Trading क्या है? Trading कितने प्रकार कि होती है?

 Trading क्या है? Trading कितने प्रकार कि होती है?

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा Trading क्या है और Trading कितने प्रकार की होती है। दोस्तों काफी जो नए लोग होते हैं, उनको स्टॉक मार्केट में काफी ज्यादा परेशानी होती है। और काफी लोगों को तो ट्रेनिंग और Investment में अंतर भी नहीं समझ में आता। अगर आप भी इन सब के बारे में जानना चाहते हैं। तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े। ताकि आप भी इसकी सहायता से अच्छी कमाई कर पाए। क्योंकि अच्छी कमाई करने के लिए पहले आपको इसके बारे में अच्छे से जानना जरूरी है। तभी आप इसके अंदर अच्छी कमाई कर पाएंगे।

Trading क्या है?

दोस्तो Trading को हिंदी भाषा में व्यापार कहते हैं। इसका मतलब होता है, किसी भी वस्तु का आदान प्रदान करके उससे मुनाफा कमाना। दोस्तों स्टॉक मार्केट Trading भी ऐसे ही होता है। इसके अंदर हम किसी भी वस्तु को खरीद और बेचकर उससे मुनाफा कमाते हैं। लेकिन इसके अंदर आपको वस्तुओं की जगह कंपनी के शेयर खरीदने और बेचने होते हैं। इसके अंदर आप 1 साल तक शेयर को खरीद और भेज सकते हैं। और अगर आप 1 साल के बाद शेयर को बेचते हैं। तो यह निवेश कहलाता है। दोस्तों यहां से लोग काफी ज्यादा अच्छा खासा पैसा कमाते हैं।  दोस्तो Trading को काफी ज्यादा रिस्की भी माना जाता है। क्योंकि इसके अंदर किसी को भी नहीं पता। कब किस शेयर के रेट बढ़ने वाले हैं, और कब डाउन होने वाले हैं। इसीलिए आपको सावधानी के साथ Trading करनी चाहिए।

Stock Market Trading कितने प्रकार के होते हैं?

दोस्तों शेयर मार्केट में Trading को चार भागों में बांटा गया है।
  1. Scalping Trading
  2.  Intraday Trading
  3.  Swing Trading
  4.  Positional Trading

Scalping Trading क्या है?

दोस्तों इसके अंदर ट्रेडर्स केवल कुछ सेकंड्स के लिए ही शेयर्स को खरीदते हैं, और उन्हें बेच देते हैं। दोस्तों यह सबसे ज्यादा रिस्की होता है। दोस्तों इसी को Scalping Trading कहा जाता है।

Intraday Trading क्या है?

दोस्तों इसके अंदर आप 1 दिन के लिए ट्रेड करते हैं मतलब आप सुबह मार्केट 9:15am के खुलने पर आप शेयर को खरीदते हैं और मार्केट के 3:30pm पर बंद होने पर आप अपने शेयर को बेच देते हैं। दोस्तों इसी को Intraday Trading कहा जाता है।

Swing Trading क्या है?

दोस्तों इसके अंदर आप कुछ हफ्तों के लिए अपने शेयर को खरीद या बेच सकते हैं। इसमें आपको बार-बार चार्ट को देखना नहीं पड़ता। और यह उन लोगों के लिए काफी अच्छा है। जो लोग जॉब करते हैं, या वह स्टूडेंट है। दोस्तों इसी को Swing Trading कहा जाता है।

Positional Trading क्या है?

दोस्तों इसके अंदर आप कुछ महीनों के लिए। अपने शेयर को होल्ड कर कर रखते हैं। यह लोंग टर्म मूवमेंट को कैप्चर करने के लिए किया जाता है। ताकि आप इसकी सहायता से अच्छा खासा मुनाफा कमा पाएं। दोस्तों इसी को Positional Trading कहा जाता है।

Trading और Investment में क्या अंतर है?

  • दोस्तो Trading के अंदर हम शेयर को कुछ समय के लिए खरीदते हैं। और Investment में हम शेयर को लंबे समय के लिए खरीदते हैं।
  • दोस्तों Trading का समय केवल 1 साल तक ही होता है। लेकिन Investment का समय 1 साल से ज्यादा भी रह सकता है।
  • दोस्तों Trading करने वालों को ट्रेडर्स कहा जाता है। और Investment करने वालों को इन्वेस्टर्स कहां जाता है।
  • दोस्तों Trading को कम समय में पैसा कमाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। और वही Investment में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए लंबे समय के लिए इन्वेस्ट किया जाता है।
तो दोस्तों आज हमने आपको Trading से जुड़ी सभी जानकारियां आपको दी है। दोस्तों अगर आप भी Trading करना चाहते हैं। तो पहले Trading को अच्छे से समझे और मार्केट को एनालाइज करके ही आप Trading में अपना पैसा लगाएं। क्योंकि इसमें पैसा लगाना कुछ लोगो के लिए काफी रिस्की साबित हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें