सिक्स पैक एब्स (Six Pack Abs) कैसे बनाये
सिक्स पैक एब्स (Six Pack Abs) कैसे बनाये-
दोस्तों आज के समय में हर कोई अपने सिक्स पैक एब्स चाहता है। ताकि वह लोगों के सामने कुल दिख सके और काफी लोग फिट रहने के लिए भी अपने सिक्स पैक एब्स के लिए मेहनत करते हैं। क्योंकि अगर आपकी बॉडी में सिक्स पैक एब्स होते हैं तो आपकी बॉडी की पर्सनैलिटी कुछ अलग ही होती है। दोस्तों काफी लोग अपने सिक्स पैक एब्स के लिए काफी ज्यादा वर्कआउट करते हैं, और काफी जिम करते हैं। लेकिन उनके सिक्स पैक एब्स नहीं आते दोस्तों ऐसा इसलिए होता है। क्योंकि उन्हें सही जानकारी नहीं होती है, कि उन्हें सिक्स पैक एब्स के लिए कौन से वर्कआउट करने चाहिए तो चलिए आज मैं आपको उन्हीं के बारे में बताऊंगा
जैकनाइफ सिट अप (Jackknife Sit-Up) करे-
दोस्तों जब भी आप एक्सरसाइज करते हैं, और एक्सरसाइज के अंदर आप सिक्स पैक एब्स के लिए जो एक्सरसाइज करते हैं, उनमें सबसे ज्यादा जरूरी आपका जैक्नाइफ सेटअप होता है। इसके अंदर आपको बिल्कुल सीधा लेटना होता है और फिर आपको एक गहरी सांस लेने होती है और फिर आप इसको शुरू करने के बाद और बाद में हाथ और पांव को एक ही साथ में उठाना भी होता है। और आपको V शेप में दोनों हाथों और पैरों की उंगलियों को भी टच करना होता है। फिर आप कोशिश करें कि 4 से 5 सेकंड तक पोजीशन में ही बने रहे और फिर धीरे-धीरे वापस पोजीशन में आए। और फिर दोबारा से इस एक्सरसाइज को आप 10 से 12 बार करें।
सिट अप एक्सरसाइज (Sits Up Exercise) करे-
दोस्तों यह एक्सोसाइज भी आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी होती है। आपके सिक्स पैक एब्स के लिए दोस्तों इसमें आपको सबसे पहले बिल्कुल सीधे लेट जाना होता है, आपको पहले सीधे लेटना है, उसके बाद आपको अपने दोनों हाथों को सर पर लगाना होता है, और अपने घुटने को ऊपर की साइड करना होता है, फिर आप अपनी बॉडी को घुटनों के पास लेकर आए और इसके 15 से 20 रैप्स जरूर मारे।
साइकिलिंग एक्सरसाइज (Cycling Exercise) करे-
दोस्तों साइकिलिंग आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि साइकिलिंग आपके बॉडी एब्स के साथ ही आपकी बॉडी के अंदर और भी चीजों के ऊपर काम करती है। इससे आपकी बॉडी का बहुत जल्दी फैट बर्न होने लगता है। और सिक्स पैक एब्स के लिए यह काफी ज्यादा जरूरी है दोस्तों इसके लिए आपको कुछ नहीं करना। आपको केवल जमीन पर लेटना होगा कमर के बल और फिर आपको अपनी छाती को घुटनों के पास ले जाना होगा। ऐसा करने के बाद जब आपके पैरों को चलाएं तो आपको ऐसे लगना चाहिए कि जैसे आप साइकिल को चला रहे हैं। आपको बिल्कुल वैसे ही फील लेकर इस एक्सरसाइज को करना है।
टो टचेस एक्सरसाइज (Toe Touches Exercise) करे-
दोस्तों सिक्स पैक एब्स के लिए आपको टो टचेस एक्सरसाइज भी जरूर करनी चाहिए। आप इसके 15 से 20 रैप्स जरूर करें। दोस्तों इसको करने के लिए आपको बिल्कुल सीधा लेट जाना होगा और फिर आपको अपने हाथों को आर्क की तरह पैरों के टो को टच करना होगा। और इसी को बार-बार आपको 15 से 20 बार दोहराना होगा।
क्रुन्चेस एक्सरसाइज (Crunches Exercise) करे-
दोस्तों यह एक्सरसाइज भी आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी है, आपको इसमें हील क्रंच , बॉल क्रंच ,वर्टीकल लेग क्रंच , लॉन्ग आर्म क्रंच जरूर करनी चाहिए। क्योंकि इससे आपके पेट की चर्बी कम हो जाती है। और आपके एब्स जल्दी आते हैं।
दोस्तों आज हमने आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताएं हैं, जो आप के सिक्स पैक एब्स को लाने में आपकी काफी ज्यादा सहायता करेंगे। जितना हो सके आप इन एक्सरसाइज को जरूर करें ताकि आपके जल्दी सिक्स पैक एब्स आएं उम्मीद करते हैं, जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।
Comments
Post a Comment