविटी को कर-कर आप भी काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। जिसके बारे में आज हमने आपको इसका पूरा ट्यूटोरियल बताया है।

Games कैसे Stream करे-

  • दोस्तों अगर आप कंप्यूटर के अंदर Games को ऑनलाइन Stream करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको Open broadcaster software को डाउनलोड करना पड़ेगा।
  • अगर आप अपने Android फोन के अंदर Games को Live Stream करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको YouTube Gaming app को डाउनलोड करना होगा, जो प्ले स्टोर पर आपको बिल्कुल फ्री में मिल जाएगा।
  • दोस्तों इस ट्यूटोरियल के अंदर आज हम YouTube Gameing app पर फोकस करने वाले हैं।
  • दोस्तों सबसे पहले तो आपको YouTube Gameing app को अपने Android  फोन के अंदर डाउनलोड करना है, फिर उसके अंदर आपको लॉगइन करना है, आप यहां पर अपने गूगल अकाउंट के साथ भी लॉगिन कर सकते हैं।
  • दोस्तों फिर यहां पर आपके YouTube अकाउंट की स्थिति के हिसाब से, यह आपको फोन नंबर की सहायता से आप को वेरीफाई करने के लिए कहता है। दोस्तों जैसे ही आप एक बार यहां पर अपना बेसिक सेटअप पूरा कर लेते हैं। उसके बाद आपको फोन से Streaming शुरू करना होगा।
  • Stream करने के लिए आपको सबसे पहले इस ऐप को खोलना है, और आप को सबसे ऊपर ही broadcast icon मिल जाएगा, आप उस पर क्लिक कर दें।
  • दोस्तों फिर आपके सामने यहां पर दो ऑप्शन मिलेंगे Live Stream का और वीडियो क्वालिटी का आपको इन दोनों को ही सेलेक्ट करना है।
  • जैसे ही आप नेक्स्ट पर क्लिक करेंगे, तो आपको यह पता होगा कि आप पब्लिक तक जाने वाले हैं। इसका मतलब यह होता है कि कोई भी स्क्रीन नोटिफिकेशन और बैकग्राउंड नॉइस। यह सब Live होगा इसलिए आप पहले से ही सिक्योर कर ले कि आपने सभी नोटिफिकेशन को डिसएबल किया है या नहीं, और अपने वातावरण को भी आप इस तरीके से सेट करें, कि आपको किसी और के आगे शर्मिंदा ना होना पड़े।
  • दोस्तों फिर आपको नेक्स्ट वाले बटन पर क्लिक करना है। फिर आपको ऐप को सेलेक्ट करके prompt करके Live Stream शुरू करना है।
  • दोस्तों इस केस के अंदर हमने PUBG Games को सेलेक्ट करा है। अब आपको यहां पर अगली स्क्रीन पर वीडियो का नाम और डिस्क्रिप्शन को देना आवश्यक होता है।
  • दोस्तों Live आने से पहले आपको यहां पर Facebook , Twitter , YouTube जैसे काफी बड़े प्लेटफॉर्म्स पर लिंक को शेयर करने का ऑप्शन दिया जाता है। दोस्तों आप जब भी Live Stream को शुरू करने वाले हो। तो आपको कंट्रोलर के साथ ऐप को खोलना होगा, और नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।
  • आपको इसके अंदर कैमरे को इनेबल ओर डिसएबल करने का भी ऑप्शन मिलता है।
  • आप चाहे तो फ्लोटिंग बबल को स्क्रीन पर कहीं पर भी रख सकते हो। ताकि आप Games Play आराम से कर पाए।
  • दोस्तों जब आप तैयार हो तो Live Stream को शुरू करने के लिए। आप को केवल स्टार्ट वाले बटन पर क्लिक करना होग।  क्लिक करते ही आपकी Live Streaming तुरंत ही शुरू हो जाएगी।
आप यहां पर Games को खेलते समय अपने वीवर्स के कमैंट्स को भी देख सकते हैं। अगर आपके सामने आपका कंप्यूटर या फिर लैपटॉप है, तो आप अपने ब्राउज़र के अंदर YouTube Live डैशबोर्ड पेज को भी खोल सकते हैं। साथ ही यूजर्स के कमेंट को देख सकते हो और अपनी Live वीडियो की सेटिंग को भी आप कंट्रोल कर सकते हो।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें