WordPress या blogger कौन ज्यादा अच्छा है blog बनाने के लिए?

 WordPress या blogger  में से कौन ज्यादा अच्छा है blog बनाने के लिए?

दोस्तों आज मैं आपको WordPress या blogger कौन ज्यादा अच्छा है। blog बनाने के लिए इसके बारे में बताने वाला हूं। दोस्तों काफी ज्यादा लोगों को यह कंफ्यूजन होती है। जितने भी नए blogger होते हैं, जो अपना blog स्टार्ट करना चाहते हैं। उनको यह कंफ्यूजन होती है, कि इन दोनों में से कौन सा प्लेटफार्म अच्छा है। क्योंकि काफी लोग blogger पर अपना blog बनाते हैं। और फिर बाद में उसे WordPress पर ट्रांसफर कर देते हैं। तो इसलिए लोगों के अंदर काफी ज्यादा कन्फ्यूजन होती है। जिसकी वजह से यह सवाल उनके दिमाग के अंदर बार-बार आता है। तो आज हम आपको इसी के बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं। ताकि आपके समझ में आ सके कि कौन सा प्लेटफार्म आपके लिए बेस्ट रहेगा।

WordPress और blogger में से ज्यादा अच्छा कौन है और क्यों?

दोस्तों वैसे तो यह दोनों ही प्लेटफार्म काफी कमाल के प्लेटफार्म है, और हर कोई इनका इस्तेमाल करता है। लेकिन दोस्तों blogger के अंदर आप अपने blog को फ्री में स्टार्ट कर पाते हैं। और वहीं पर WordPress के अंदर आपको थोड़ा इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है।

Investment

दोस्तों blogger के अंदर आपको फ्री सर्विस देखने को मिलती है। और वहीं पर आपको WordPress के अंदर अपना डोमेन नेम और वेब होस्टिंग को परचेज करना पड़ता है। जिसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च भी करने पड़ते हैं।

Ownership

दोस्तों blogging प्लेटफॉर्म के अंदर blogger गूगल द्वारा हमें प्रोवाइड कराया जाता है। और यह एक फ्री की सर्विस होती है। इसीलिए blogger के अंदर blog या वेबसाइट बनाने के लिए हमें पैसे खर्च नहीं करने पड़ते। क्योंकि blogger के अंदर हमारे blog सभी डाटा गूगल के सरवर के ऊपर होस्ट रहते हैं।

और WordPress एक सॉफ्टवेयर है, जिसको वेब सर्वर में इंस्टॉल करना पड़ता है। और इसमें सरवर हमारा होता है और इसके अंदर आप अपने blog को कब तक चलाना चाहते हैं। और कब उसे बंद करना चाहते हैं। इसके अंदर आप अपनी मर्जी से कर सकते हैं।

Control 

दोस्तों blogger के अंदर आपको कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम देखने को मिल जाता है। जहां पर आप अपने blog को अच्छे से मैनेज कर सकते हैं, और

WordPress एक ओपन सोर्स फ्री सॉफ्टवेयर है। जिसके अंदर आप पूरी तरीके से नए फीचर को ऐड कर सकते हैं और हटा भी सकते हैं इसके अंदर आप प्लगइन की सहायता से अपने कंटेंट को काफी अच्छा बना सकते हैं।

SEO

दोस्तों blogger के अंदर आपको SEO करने के ज्यादा फीचर्स नहीं मिलते हैं लेकिन WordPress के अंदर SEO करने के लिए आप काफी सारे प्लगइन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Security

दोस्तों Security के मामले में दोनों ही अच्छे हैं, लेकिन blogger के अंदर आप इतनी Security नहीं रख सकते जबकि WordPress के अंदर आप किसी भी Security प्लगइन का इस्तेमाल करके अपनी वेबसाइट को पूरी तरीके से सिक्योर रख सकते हैं।

Future

दोस्तों आने वाले समय में लोग दोनों का ही भरपूर इस्तेमाल करेंगे क्योंकि अगर कोई फ्री में अपने blog को बनाना चाहता है। तो वह blogger के साथ ही जाएगा और जब उसके blog पर विजिटर्स आने लगेंगे तो वह WordPress पर शिफ्ट हो जाएगा। क्योंकि जब उसका इनकम ऑफ सोर्स बन जाता है। तो हर कोई WordPress पैर शिफ्ट हो जाता है। क्योंकि वहां पर आपको काफी सारे न्यू फीचर्स देखने को मिलते हैं। 

दोस्तों शुरुआत में हर कोई blogging को सीखने के लिए blogger का ही इस्तेमाल करता है। और जब वह वहां से कुछ एअर्निंग करने लगता है। तो वह WordPress पर शिफ्ट हो जाता है। क्योंकि वहां पर उसको काफी सारे नए फीचर्स मिल जाते हैं। जिसकी वजह से आपका काम आसान हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें