कोविड वैक्सीन 2nd डोज़ के लिए रजिस्टर कैसे करे?

कोविड वैक्सीन 2nd डोज़ के लिए रजिस्टर कैसे करे?

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से कोविड वैक्सीन के 2nd डोज के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं। क्योंकि दोस्तों 2nd डोज़ लगवाना हर किसी के लिए अनिवार्य है। अगर आपको कोरोना महामारी जैसी बीमारी को हराना चाहते हैं। तो इसके लिए आपका वैक्सीनेटेड होना जरूरी है। दोस्तों आप जितना जल्दी वैक्सीनेटेड होंगे उतना ही जल्दी आपका परिवार आपसे सुरक्षित रहेगा। मान लीजिए अगर आप काम करने के लिए किसी काम की वजह से आप घर से बाहर जाते हैं। तो बाहर आपको पता है कि कितनी ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे में कोई किसी का पता नहीं लगा सकता कि किसको कोरोना वायरस है, या फिर उसके लक्षण हैं। तो अगर आप ऐसे में उन लोगों से बचना चाहते हैं। अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहते हैं। तो आप अपने साथ-साथ अपने पूरे परिवार को भी कोविड वैक्सीन को जरूर लगवाएं।

रजिस्ट्रेशन फॉर 2nd डोज़ ऑफ़ Covid vaccine-

  • दोस्तों 2nd डोज़ के रजिस्ट्रेशन के लिए काफी सारे ऑप्शन मौजूद है। जहां पर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आप चाहे तो Umang App या Cowin Site, Aarogya Setu App पर जाकर भी 2nd उसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • यहां पर जिसको भी 2nd डोज़ लगवाना है। आपको उसका फोन नंबर डालना होगा और ओटीपी वेरीफाई करने के बाद लॉगइन करना होगा।
  • दोस्तों रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस बिल्कुल डोज 1 की तरह ही होता है । जैसे आप ने डोज 1 की बुकिंग किया था। सेम वैसे ही आपको 2nd डोज के लिए भी बुकिंग करनी होती है।
  • दोस्तों जैसी आप इसके अंदर लॉगिन करते हैं। तो आपको यहां पर शेड्यूल का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा। आपको शेड्यूल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर बुक अप्वाइंटमेंट फॉर वैक्सीनेशन वाले पेज पर आ जाना है।
  • अब आप यहां पर अपना पिनकोड या फिर जिला के माध्यम से अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर को सर्च कर सकते हैं। ताकि आपको वैक्सीन लगवाने के लिए ज्यादा दूर ना जाना पड़े और नजदीक में ही आप अपने वैक्सीन को लगवा ले।
  • फिर आपको अपने वैक्सीनेशन सेंटर की डेट और टाइम स्लॉट को चुनकर कंफर्म वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • दोस्तों जैसे कि आप कंफर्म पर क्लिक करते हैं। तो आपकी यहां पर अपॉइंटमेंट सक्सेसफुली हो जाती है उसके बाद अगर आप इस सिलिप को प्रिंट करना चाहते हैं। तो आप इसके लिए प्रिंट पर क्लिक करके अपॉइंटमेंट स्लिप को प्रिंट आउट कर सकते हैं।
  • उसके बाद आप ने जिस डेट को अपनी वैक्सीन बुक करी है। आप उस डेट पर जाकर अपने 2nd डोज़ को लगवा सकते हैं। इसके लिए आप वहां पर अपना अपॉइंटमेंट स्लिप दिखा सकते हैं।
देखा दोस्तों आपने 2nd डोज़ को बुक करना कितना ज्यादा आसान है। आप भी इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने 2nd डोज़ को बुक कर सकते हैं। अपने आप को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। क्योंकि अगर आप कोरोना महामारी जैसी बीमारी को हराना चाहते हैं। तो आपका वैक्सीनेटेड होना काफी ज्यादा जरूरी है। आप खुद भी वैक्सीनेटेड हो और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी वैक्सीनेशन के रजिस्टर करने में मदद करें। ताकि वह भी जल्द से जल्द वैक्सीनेटेड हो पाए।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें