यह हैं टॉप 5 प्रोटीन बेस्ड फूड, जिन्हें आप रोजाना खा सकते हैं
यह हैं टॉप 5 प्रोटीन बेस्ड फूड, जिन्हें आप रोजाना खा सकते हैं
दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं टॉप 5 प्रोटीन बेस्ड फूड। जिनको आप रोजाना खा सकते हो अगर आप इन्हें अपने डाइट के अंदर शामिल करते हैं। तो आपके शरीर के अंदर हमेशा ही एनर्जी बनी रहती है और आपको कमजोरी महसूस नहीं होती है। इनको अपनी डाइट के अंदर शामिल करने से आपके शरीर की काफी सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं।
1. हाई प्रोटीन फूड है अंडा
दोस्तों अंडा पृथ्वी का सबसे ही ज्यादा स्वस्थ और सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक होता है। यह आवश्यक ही विटामिन, खनिज, हेल्दी फैट्स, आंखों की रक्षा करने वाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर रहता है। इसलिए हमें लगभग रोजाना ही अपने आहार के अंदर अंडे को शामिल करना चाहिए। आप चाहे तो आप उबले हुए अंडे, या फिर आमलेट, या आप तले हुए अंडे खा सकते हो, या आप इसको अपने शेख के अंदर मिलाकर भी खा सकते हैं।
2. हाई प्रोटीन फूड है दूध
दोस्तों दूध के बारे में तो आपको पता ही होगा क्योंकि दूध के अंदर कैल्शियम की काफी अच्छी मात्रा होती है। आपको बता दूं कि कैल्शियम के साथ-साथ दूध के अंदर काफी हाई मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है। दोस्तों दूध उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का काफी उत्कृष्ट स्रोत होता है। इसके अलावा अगर आप एक गिलास दूध रोजाना शाम को पीते हैं। तो इससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है, साथ ही आपकी एनर्जी भी बनी रहती है।आप दूध को अपने डाइट के अंदर जरूर शामिल करें और रोजाना सुबह और रात को दूध को जरूर पिया करें।
3. हाई प्रोटीन फूड है नट्स और बीज
दोस्तों आपको पता होगा कि बादाम और पिस्ते, अखरोट आदि जैसे ड्राई फ्रूट्स को शाम के स्नैक्स के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप भी अपने वजन को कम करना चाहते हो तो आप इनका सेवन जरूर करें। साथ ही इनका सेवन करने से आपके दिल पर होने वाली बीमारी कम होती हैं, और उन बीमारियों से आपको काफी राहत भी मिलती है। लेकिन दोस्तों आपको बता दूं कि ड्राई फूड और बीच के अंदर काफी ज्यादा कैलरी पाई जाती हैं। इसलिए आप इसको ज्यादा मात्रा में ना लें, आप इसको सीमित मात्रा के अंदर ही ले।
4. हाई प्रोटीन फूड है चिकन
दोस्तों चिकन को आदर्श हाई प्रोटीन डाइट ऑप्शन माना जाता है। जिसको आप चाहे तो आसानी से अपनी ड्रेस के अंदर शामिल कर सकते हो। लेकिन दोस्तों आपको प्रोसेस और पैक्ट चिकन को खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसी चिकन बासी हो सकती है और इसे खाने से आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए आप हमेशा ताजा चिकन ही ले, दोस्तों चिकन के अंदर विटामिन बी का स्रोत पाया जाता है। जैसे कि नियासिन और विटामिन बी 6, जो कार्डियोवैस्कुलर बीमारी के खतरे को कम करने में, साथ ही डायबिटीज को कंट्रोल करने में आपको काफी मदद करते हैं। यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए आप इसका सेवन जरूर करें।
5. हाई प्रोटीन फूड है बादाम
दोस्तों बादाम को आपको अपनी डाइट के अंदर जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से आपको काफी एनर्जी मिलती है। बादाम के अंदर हाई मात्रा में प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर पाया जाता है। बादाम आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। बादाम खाने से आपका दिमाग भी तेज होता है। आप चाहे तो बदाम को रात को पानी में भिगोकर छोड़ दें और सुबह को उन्हें खा सकते हैं। वरना आप उन भीगे हुए बादामों को सुबह दूध के साथ देसी घी से छौक्कर भी खा सकते हैं। इससे आपको काफी ज्यादा एनर्जी मिलती है। यह आपके ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में भी आपकी काफी सहायता करता है। आप इसको अपनी डाइट के अंदर जरूर शामिल करें। अगर आप चाहे तो घर पर ही आप बदाम का मक्खन भी बना सकते हैं।
Comments
Post a Comment