भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

 भारत के टॉप 5 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

1. अमित भड़ाना (Amit Bhadana)

दोस्तों अमित भड़ाना यूट्यूब कॉमेडी के बीच में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। इनके करीबन 20 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और यूट्यूब पर ये एक काफी लोकप्रिय यूट्यूब सुपरस्टार है। अमित भड़ाना का जन्म 7 सितंबर 1991 के अंदर हुआ था। जो कि भारत की फरीदाबाद के निवासी हैं और उनके पास लॉ की डिग्री भी है। उनके माता-पिता को उनके यूट्यूब चैनल के बारे में कुछ भी पता नहीं था। जब उन्होंने इस को शुरू करा था। क्योंकि दोस्तों अमित उनको बताने से काफी ज्यादा डरते थे। किसी भी मध्यम वर्गीय परिवार की तरह ही उनके लिए भी अपने माता-पिता को यूट्यूब को करियर बनाने के रूप में मनाने के लिए राजी करवाना काफी ज्यादा कठिन था। दोस्तों अमित बढ़ाना रिश्तो जैसे विषय पर दिल को छू लेने वाली वीडियोस बनाने में काफी ज्यादा माहिर है। यह दिन प्रतिदिन के परिदृश्य और अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ हास्य पूर्ण कॉमेडी करते हैं। दोस्तों इनका लक्ष्य केवल यूट्यूब वीडियो बनाना नहीं है। अमित बढ़ाना अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे और भी काफी बड़े बॉलीवुड के लोगों से मिल चुके हैं। यह एक दिन बॉलीवुड के अंदर कॉमेडी फिल्म करना चाहते हैं।

2. भुवन बाम (Bhuvan Bam)

दोस्तों भुवन बाम का जन्म नई दिल्ली में 21 जनवरी 1994 के अंदर हुआ था। इन्होंने शहीद भगत सिंह कॉलेज के अंदर से स्नातक की पढ़ाई पूरी करी है, और वर्तमान समय में इनके चैनल पर 18.40 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद है। दोस्तों इनकी लोकप्रियता के कारण इनके यूट्यूब चैनल बीवी की वाइंस ने 2016 के अंदर यूट्यूब पर सबसे लोकप्रिय चैनल का खिताब भी जीता था। भुवन बाम एक यूट्यूब सेंसेशन भी है और अपनी मौलिक और हास्य की भावना के साथ में शीर्ष भारतीय यूट्यूब में से एक है। यह एक यूट्यूब और गायब के रूप में भी काफी लोकप्रिय है। क्योंकि दोस्तों इन्होंने एक गायब के रूप में भी नई दिल्ली के अंदर वाट्स में गाना-गाना शुरू किया था। भुवन बाम को संगीतकार, गीतकार और गायकी का काफी ज्यादा शौक है। यह हमेशा फेसबुक ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर्स के साथ सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय रहते हैं।

3. गौरव चौधरी (Technical Guruji)

दोस्तों 7 मई 1991 के अंदर गौरव चौधरी का जन्म हुआ था। यह अब संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में गढ़ौद के अंदर रहते हैं। उन्होंने राजस्थान के बीकानेर शहर से बी टेक करी है और फिर बी टेक पिलानी दुबई कैब से माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक से अपना करियर बनाने के लिए वह दुबई चले गए हैं। दोस्तों इन्होंने अपने चैनल टेक्निकल गुरुजी पर 17.90 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइब करें हैं। गौरव चौधरी भारत के सबसे ज्यादा लोकप्रिय यूट्यूबवर्ष में से एक है। गौरव ने 2015 के अंदर अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, और हिंदी वीडियोस को बनाकर पोस्ट करना शुरू कर दिया। जिसमें कि वह स्मार्टफ़ोन, समीक्षा ,तकनीकी अनबॉक्सिंग आदि के बारे में बताते थे। उनकी वीडियो लोगों के लिए काफी ज्यादा मददगार साबित होते थे। उन्हें प्रस्तुत करने का उनका तरीका लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता था और समझ भी आता था। दोस्तों गौरव चौधरी सबसे तेजी से बढ़ने वाले और सबसे लोकप्रिय भारतीय यूट्यूबवर्ष में से एक हैं।

4. आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani)

दोस्तों इनका जन्म 7 नवंबर 1993 के अंदर हुआ था। यह नवी मुंबई के दत्ता मेघे कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल कर चुके हैं। लेकिन अभिनय कैरियर में रुचि के कारण इन्होंने पढ़ाई पूरी नहीं करी है। ये अपने करियर की शुरुआत करने के लिए मुंबई में जॉन अभिनय स्टूडियो में गए थे और अब आशीष चंचलानी एक यूट्यूब पर सेंसेशन है। दोस्तों उनके परिवार ने उनके करियर में इनका काफी ज्यादा साथ दिया है। आशीष ने अपना यूट्यूब चैनल 2009 के अंदर शुरू करा था। वह अपनी मूल गुणवत्ता सामग्री और कॉमेडी पैरोडी के कारण ही लोगों को काफी ज्यादा पसंद आने लगे। दोस्तों वर्तमान समय में इनके चैनल पर अभी 19.20 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद है।

5. अजय नागर (Carry Minati)

दोस्तों कैरी मिनाती के नाम से पहचाने जाने वाले 19 साल के अजय नागर ने अपने यूट्यूब चैनल पर 23.90 मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर का सफर तय किया है। दोस्तों अजय नागर ने 10 साल की उम्र से ही यूट्यूब पर वीडियोस पोस्ट करना शुरू कर दिया था। यूट्यूब पर अजय नागर के करियर में तब उछाल पकड़ी थी। जब उन्होंने विवादास्पद स्वीडिश यूट्यूब फेलिक्स केजेलबर्ग के खिलाफ में एक वीडियो को पोस्ट करा था। यूट्यूब पर प्यूडीपाइ के नाम से पहचाने जाने वाले केजेलबर्ग पर किया गया यह पोस्ट काफी जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था। दरअसल केजेलबर्ग ने एक भारतीय की टूटी-फूटी अंग्रेजी का काफी मजाक उड़ाया था। जिसके बाद में अजय नागर ने हिंदी में रेप के जरिए केजेलबर्ग पर एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया था और कहा था कि 1 दिन भारत पूरी दुनिया पर राज करेगा। अजय नागर का यह वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो गया कि उन्हें दुनिया के अंदर काफी पहचाने जाने लगा।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

PDF File को कैसे Merge करें