अपने twitter account को secure कैसे करे
अपने twitter account को secure कैसे करे-
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप अपने twitter account को secure कैसे करें। दोस्तों आज के समय में टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ चुकी है, कि आपके सोशल मीडिया account कब हैक हो जाते हैं, यह किसी को पता नहीं चलता और आज के समय ऐसा होना आम बात है। तो अगर आप भी अपने twitter account को secure करना चाहते हैं, तो आज मैं आपको इससे जुड़ी जानकारी देने वाला हूं कि आपको account को secure रखने के लिए किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। और क्या-क्या चीजें आपको करनी चाहिए और क्या क्या नहीं करनी चाहिए तो चलिए देखते हैं।
क्या करें और क्या न करें-
- दोस्तों जब भी आप अपने twitter का पासवर्ड डालते हैं तो हमेशा कोशिश करें कि आप 10 कैरेक्टर्स का काफी दमदार पासवर्ड बनाएं ताकि कोई भी उसे जज ना कर पाए।
- और जब भी आप पासवर्ड को डालते हैं, तो पासवर्ड को डालते समय आप हमेशा पासवर्ड के अंदर अप्पर केस, लोअर केस और सिंबल्स और नंबर का इस्तेमाल जरूर करा करें। इससे आपका पासवर्ड काफी ज्यादा मजबूत बनता है।
- और हमेशा आप हर सोशल मीडिया account के लिए अलग-अलग पासवर्ड को बनाया करें ना कि सभी सोशल मीडिया account का एक ही पासवर्ड रखा करें। ऐसा करने से आपके सभी सोशल मीडिया account हैक हो सकते हैं।
- और जब भी आप यहां पर अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन को भरते हैं। तो हमेशा ध्यान रखें कभी भी आप यहां पर अपने सही इंफॉर्मेशन को ना भरे। क्योंकि कोई इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है, जैसे कि आपका फोन नंबर हो गया और आपका डेट ऑफ़ बर्थ तो आप इस चीज का जरूर ध्यान रखें।
- और हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप अपने पासवर्ड को क्रिएट करते हैं। तो आपको कभी भी डिक्शनरी वर्ड्स को नहीं यूज़ करना चाहिए, जैसे कि iLoveYou।
- और जब भी आप अपने पासवर्ड को बनाते हैं, तो पासवर्ड बनाते समय कभी भी आप अपने पासवर्ड को सीक्वेंस के हिसाब से ना रखें। जैसे की abcd1234 तो इस चीज का आप खास ध्यान रखें।
अपने twitter account को secure करे-
दोस्तों चलिए अब मैं आपको बताता हूं, आप अपने twitter account को secure रखने के लिए क्या क्या कर सकते है-
- दोस्तों आप अपने twitter account के अंदर लोग इन वेरिफिकेशन के साथ-साथ आप इसके अंदर वन टाइम पासवर्ड का भी यूज कर सकते हैं। और अपनी सिक्योरिटी लेयर को काफी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। और अगर आप ऐसा करते हैं, तो ऐसा करने से आपके account को काफी अच्छी सिक्योरिटी मिल जाती है और आपका account secure भी रहता है।
- और दोस्तों आप हमेशा ध्यान रखें कि आप हमेशा पासवर्ड रीसेट के लिए हमेशा अपना फोन नंबर और ईमेल को वहां पर ऐड करके जरूर रखें। ताकि परेशानी आने पर आप इसको रिकवर कर पाए।
- और हमेशा ध्यान रखें कि अगर कोई भी आपको कोई भी अननोन लिंक सेंड करता है। तो आप कभी भी उसको क्लिक ना करें और अगर आप कभी भी किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, और क्लिक करने के बाद उसके अंदर आप से लॉगिन मांगता है। तो आप कभी भी उसके अंदर लॉगिन ना करें ऐसा करने से आपका पासवर्ड आपके हैकर्स को शो हो जाता है। जिसकी वजह से आपके account हैक होने के चांसेस काफी बढ़ जाते हैं। तो ऐसा करने से आप बचें।
- और कभी भी अपने twitter account का पासवर्ड किसी भी थर्ड यूजर को ना दें। क्योंकि कई बार लोग अपने फॉलोवर्ष को बढ़ाने के लिए किसी थर्ड पार्टी मैं अपने twitter account से लॉगइन कर देते हैं। जिसकी वजह से उनके account की हैक होने की संभावना बनी रहती है। तो आप इस चीज का जरूर ध्यान रखें।
- और जब भी आप twitter के अंदर लॉगिन करते हैं तो लॉगिन करते समय आप हमेशा ही twitter के यूआरएल को चेक करें और हमेशा twitter की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही लॉगिन करें।
दोस्तों आप भी अपने twitter account को secure रखने के लिए इन सभी चीजों का ध्यान रखें और कोशिश करें। कभी भी किसी अननोन लिंक पर क्लिक ना करें।
Comments
Post a Comment