VShots App क्या है ? इंडियन शार्ट वीडियो को कैसे डाउनलोड करे?

 VShots App क्या है? इंडियन शार्ट वीडियो को कैसे डाउनलोड करे?

दोस्तों आज मैं आपको भी VShots App के बारे में बताऊंगा। कि VShots App क्या है और इंडियन शॉट वीडियोस को कैसे डाउनलोड करें। दोस्तों आज के समय में प्ले स्टोर पर आपको काफी सारे वीडियो शॉट ऐप देखने को मिल जाएंगे। लेकिन उनमें से कुछ एप्स ही है। जो सही से काम करते हैं, बाकी के ऐप सही से काम नहीं कर पाते हैं। इन्हीं में से एक ऐप है, VShots App इसके बारे में आज मैं आपको बताऊंगा। दोस्तों हर किसी के अंदर कोई ना कोई टैलेंट होता है। आप उस टैलेंट को अपलोड करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं। अगर आप इसके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं। तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

VShots App क्या है?

दोस्तों आपको यह जानकर खुशी होगी कि यह एक भारतीय ऐप है। जिसके अंदर आपको काफी सारी भाषाएं मिलती है। इसके अंदर आप किसी भी भाषा के अंदर अपनी वीडियोस को बनाकर अपलोड कर सकते हैं, और वीडियोस को देख भी सकते हैं। दोस्तों इसके अंदर आपको सभी कैटिगरीज मिल जाती हैं। आप इसके अंदर किसी भी कैटेगरी की वीडियोस को देख सकते हैं, और बना भी सकते हैं। दोस्तों इसके अंदर आपको ब्यूटी कैमरा का फीचर भी मिलता है। जिस मैं आप अपनी वीडियोस या फोटोस को रिकॉर्ड करके अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं। दोस्तों काफी लोग फुल स्क्रीन स्टेटस भी ढूंढते रहते हैं। लेकिन इस ऐप के अंदर आपको फुल स्क्रीन स्टेटस भी मिलते हैं। जिसे आप अपने इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर लगा सकते हैं। दोस्तों आप इस ऐप के अंदर 15 से 30 सेकंड की अपनी वीडियो को अपलोड कर सकते हैं। जिसके अंदर आप अपने फ्रेंड्स को एंटरटेन या अगर आपके पास कोई टैलेंट है, तो आप उस टैलेंट के ऊपर अपनी वीडियोस को बनाकर अपलोड कर सकते हैं। और इसके अंदर आपको काफी सारे फीचर्स मिलते हैं। जो आपकी वीडियोस को काफी अच्छा और वायरल करने के लिए जरूरी होता है।

VShots App को डाउनलोड कैसे करे?

अगर आप इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आप इसे अपने प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 1 मिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। और इसकी 4.6 की रेटिंग है, आप इसे डाउनलोड करके इंस्टॉल करने के बाद इसको यूज कर सकते हैं।

VShots अकाउंट कैसे बनाए?

  • दोस्तों इस के अंदर अकाउंट बनाना काफी ज्यादा आसान है। आप इसके अंदर अपना बिना नंबर डाले भी अकाउंट बना सकते हैं। और आप इसके अंदर फेसबुक अकाउंट से भी लॉगिन कर सकते हैं।
  • पहले आप VShots App को खोलें उसके बाद आप उसमें Me वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे गूगल और फेसबुक आप जिससे साइन अप करना चाहते हैं, आप उस पर क्लिक करें।
  • दोस्तों अगर आप फेसबुक पर क्लिक करते हैं, तो इसके बाद यह आपसे फेसबुक का ईमेल और पासवर्ड मांगेगा। उसके बाद यह लॉगिन हो जाएगा।
  • अब आप इसके अंदर सक्सेसफुली रजिस्टर्ड हो चुके हैं।

Vshots App में वीडियो कैसे करे?

इस ऐप के अंदर वीडियोस को रिकॉर्ड करने के लिए। आपको इस ऐप के अंदर प्लस( + )का आइकन मिलेगा। आपको प्लस (+) वाले आइकन पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपको परमिशन पर allow करना है। परमिशन देने के बाद आपके सामने कैमरा ओपन हो जाएगा। और आप इसके अंदर वीडियोस को रिकॉर्ड कर सकते हैं। आपके सामने उसके अंदर कुछ ऑप्शन भी आपको मिलेंगे। जैसे फिल्टर्स, ब्यूटी कैमरा आदि आप इस के अंदर अपनी वीडियोस को अच्छी बनाने के लिए ट्रेंडिंग स्टिकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। और इसके अंदर आपको और भी काफी सारे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

दोस्तों आज हमने आपको VShots App से जुड़ी सभी जानकारियां दी है। अब आप इसको इजीली इस्तेमाल कर सकते हैं। और अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें