Amazon Audible क्या है इसके फीचर्स और उपयोग
Amazon Audible क्या है इसके फीचर्स और उपयोग
दोस्तों आज हम आपको Amazon Audible क्या है। साथ ही इसके फीचर्स और इसके उपयोग के बारे में बताने वाले हैं। दोस्तों किताबें पढ़ना तो पहले की बात हो गई है। आज के समय में किसी के पास किताबें पढ़ना तो दूर किसी से 2 मिनट बात करने का भी समय नहीं है। इसी चीज को देखते हुए Amazon ने Audible की सेवा को लांच किया है। जिसकी सहायता से आपको किताबों को पढ़ना नहीं होता। आप केवल किताबों को सुनकर भी पढ़ सकते हैं। उसके लिए आपको अलग से समय देने की भी जरूरत नहीं होती।
Audible क्या है?
दोस्तों ये एक सब्सक्रिप्शन आधारित एक ऑडियोबुक सेवा होती है। जहां पर आपको ऑडियोबुक, रेडियो और टीवी शो, मैगजीन तथा अखबार आदि प्रकार का कंटेंट ऑडियो फॉर्मेट के अंदर में सुनाया जाता है। यहां पर आपको ऑडियो फॉर्मेट के अंदर सूचनात्मक मनोरंजन, आत्मक तथा शैक्षिक सामग्री बिल्कुल मुफ्त में आपको मिलती है। यह केवल शुल्क के रूप में आपसे सब्सक्रिप्शन फीस लेते हैं। जो कि आपको मासिक या फिर वार्षिक के अंदर देनी होती है। यहां पर आपको दुनिया भर की भाषाओं के अंदर किताबें मिल जाएंगी। जिनको आप बड़े आसानी से सुन सकते हैं। दोस्त यहां पर आपको उपन्यास, लंबी तथा छोटी कहानी, साइंस फिक्शन स्टोरी आदि ऐसी दो लाख से ज्यादा ऑडियो बुक टाइटल उपलब्ध है। जो आप अपने हिसाब से सुन सकते हैं।
Audible के कुछ खास फीचर्स-
Audible के कुछ खास फीचर इस प्रकार से हैं-
- आसान एक्सेस
- एलेक्सा पर सुने
- ओडियोबुक्स का वृह्द संग्रह
- हिंदी भाषी साहित्य मौजूद
- कभी भी कैंसल करें
- शीर्ष अखबारों का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
- वापसी की सुविधा
- एक महिना फ्री
- ओडियोबुक्स हमेशा के लिए उपलब्ध
- 24 घंटे मौजूदगी
- लाइव सपोर्ट
Audible का उपयोग कैसे करें-
दोस्तों Audible का उपयोग आप इस प्रकार से कर सकते हैं।
1. Audible App
दोस्तों Audible का मोबाइल फोन App बिल्कुल ही मुफ्त होता है। जिसको आप अपने स्मार्टफोन में ऑडियो बुक सुनने के लिए आनंद ले सकते हैं। अगर आप एंड्रॉयड डिवाइस के लिए इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं। तो आप गूगल प्ले स्टोर से जाकर इस App को बिल्कुल फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। आप चाहे तो इसकी Audible मेंबरशिप को भी खरीद सकते हैं। दोस्तों अगर आप अपने आईफोन के अंदर इसकी सेवा लेना चाहते हैं। इसके लिए आपको App स्टोर पर जाकर Audible App को डाउनलोड करना होगा। फिर आप इसको बिल्कुल मुफ्त में यूज कर सकते हैं। अगर आपको यह ज्यादा पसंद आता है, तो आप इसका सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं। जो आपको मासिक या वार्षिक में देना होता है।
2. Audible Website
दोस्तों अगर आप लैपटॉप या फिर कंप्यूटर के अंदर इसकी सुविधा लेना चाहते हैं। तो इसका सबसे अच्छा तरीका है, इसकी वेबसाइट जिसकी सहायता से आप ऑडियो बुक को लाखों संख्याओं में एक्सेस कर सकते हैं।
इसके अलावा आप इस तरीके से भी Audible का उपयोग संभव है।
- Stream Your Audio
- iTunes तथा Apple Books
- MP3 Devices
3. Alexa Device
Alexa रीड को “एज ए मैन थिंकेट’ कहते ही माननीय जेम्स एलेन जी की मशहूर कीताब के शब्द सुनाई पड़ने लगते है।
ये कुछ ही बानगीभर है। आप Alexa युक्त सारे डिवाइसों में Audible सर्विस का आनंद ले सकते है। जैसे Alexa स्मार्ट स्पीकर्स, सोनोस स्मार्ट स्पीकर्स, फायर टीवी आदि।
4. Kindle
दोस्तों अगर आपके पास में Kindle डिवाइस मौजूद है। तब आपको इसके अलावा किसी भी और डिवाइस की जरूरत नहीं होती है। आप चाहे तो Kindle रीडर टैब की सहायता से Kindle ओएसिस तथा फायर टेबलेट की सहायता से ही Audible की ऑडियोबुक्स को सुन सकते हो। आप चाहे तो यहां पर Audible की मेंबरशिप को खरीद या फिर रद्द भी कर सकते हो।
Comments
Post a Comment