Zoom Cloud Meeting App क्या है? और कैसे इस्तेमाल करें

Zoom Cloud Meeting App क्या है ? और कैसे इस्तेमाल करें

दोस्तों आज मैं आप को Zoom Cloud Meeting App के बारे में बताने वाला हूं। दोस्तों आपको तो पता ही होगा जब से कोरोना वायरस आया है। तब से ज्यादातर काम work-from-home हो गए हैं, और काफी सारी चीजें बंद भी हैं। दोस्तों ऐसे में जो लोग work-from-home करते हैं, उन्होंने Zoom App के बारे में सुना होगा इसके अंदर आप अपनी Meeting कर सकते हैं, और अपने काम को कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं Zoom Cloud Meeting App के बारे में।

Zoom Cloud Meeting App क्या है?

दोस्तों यह एक तरीके का वीडियो कॉलिंग App होता है, इसके अंदर आप ग्रुप वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। और उसके अंदर आप कम से कम 100 लोगों तक एक साथ वीडियो कॉल को कर सकते हैं। और इसको Zoom Cloud Meeting App के नाम से भी इसको जाना जाता है। दोस्तों इसका इस्तेमाल वर्चुअल Meeting  के लिए ज्यादातर किया जाता है। और इसका यूजर इंटरफेस भी काफी ज्यादा आसान है, और इसको इस्तेमाल करते मैं आपको कोई भी परेशानी नहीं आती है। 

और इसके अंदर आप हाई क्वालिटी वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं, और साथ ही ऑडियो चैट और स्क्रीन शेयर जैसी सुविधाएं भी इस App के अंदर मौजूद हैं। जो आपकी Meeting को काफी अच्छा बनाती है। आप इसके अंदर कॉन्फ्रेंस या होस्ट वगैरह भी कर सकते हैं। और आप किसी को शिक्षा देना चाहते हैं, या इत्यादि, आप कोई भी काम कर सकते हैं। 

Zoom App डाउनलोड कैसे करें?

दोस्तों अगर आप Zoom App को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
  • सबसे पहले आपको अपने प्ले स्टोर में जाकर Zoom App को सर्च करना होगा, और फिर उसे डाउनलोड करने के बाद इंस्टॉल कर लेना होगा।
  • फिर आपको यहां पर साइन अप पर क्लिक करना होगा।
  • और फिर आपको एक फॉर्म मिलेगा आपको यहां पर अपना फर्स्ट नेम, एंड लास्ट नेम, और ईमेल भरना होगा।
  • फिर आप एग्री पर टिक लगाकर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • दोस्तों फिर आपके ईमेल पर एक वेरिफिकेशन आएगा, उसे वेरीफाई करते ही आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा।
  • और फिर आपको एक स्ट्रांग पासवर्ड क्रिएट करना होगा। और क्रिएट करने के बाद आप कंटिन्यू पर क्लिक कर दें।
और इतना सब करने के बाद आपका अकाउंट बन चुका है। अब आप इसके अंदर साइन इन करके इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

Zoom App कैसे इस्तेमाल करें?

  • दोस्तों इसका इंटरफेस काफी ज्यादा आसान होता है, आप इसको बड़े आसानी से समझ सकते हैं, इसके अंदर लॉगिन करते ही आपको कुछ ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
  • दोस्तों आप न्यू Meeting पर क्लिक करके। अपनी एक Meeting क्रिएट कर सकते हैं।
  • और ज्वाइन पर क्लिक करके आप पहले से कोई Meeting चल रही है, तो उसके अंदर आप ज्वाइन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको Meeting आईडी चाहिए होती है, जो Meeting के लिए बनाई गई होती है।
  • दोस्तों शेड्यूल के अंदर आप अपनी Meeting को किसी भी तारीख के दिन शेड्यूल कर सकते हैं, यह इसका सबसे बड़ा फायदा है।
  • और स्क्रीन शेयर के ऑप्शन की सहायता से आप दूसरों के साथ अपनी स्क्रीन को शेयर कर सकते हैं।
दोस्तों आज हमने आपको Zoom Cloud Meeting App के बारे में बताया है, कि आप इसको कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और आप किस तरीके से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान होता है, तो आपको इसे इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। और अगर आपको कोई भी परेशानी आती है, तो आप हमसे कमेंट के अंदर पूछ सकते हैं, हम आपकी सहायता अवश्य करेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें