Virtual Credit Card (VCC) क्या है? Wallet Udio

 Virtual Credit Card (VCC) क्या है?

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा Virtual Credit Card क्या है और इसके क्या फायदे होते हैं। और आप भारत के अंदर Virtual Credit Card को कैसे पा सकते हैं। दोस्तों अगर आप कहीं पर भी ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। तो आपको यह डर रहता है, कि कोई आपके Card नंबर को चोरी ना कर ले और चोरी करने के बाद उसका कोई भी गलत इस्तेमाल ना करें। तो दोस्तों आपका डरना बिल्कुल सही है क्योंकि आज के समय में टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ चुकी है, कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसलिए हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए। अगर आप इसके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं, तो आप हमारे आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

Virtual Credit Card क्या है?

दोस्तों Virtual Credit Card को हमारे प्राइमरी Credit Card की सहायता से जनरेट किया जाता है। और यह कोई प्लास्टिक Card नहीं होता है। क्योंकि यह e-Card होता है, जिसको हम अपने अनुसार CVV,card Number, Expiry Data & Credit Set कर सकते हैं। दोस्तों जैसे Credit Card प्रोवाइडर बैंक के पास Card का पूरा कंट्रोल रहता है। उसी तरह से Virtual Credit Card पर हमारा पूरा कंट्रोल होता है।

Virtual Credit Card के फायदे-

तो चलिए दोस्तों आपको Virtual Credit Card के फायदे बताते हैं, जो कि इस प्रकार से हैं-
  • दोस्तों अगर ऑफ Virtual Credit Card का इस्तेमाल करते हैं। तो आप ऑनलाइन Card scam से काफी हद तक बच सकते हैं।
  • दोस्तों काफी सारी ऐसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स होती है, जहां पर हमारे Card नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है, तो ऐसे में अगर हम Virtual Credit Card से पेमेंट करेंगे तो हमारा Credit Card नंबर और Expiry Data कभी भी लीक नहीं होगी।
  • दोस्तों आपको पता है, अगर हमारा प्राइमरी Card इंटरनेशनल लेवल पर वैलिड है, तो फिर हमारा Virtual Credit Card भी इंटरनेशनल लेवल पर वैलिड रहता है।
  • और यह बिल्कुल फ्री ऑफ कॉस्ट में रहता है, मतलब कि इसके लिए आपको अलग से कोई भी पेमेंट नहीं करनी होती है।

भारत में Virtual Credit Card कैसे पाए? 

दोस्तों अगर आप भी भारत के अंदर Virtual Credit Card को पाना चाहते हैं, तो इंडिया के अंदर काफी सारी ऐसी वेबसाइट और मोबाइल एप Wallet है, जो आपको Virtual Credit Card की सर्विस को प्रोवाइड करते हैं, जो इस तरह से हैं-

Axis Bank Lime Wallet-

दोस्तों Axis Bank का ऑफिशियल मनी Wallet, Lime Wallet है और यह फ्री में मास्टर Card Virtual Credit Card की सर्विस को प्रोवाइड कर आता है।

ICICI Pocket Wallet-

दोस्तों ये भी बिल्कुल Axis Lime Wallet के जैसे ही होता है, दोस्तों यह वीजा इंटरनेशनल Virtual Credit Card की सर्विस को हमें बिल्कुल फ्री में प्रोवाइड करवाता है। और इसका मिनिमम लिमिट केवल एक रुपए से ही स्टार्ट हो जाता है।

Udio Wallet-

दोस्तों यह हर तरह के के इंडियन स्टोर के लिए Virtual Credit Card फ्री सर्विस को प्रोवाइड करवाता है। दोस्तों इसमें अगर आप कुछ भी फ्री पेय करते हैं, तो आपको Udio फिजिकल Card प्रोवाइड करवा देता है।

EntroPay Virtual Credit Card-

दोस्तों ये इंडियन बेस्ट सर्विस नहीं है, लेकिन आप इसको इंटरनेशनल लेवल पर इस्तेमाल कर सकते हैं, और यह आपको वीजा इंटरनेशनल और Virtual Credit Card की सर्विस को प्रोवाइड करवाता है।

दोस्तों हमने आज आपको Virtual Credit Card से जुड़ी सारी जानकारियां देने की कोशिश करी है, ताकि आपको अच्छे से समझ में आ पाए। अगर इसके बाद भी आपको कोई परेशानी आती है। तो आप कमेंट के अंदर अपने सवालों को पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों का जवाब जरूर देंगे और हम उम्मीद करते हैं, आपको जानकारी पसंद आई होगी अगर पसंद आए तो आप इसे आगे अपने सोशल अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि औरों को भी यह जानकारी मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें