WhatsApp पर Messenger Rooms का इस्तेमाल कैसे करे-
WhatsApp पर Messenger Rooms का इस्तेमाल कैसे करे-
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप WhatsApp पर Messenger Rooms का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। दोस्तों आज के समय मैसेजिंग प्लेटफार्म WhatsApp के साथ-साथ और भी काफी सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक का फीचर भी इसके अंदर जुड़ गया है। ऐसे मैं अब यूजर फेसबुक के अंदर वीडियो कॉलिंग के फीचर या Messenger Rooms को WhatsApp के अंदर भी इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन आपको मैं यह बता दूं कि यह केवल अभी वेब वर्जन पर ही उपलब्ध है। मतलब कि अभी WhatsApp यूजर एप डेक्सटॉप के साथ कनेक्ट करके वीडियो कॉलिंग फीचर रूम का इस्तेमाल हम कर सकते हैं। और WhatsApp कंपनी ने यह भी कहा है, कि वह मोबाइल वर्जन के लिए भी रूम्स स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन जल्दी ही हमारे लिए ला देंगे। और हम इसका कुछ टाइम बाद फायदा उठा पाएंगे। दोस्तो आपको बताना चाहूंगा कि Messenger Rooms फेसबुक का फीचर है, लेकिन इसका शॉर्टकट हमको WhatsApp पर दिया जा रहा है।
ऐसे कर सकते हैं, इस्तेमाल-
- दोस्तों सबसे पहले आपको अपना WhatsApp ऐप को चेक कर लेना होगा कि वह अपडेट है या नहीं अगर अपडेट नहीं है। तो सबसे पहले आपको अपना WhatsApp ऐप को अपडेट कर लेना होगा। आप इसको प्ले स्टोर पर जाकर इस के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट कर सकते हैं, और अपडेट करने के बाद।
- दोस्तों अगर आपको अपने WhatsApp के अंदर Messenger Rooms का ऑप्शन नहीं मिलता है, या आपके WhatsApp ऐप के अंदर Messenger का ऑप्शन शो नहीं होता है। तो आप बिल्कुल भी चिंता ना करें आप चेक कर लें कि आपने इसको अपडेट कर लिया है या नहीं किया है। क्योंकि दोस्तों इस को अपडेट करने के बाद ही आपके WhatsApp के अंदर Messenger Rooms का ऑप्शन शो होगा। और आपको बता दूं, कि कंपनी अभी के समय में आईओएस और एंड्रॉयड के अंदर बीटा वर्जन पर भी इसको इंटीग्रेशन की टेस्टिंग को कर रही है।
- दोस्तों जैसे ही आपका WhatsApp अपडेट होता है ,अपडेट होने के साथ ही आपको अपने WhatsApp को डेक्सटॉप के साथ कनेक्ट कर लेना होगा। WhatsApp को अपने डेक्सटॉप के साथ कनेक्ट करने के लिए आप WhatsApp वेब का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुविधा काफी समय पहले से दी जा रही है, और इसका काफी लोग इस्तेमाल भी करते हैं, तो जैसे ही आप WhatsApp वेब से कनेक्ट करेंगे। आपको फिर WhatsApp पर Messenger Rooms को कनेक्ट करने के लिए आपको दो ऑप्शन मिलेंगे।
- दोस्तों पहले ऑप्शन के अंदर तो आपको WhatsApp वेब स्क्रीन के अंदर आपको बिल्कुल टॉप लेफ्ट में एक सिंबल का साइन मिल जाएगा। आपको सिंबल पर क्लिक करना है, और क्लिक करने के बाद आपको क्रिएटर रूम का ऑप्शन मिलेगा। आपको इस पर क्लिक करना है, और क्लिक करने के साथ ही आपको यूजर मैनेजर पर नेविगेट कर सकेगा।
- और अब मैं आपको इसका दूसरा ऑप्शन बताता हूं, दोस्तों दूसरे ऑप्शन के अंदर यूजर को चैट स्क्रीन को ओपन करने के बाद बिल्कुल टॉप में राइट साइड के अंदर अटैचमेंट आइकन मिलेगा। आपको उस अटैचमेंट आइकन पर क्लिक करना है, जहां पर आपको फोटो कैमरा और वीडियो के साथ साथ ही रूम्स का शॉर्टकट आइकन देखने को मिलेगा। आपको यहां पर क्लिक करके सीधे Messenger Rooms का इस्तेमाल करने को मिलता हैं।
दोस्तों आज हमने आपको WhatsApp पर Messenger Rooms का इस्तेमाल कैसे करें इसके बारे में सारी जानकारी दी है। और साथ ही इसके अंदर आपको दो तरीके बताए हैं, जिनकी सहायता से आप Messenger Rooms को इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगे तो आप इसे आगे अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ जरूर शेयर करें।
Comments
Post a Comment