बिना पैसों के शुरू किये जाने वाले 5 लेटेस्ट बिजनेस।
बिना पैसों के शुरू किये जाने वाले 5 लेटेस्ट बिजनेस।
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप बिना पैसों के भी बिजनेस को कैसे स्टार्ट कर सकते हैं। आज मैं बिना पैसों के शुरू किए जाने वाले 5 ऐसे बिजनेसइस के बारे में आपको बताऊंगा। जिनको आप बिना पैसों के भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको स्किल्स की आवश्यकता पड़ती है। अगर आप की स्किल्स इन में अच्छी है। तो आप भी इन बिजनेस को स्टार्ट कर सकते हैं।
1. बेबी प्रूफिंग
दोस्तों आपने अक्सर यह देखा होगा कि जब भी बच्चे घर में खेलते हैं। तो वह कभी भी बिजली की तारों को छू देते हैं। या फिर वह सीडी की तरफ चले जाते हैं। या कभी वह पानी के अंदर खेलने लगते हैं। जिसकी वजह से उन्हें शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचता है। या फिर उन्हें ठंडी या गर्मी लग सकती है। या उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। आपको इसे करने के लिए एक टीम की जरूरत होती है। जिसके अंदर आपको कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन अपनी टीम के अंदर रखने पड़ेंगे। दोस्तों आप अपने ग्राहक के हिसाब से उनके बच्चे का घर सुरक्षित तरीके से बना सकते हैं। ताकि वह किसी भी ऐसी जगह ना जाए। जहां पर उसको शारीरिक हानि पहुंचे। आप उनके लिए सुरक्षित घर बनाने का काम कर सकते हैं। इस काम को करने के लिए। आपका दिमाग थोड़ा क्रिएटिव होना चाहिए और आपको कंस्ट्रक्शन की बेसिक से नॉलेज होनी चाहिए।
2. कार्यालयों में लगे प्लांट का मेंटेनेंस बिजनेस
दोस्तों आपको तो पता होगा कि जहां पर भी पेड़ ज्यादा होते हैं। वहां पर ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए आज के समय में आपने अपने भारत के अंदर भी देखा होगा काफी सारे ऐसे ऑफिस हैं। जिनके अंदर छोटे-छोटे प्लांट्स मौजूद होते हैं। आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपका माइंड क्रिएटिव होना चाहिए। साथ ही आपको प्लांट के बारे में काफी अच्छी नॉलेज होनी चाहिए। उसके बाद आप किसी भी ऑफिस ऑनर से बात करके। उनके ऑफिस में छोटे-छोटे पेड़ों को सेट अप करने का काम कर सकते हैं। या उनकी देखभाल करने का काम कर सकते है।
3. बिल ऑडिटर
दोस्तों इस बिजनेस का मेन मकसद होता है, कि जो आपके खर्चों को सीमित रखें। आपके विल को एनालाइज करें और उन्हें मैनेज करें। आप मान सकते हैं कि जैसे अगर कोई व्यक्ति मेडिकल, टूर, शादी, ऑफिस वगैरह के कामों में बिजी रहता है। तो ऐसे में वह अपने खर्चों पर ध्यान नहीं दे पाता। जिसके लिए वह बिल ऑडिटर को नियुक्त करता है। इनका काम सलाह देना होता है। यह अपनी सलाह से कोई भी निश्चित फीस ले सकते हैं। या फिर ग्राहक को कराए गए लाभ से आप कुछ हिस्सा भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको बिल मैनेजमेंट की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही आपको खरीदारी का ज्ञान भी होना चाहिए।
4. हाउस सीटिंग बिजनेस
दोस्तों इसके अंदर आपको घर की देखभाल करनी होती है। जो हाउस सीटर होता है। वह घर की देखभाल करने के लिए बाकी सदस्यों की तरह ही अपने ग्राहक के घर में रहकर। हाउस सीटर का काम करता है। हाउस सीटर का काम पौधों का ध्यान रखना। पालतू जानवरों का ध्यान रखना। घर के अंदर बुजुर्ग बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना। यह सभी काम हाउस सीटर का होता है। इसके अंदर आपको घंटे के या फिर दिन के भी काफी अच्छे पैसे मिल जाते हैं। इसको करने के लिए आपको देखभाल करने की अद्भुत कला होनी चाहि। साथ ही घरेलू कार्य की भी जानकारी होनी चाहिए।
5. व्यक्तिगत शॉपर
दोस्तों आप व्यक्तिगत शॉपर का भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अगर आप किसी शॉपकीपर को जानते हैं। तो आप उनके यहां पर पर्सनल शॉप कीपर का काम कर सकते हैं। क्योंकि काफी लोगों को पर्सनल शॉपकीपर की जरूरत होती है। जो उनके काम में हाथ बटा सके। इसके लिए आपको वस्तु, सामानों की अच्छी परक होनी चाहिए। साथ ही अपने सामान को बेचने और ग्राहक को अपनी तरफ खींचने का हुनर होना चाहिए।
Comments
Post a Comment