VOLTE और LTE क्या है? LTE और VOLTE में अंतर?
VOLTE और LTE क्या है? LTE और VOLTE में अंतर?
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा VOLTE और LTE क्या है। और LTE और VOLTE में अंतर क्या है। दोस्तों VOLTE में आप हाई स्पीड इंटरनेट का अच्छा आनंद ले सकते हैं। अगर आप इस नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। तो और इसके अंदर कॉल आने पर भी आपके इंटरनेट की स्पीड कम नहीं होती है। और आपने ऐसा बहुत बार देखा होगा कि आपके स्मार्टफोन के नेटवर्क के साथ-साथ VOLTE या LTE भी लिखा हुआ आता है। इसको देखकर आप भी सोचते हैं कि यह क्या है। और इसका मतलब क्या है, दोस्तों अगर आप इसके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं। तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
VOLTE क्या है?
दोस्तों VOLTE का मतलब ‘वॉयस ओवर लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन’ होता है। और यह 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। दोस्तों इसके अंदर आप हाई स्पीड इंटरनेट का आनंद उठा सकते हैं। और इसके अंदर आप एचडी वीडियो कॉल और वॉइस कॉलिंग कर सकते हैं। और इसकी खासियत यह है, कि इसके अंदर कॉल आने पर भी इसकी इंटरनेट की स्पीड कम नहीं होती है दोस्तों इस का काम होता है आपकी कॉल कनेक्टिविटी को अच्छा करना दोस्तों आप इसकी मदद से इंटरनेट के साथ-साथ किसी को भी कॉल या वीडियो कॉल कर सकते हैं और उसकी कनेक्टिविटी भी काफी ज्यादा अच्छी रहती है यह बहुत ही ज्यादा सुविधाजनक तकनीक मानी जाती है।
LTE क्या है?
दोस्तों LTE का मतलब ‘लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन’ होता है। दोस्तों भारत के अंदर सबसे पहले एचडी की शुरुआत एयरटेल कंपनी ने करी थी 2012 के अंदर। अगर आप इस सेवा का इस्तेमाल करते हैं। तो आपने अपने स्मार्टफोन में 4G स्पीड में इंटरनेट चलाया होगा। दोस्तों LTE के अंदर आप वॉइस कॉल भी कर सकते हैं। लेकिन इसके अंदर आपको कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। क्योंकि दोस्तों इसके अंदर आपको वॉइस और डाटा के लिए अलग से एक बैंड का इस्तेमाल करना पड़ता है। और आज के समय में काफी लोग LTE का इस्तेमाल कर रहे हैं।
LTE और VOLTE में अंतर?
LTE और VOLTE में अंतर कुछ इस प्रकार से है-
Voice Quality
दोस्तों LTE एक ही समय में क्वालिटी को बिना प्रभावित करे हुए। वॉइस और डाटा दोनों को समर्थन कर सकता है। और अगर आप VOLTE नेटवर्क का उपयोग करते हैं। तो इसके अंदर आपको तेज वॉइस कॉल सेटअप दिया जाता है। और इसके अंदर आपको कॉलिंग का अच्छा अनुभव करने को मिलता है।
Data Connection
दोस्तों LTE के अंदर जब आप किसी को कॉल करते हैं। तो वह आपके डाटा को बंद कर देता है। लेकिन अगर आप VOLTE के अंदर वॉइस कॉल करते हैं, तो आपका डाटा कनेक्शन बंद नहीं होता है। इसके अंदर आपका डाटा ऑन रहता है। दोस्तों VOLTE के अंदर आप दोनों को एक साथ चला सकते हैं।
Internet Dependability
दोस्तों LTE के अंदर आपको फ्री में कॉल करने के लिए हर समय अपना इंटरनेट को खुला रखना होता है। आप इसके अंदर अपने इंटरनेट को बंद नहीं कर सकते हैं। और VOLTE के अंदर आपको बिना डाटा को चालू किए आप इस के अंदर वॉइस कॉल कर सकते हैं।
Call Set-Up Time
दोस्तों LTE और VOLTE के माध्यम से आप 3G नेटवर्क के साथ भी कनेक्ट कर सकते हैं। और कनेक्ट होने में आपको बहुत ही कम समय लगता है।
External Software
दोस्तों LTE के अंदर आपको वीडियो कॉल करने के लिए सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना पड़ता है। और VOLTE के अंदर वीडियो कॉल करने के लिए आपको सॉफ्टवेयर की आवश्यकता नहीं होती है।
दोस्तों आज हमने आपको VOLTE और LTE के बारे में सारी जानकारियां दी है। मैं आशा करता हूं, आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी होगी अगर अच्छी लगी हो तो आप इसे आगे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
Comments
Post a Comment