सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

 सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

दोस्तों हम आपको बताना चाहेंगे कि आज के समय में दुनिया भर के अंदर लाखों लोगों को हाई बीपी और हाइपरटेंशन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आजकल की युवा पीढ़ी के बीच में भी हाई ब्लड प्रेशर प्रचलित हो रहा है। आज के समय में दोस्तों 20 और 30 साल की उम्र वाले लोग काफी तेजी से ब्लड प्रेशर की शिकायत कर रहे हैं। अगर आपका भी ब्लड प्रेशर लगातार ही 120/180 मिमीएचएचजी से अधिक रहता है। तो आपको भी तुरंत कार्डियक विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। अपनी उचित देखभाल और ध्यान की कमी के कारण हाई ब्लड प्रेशर या फिर हाइपरटेंशन होने लग जाता है। जो हमारी धमनियों में जकड़न और रक्त प्रवाह में बाधा और स्ट्रोक का कारण बन जाता है। आपके दिल की हेल्थ को बनाए रखने में और आपके ब्लड प्रेशर लेवल को सही तरीके से कंट्रोल करने में ये सब्जिया काफी अहम भूमिका निभाती है। दोस्तों सर्दियों के अंदर काफी तरह की सब्जियां होती है। जो कि हमारे ब्लड प्रेशर के लेवल को बैलेंस करने में हमारी काफी सहायता करती हैं। जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले है। आज हम आपको पांच ऐसे ही सब्जियों के बारे में बताने वाले हैं। जिनको आप सर्दी में खाकर अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, वह कौन सी 5 सब्जियां है।

1. गाजर:

दोस्तों पोटेशियम से भरपूर गाजर आपके रक्त की वाहिकाओं और धमनियों को आराम देने में आपकी काफी सहायता करता है। यह सोडियम के दुष्प्रभावों को भी बेअसर करता है। दोस्तों यह एथेरोस्क्लेरोसिस और स्टॉक के जोखिम को भी कम करता है। दोस्तों आप भी इस सब्जी को अपने जूस के अंदर शामिल कर सकते हैं। वरना आप इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं, लेकिन आप इसका सेवन जरूर करें।

2. पालक:

दोस्तों पालक के अंदर पोटेशियम और प्रोटीन काफी भरपूर मात्रा के अंदर होते है। दोस्तों लुबुटीन धमनियों की वॉल्स की मोटाई को रोकते हैं। जिससे कि हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, इसके अलावा पालक के अंदर फोलेट और मैग्नीशियम भी पाया जाता है। यह भी हमारे ब्लड प्रेशर के लेवल को कंट्रोल करने में हमारी काफी सहायता करता है। पालक के अंदर काफी कम मात्रा में कैलरी भी पाई जाती हैं। आप चाहे तो इससे सलाद या फिर सैंडविच और लज़ान्या मैं मिलाकर भी खा सकते हैं।

3. मूली:

दोस्तों मूली के अंदर पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। जो कि आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी काफी सहायता करती है। आप चाहे तो इसको अपने सलाद के अंदर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, या आप इसे सूप बनाकर भी पी सकते हैं।

4. मेथी:

दोस्तों मेथी के पत्ते और मेथी के बीच में काफी मात्रा में घुलनशील फाइबर मौजूद रहते हैं। जो कि हमारे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में हमारी सहायता करते हैं। खासकर एलडीएल को हाई फाइबर डायट ब्लड प्रेशर के लेवल से भी जोड़ा जाता है। इसके अलावा मेथी की पत्तियां और बीज में सोडियम की मात्रा भी काफी कम पाई जाती है, इसलिए आप इसका सेवन जरूर करें।

5. चुकंदर:

दोस्त चुकंदर हमारे शरीर के अंदर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी मदद करती है। क्योंकि इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो हमारे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में हमारी काफी सहायता करते हैं। जबकि विटामिन बी आप के तंत्रिका तंत्र के कार्य को बेहतर बनाने में सहायता करती है। अध्ययनों ने यह दावा करा है कि चुकंदर में नाइट्रेट काफी अधिक मात्रा के अंदर पाया जाता है। जो कि नाइट्रिक ऑक्साइड नामक गैस को बनाता है। यह गैस हमारी रक्त वाहिकाओं को आराम देने में काफी फायदेमंद साबित होती हैं। साथ ही ये हमारे ब्लड फ्लो के अंदर भी सुधार करती है और यह अस्थाई रूप से हमारे ब्लड प्रेशर को कम करती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें