सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग करने के 5 बेहतरीन तरीके।
सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग करने के 5 बेहतरीन तरीके।
दोस्तों आज हम आपको सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग करने के 5 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं। क्योंकि दोस्तों आज के समय में सिर्फ मोबाइल बैंकिंग की सहायता से। हम अपनी मेहनत की कमाए हुए पैसों को बेहद ही महत्वपूर्ण तरीके से सुरक्षित रख सकते हैं। इसीलिए आज हम आपको आपकी कमाई हुई राशि को कैसे सुरक्षित रखें। इसके बारे में आपको बताएंगे कि आप मोबाइल बैंकिंग किस तरीके से कर सकते हैं। ताकि कोई आपकी मेहनत की कमाई को चुरा ना पाए।
1. बैंक में नंबर रजिस्टर कराएँ-
दोस्तों काफी लोग ऐसे होते हैं। जिनके पास दो नंबर होते हैं। काफी लोगों को एक नंबर उनके कार्यालय से मिलता है। दूसरा नंबर तो उनका खुद का ही होता है। तो आपको यहां पर ध्यान यह देना है, कि आपको अपना खुद का पर्सनल नंबर ही बैंक के अंदर रजिस्टर करवाना है। क्योंकि कभी भी हो सकता है, कि जब आप अपना व्यवसाय बदलें। तो जिस सिम का आप उपयोग कर रहे थे। वह सिम फिर किसी और को दे दी जाए। अगर आप कभी भी अपना बैंक खाता खोलते हैं। तो हमेशा ध्यान रखें कि वहां पर आप अपना ही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाएं। जो मोबाइल नंबर आपके पास हमेशा रहता हो।
क्योंकि दोस्तों इस मोबाइल नंबर पर आपके अकाउंट से जुड़ी सारी लेनदेन के मैसेज आप के फोन पर आते हैं। जिसकी सहायता से आप अपने अकाउंट के अंदर होने वाले लेनदेन को मैसेज के द्वारा देख सकते हैं। नजर भी रख सकते हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि अपना नंबर ही वहां पर रजिस्टर्ड करवाएं। ऐसा करवाने से आप धोखाधड़ी से भी काफी बस सकते हैं।
2. थर्ड पार्टी साईट या लिंक से एप्प इनस्टॉल न करें-
दोस्तों जभी भी आप बैंक की एप्लीकेशन को डाउनलोड करते हैं तो कभी भी किसी वेबसाइट या किसी भी थर्ड पार्टी लिंग की सहायता से आप उस ऐप को बिल्कुल भी इंस्टॉल ना करें आप केवल बैंक के एप को प्ले स्टोर की सहायता से ही डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें। क्योंकि बहुत सारे ऐसे एप्लीकेशन होते हैं। जो आप की आंखों में धूल झोंक कर। आपके अकाउंट को बिल्कुल खाली कर सकते हैं। जी हां मैं आपको बता दूं कि कुछ ऐसे एप्लीकेशन भी मौजूद हैं। जो आपके बैंक अकाउंट को खाली करने के चक्कर में लगे रहते हैं। इसलिए आप हमेशा प्ले स्टोर से ही बैंक की एप्लीकेशन को डाउनलोड करें। उसके अंदर आपको काफी सारे सिक्योरिटी फीचर्स देखने को मिलते हैं। जिससे आपके द्वारा होने वाली बैंकिंग सेफ मोबाइल बैंकिंग होती है।
3. मोबाइल से डाटा क्लीन करते रहे-
दोस्तों बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लेनदेन के मैसेज और साथ ही कुछ ओटीपी वगैरह या कुछ मैसेजेस आपकी जानकारी के लिए भेजता रहता है। तो आप हमेशा ध्यान रखें कि उनको पढ़ने के बाद आप उन्हें कुछ-कुछ समय बाद पर इनको डिलीट करते रहें। ऐसा करने से आपका डाटा लीक होने से बचा रहता है।
4. मोबाइल ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर को उपयोग करे-
दोस्तों काफी सारे ऐसे फोन भी होते हैं। जिनके अंदर ट्रैकिंग सिस्टम भी इनबिल्ट रहता है। अगर आपका फोन कभी भी छूट जाता है या कहीं पर रह जाता है। तो आप उसको ढूंढने के लिए प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करने के बाद। अपने मोबाइल फोन को इनबिल्ट ट्रैकिंग सिस्टम की सहायता से ट्रैक कर सकते हैं। या फिर आप उसको ब्लॉक भी करवा सकते हैं।
Comments
Post a Comment