टॉप 5 बेस्ट फ्री सॉफ्टवेयर डाउनलोड साइट-

 टॉप 5 बेस्ट फ्री सॉफ्टवेयर डाउनलोड साइट- 

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे टॉप 5 बेस्ट फ्री सॉफ्टवेयर डाउनलोड साइट के बारे मैं। दोस्तों अगर आप भी स्मार्टफोन या फिर अपने सिस्टम या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। तो आप उनके अंदर सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करके। अपने काम को काफी आसान बना सकते हैं। लेकिन काफी लोग ऐसे होते हैं। जो डरते हैं, कि कहीं सॉफ्टवेयर के चक्कर में उनके सिस्टम के अंदर वायरस ना आ जाए। तो आप चिंता ना करें, इसीलिए आज मैं आपको सॉफ्टवेयर डाउनलोड साइट की लिस्ट बताने वाला हूं। जिन साइडों की सहायता से आप बड़े आसानी से अपने सिस्टम और स्मार्टफोन के लिए सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आपके सिस्टम के अंदर कोई भी वायरस नहीं आता है। चलिए देखते हैं, टॉप 5 बेस्ट फ्री सॉफ्टवेयर डाउनलोड साइट।

1. Ninite

दोस्तों ये बिल्कुल फ्री वेबसाइट होती है, सॉफ्टवेयर्स को डाउनलोड करने के लिए। जहां पर हम को सभी सॉफ्टवेयर्स की कैटेगरी वाइज के अंदर लिस्ट मिल जाती है। सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए। हमें सिंपल Ninite को इंस्टॉल डाउनलोड करना पड़ता है। जिसके बाद में हम जिस भी सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करना चाहते हैं। हम उसको डायरेक्ट अपने सिस्टम के अंदर इंस्टॉल कर सकते हैं।

अगर आप यहां पर किसी सॉफ्टवेयर का पैकेज डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आप सॉफ्टवेयर पैकेज पर क्लिक करके उसको भी डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

2. Softpedia

दोस्तों यह वेबसाइट काफी ज्यादा अच्छी है। यह ऑल इन वन वेबसाइट है, इस वेबसाइट के अंदर हमें सॉफ्टवेयर से जुड़ी हुई खबरें भी पढ़ने को मिल जाती हैं। जिनको पढ़कर अनुमान लगा सकते हैं, कि कौन सा सॉफ्टवेयर कैसा है। यहां पर आपको साइड के अंदर फ्री सॉफ्टवेयर डाउनलोड का एक ऑप्शन मिल जाता है। जिसके अंदर लगभग 13,50,000+  से भी ज्यादा फाइलें मौजूद हैं। आप यहां पर अपनी पसंदीदा सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर सकते हैं।

3. MajorGeeks

दोस्तों ये एक टोरेंट वेबसाइट होती है। जिसका डिजाइन आपको देखने में थोड़ा सा ओल्ड लग सकता है। लेकिन यह काफी ज्यादा फास्ट है। जोकि पिछले 15 सालों से ही बेस्ट डाउनलोड वेबसाइट की लिस्ट में हमेशा आती है। आप यहां से लगभग सभी तरह की फ्रीवेयर फाइल्स को डाउनलोड कर सकते हैं। जो कि बिल्कुल सेफ और वायरस फ्री होती हैं।

4. FileHippo

दोस्तों यह वेबसाइट बिल्कुल सिंपल और काफी अच्छी वेबसाइट है। आप यहां पर किसी भी सॉफ्टवेयर का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं। वह भी बिना किसी रिस्क के। 

दोस्तों काफी ज्यादा यह देखा जाता है, कि जितनी भी काफी सारी सॉफ्टवेयर वेबसाइट होती है। उन पर सॉफ्टवेयर डाउनलोड करते समय हमें काफी सारे पॉपअप एड्स दिखते हैं। जिनसे वह पैसे कमाते हैं, लेकिन उससे यूजर को काफी ज्यादा परेशानी होती है। काफी बार तो यह समझ में ही नहीं आता की सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना कहां से है और कैसे हैं। लेकिन इस वेबसाइट पर ऐसा नहीं होता है। इस वेबसाइट पर आपको परेशान करने वाले कोई भी ऐड नहीं आते हैं।

5. Filepuma

दोस्तों जैसे ही आप इस वेबसाइट को ओपन करते हैं। तो आपको लगेगा कि यह वेबसाइट तो बाकि दूसरी वेबसाइट की कॉपी करके बनाई गई है। लेकिन अगर आप यहां पर थोड़ा सा ध्यान देंगे। तो आपको पता चलेगा कि यह वेबसाइट उन सभी वेबसाइट से आसान है। जिन भी वेबसाइट पर से आज तक आपने सॉफ्टवेयर्स को डाउनलोड किया है।

दोस्तों इस वेबसाइट के अंदर आपको अपने जरूरत के सभी छोटे बड़े सॉफ्टवेयर मिल जाएंगे। जिनको आप बिल्कुल फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। दोस्तों मेरे को इस वेबसाइट की एक बात काफी ज्यादा पसंद आई है। वह यह है कि इसके अंदर सभी सॉफ्टवेयर को एक कैटेगरी के अंदर बांटा गया है। जिससे हमें अपनी जरूरत के हिसाब से सॉफ्टवेयर को सर्च करने में काफी ज्यादा आसानी होती है। काफी जल्दी हमें वह सॉफ्टवेयर मिल भी जाती है। जिसको हम बड़े आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें