Top 5 cricket games in 2021

 Top 5 cricket games in 2021

दोस्तों आज मैं आपको Top 5 cricket games in 2021 के बारे में बताने वाला हूं। दोस्तों आज के समय में क्रिकेट का कौन दीवाना नहीं है, और आज ही से नहीं बल्कि ना जाने कितने सालों से लोग क्रिकेट के दीवाने हैं। और सबसे ज्यादा क्रिकेट के फैंस आपको भारत के अंदर ही देखने को मिलेंगे। अगर आप इसको game के तौर पर खेलना चाहते हैं, तो आप भी इन्हे खेल सकते हैं, आज मैं आपको Top 5 cricket games in 2021 बताने वाला हूं। जिनको आप डाउनलोड करके अपने फोन के अंदर बड़े आसानी से खेल पाएंगे तो चलिए देखते हैं। 

1. वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप

दोस्तों ये काफी ज्यादा पॉपुलर और बेहतरीन game है। इस game को अभी तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और उनका एक्सपीरियंस भी काफी अच्छा रहा है। इसके अंदर आपको 3D ग्राफिक देखने को मिलती है, जो कि क्रिकेट फैंस के लिए काफी अच्छी चीज है और आप इसमें लाइव मोड में भी क्रिकेट game को खेल सकते हैं। और दोस्तों इस game का साइज काफी कम होता है, यह आसानी से आपके फोन के अंदर इंस्टॉल भी हो जाएगा। और इसके अंदर आपको हिंदी कमेंट्री देखने को मिलती है। आप इसको प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

2. ICC प्रो क्रिकेट 2015

दोस्तों यह game एडिटर चॉइस के अंदर शुमार है। क्योंकि दोस्तों इस game के अंदर आपको सभी ओरिजिनल नाम देखने को मिल जाते हैं। और यह game काफी हाई क्वालिटी वाला game होता है, आप इसको अपने मोबाइल फोन और सिस्टम के अंदर खेल सकते हैं। और इसके लिए आपको ग्राफिक कार्ड की जरूरत होती है, इस game के अंदर दो फॉर्मेट होते हैं, और इसको 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है, अभी डाउनलोड करने के लिए इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

3. रियल क्रिकेट 2017 

दोस्तों क्रिकेट फैंस के लिए यह काफी अच्छा game है। क्रिकेट को अनुभव करने के लिए आप इसको अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। और आप उन्हें हराकर काफी मजे भी कर सकते हैं। इसके अंदर आप प्रीमियर लीग की तरह खिलाड़ियों पर बोली भी लगा सकते हैं। और उन्हें खरीद भी सकते हैं, और इसके अंदर आपको कई सारे मोड देखने को मिल जाते हैं। इस game के अंदर आपको 2D ग्राफिक देखने को मिलती है। और इसको अभी तक 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। आप भी इसको प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

4. स्टिक क्रिकेट प्रीमियर लीग 

दोस्तों यह काफी अच्छा एंड्रॉयड game है, लेकिन इसके अंदर आपको केवल बल्लेबाजी ही करनी होती है। आप इसके अंदर बल्लेबाजी करके अपना काफी अच्छा स्कोर बना सकते हैं। और आप इसके अंदर आईपीएल और बीपीएल भी खेल सकते हैं। इसके अंदर आपको प्लेयर को खुद ही तैयार करना होता है। और साथी आपको कैप्टन भी बनना होता है। इस game के ग्राफिक भी काफी ठीक ठाक होते हैं। और इसको अभी तक 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है, आप भी इसको डाउनलोड करके इसका अनुभव कर सकते हैं। और इसको डाउनलोड करने के लिए आप प्ले स्टोर पर जाएं। 

5. बिग बैश 2016

दोस्तों आपको पता है, जब ऑस्ट्रेलिया के अंदर 20-20 टूर्नामेंट की शुरुआत की गई थी। तब इस game को बनाया गया था और इस game के अंदर आपको काफी सारे मोडस देखने को मिल जाते हैं। और इस game के अंदर आपको महिला क्रिकेटर भी देखने को मिलती हैं। और इस game को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है, अभी इसको प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

दोस्तों यह थे Top 5 cricket games in 2021 आप भी अगर इनको डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आप प्ले स्टोर से इन सभी game को डाउनलोड करके इनका फायदा ले सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें