PenDrive से Virus कैसे हटाये?

 Pendrive से Virus कैसे हटाये?

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप PenDrive  के अंदर से Virus को कैसे हटा सकते हैं। आजकल हमारे को ऐसी काफी समस्या देखने को मिलती है। कि हमारी PenDrive  के अंदर Virus आ जाता है। तो आज मैं आपको कुछ ऐसा शॉर्टकट तरीके बताऊंगा। और कुछ ऐसी सॉफ्टवेयर भी बताऊंगा जिनकी सहायता से आप अपने PenDrive  से Virus को हटा पाएंगे। दोस्तों Virus अगर हमारे कंप्यूटर के अंदर तक पहुंच जाता है। तो हमारा कंप्यूटर सही तरीके से काम नहीं कर पाता या तो वह हैंग होने लगता है। या उसके अंदर सॉफ्टवेयर्स क्रैश  होने लगती है। अगर आप इसके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं। तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े। हमने इस आर्टिकल में इससे जुड़ी सभी जानकारियां दी है। 

Quick Scan और Format से Virus कैसे हटाए-

दोस्तों अगर आपके पास कोई भी Antivirus है। तो यह आपके लिए अच्छी बात है, आप इसकी सहायता से Scan या  Quick Scan का ऑप्शन चुन सकते हैं।

और अगर आपके पास कोई Antivirus नहीं है। तो आप PenDrive  को काम में लेने से पहले आप उस को फॉर्मेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको Drive के आइकन पर राइट क्लिक करके फॉर्मेट पर क्लिक करना होगा। और फॉर्मेट पर क्लिक करने के बाद आपके Drive के अंदर की सभी फाइल्स और जो भी आपका सेव डाटा है। वह सब डिलीट हो जाएगा।

UsbFix से Pen-drive Virus कैसे हटाए- 

दोस्तों अगर आपके पास किसी भी तरीके का कोई Antivirus नहीं है। तो एक छोटा सा प्रोग्राम है, जो आपके काफी काम आ सकता है।

इसके लिए आपको UsbFix सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना होगा। और फिर इसे इंस्टॉल करने के बाद कुछ इसके स्टेप्स को फॉलो करके। आपकी PenDrive  के काफी सारे अधिकतम Virus दूर हो जाएंगे

Shortcut Virus कैसे हटाये USB-FIX सॉफ्टवेयर से-

दोस्त आपको सबसे पहले तो UsbFix सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना है। और उसके बाद उसे इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने कंप्यूटर को रीस्टार्ट करना है। दोस्तों रीस्टार्ट करने के बाद आपका कंप्यूटर जैसे ही ओपन होगा। फिर आपको अपनी PenDrive  को कंप्यूटर से कनेक्ट करना है। और कनेक्ट करने के बाद उस पर राइट क्लिक करके क्लीन वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें। और थोड़ी देर वेट करें फिर आप का शॉर्टकट वाला Virus वह रिमूव कर देगा।

USB Immunizer से Pendrive virus कैसे डिलीट करे-

दोस्तों अभी मैंने जो आपको सॉफ्टवेयर बताया था। उसके अलावा आप USB Immunizer सॉफ्टवेयर से भी PenDrive  के Virus को हटा सकते हैं। दोस्तों यह काफी पॉपुलर सॉफ्टवेयर है। आप इसको डाउनलोड करके इंस्टॉल करने के बाद। अपनी PenDrive  को कंप्यूटर से कनेक्ट कर दें। और फिर उस पर राइट क्लिक करने के बाद। आप इजी Virus रिमूवर पर क्लिक कर दें। ऐसा करने से आपका Virus रिमूव हो जाएगा।

Ninja Pendisk सॉफ्टवेयर - सेफ कंप्यूटर बय USB-

दोस्तों यह एक तरीके का फ्री प्रोग्राम होता है। जो हमारे कंप्यूटर में USB PenDrive लगाने पर Virus को आने से पहले ही रोक देता है। और यह हमारे कंप्यूटर की सिक्योरिटी के लिए बनाया गया है। यह आपकी PenDrive  के अंदर Virus को ऑटोमेटिकली स्कैन कर लेता है। और आपको बता देता है, फिर आप अपने Virus को इजीली  रिमूव कर सकते हैं। 

USB Guardian- शव फाइल विथाउट Virus

दोस्तों यह काफी जबरदस्त सॉफ्टवेयर है। इसकी सहायता से आप एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में PenDrive  के बिना भी Virus के डॉक्यूमेंट फाइल को कॉपी पेस्ट कर सकते हैं। और बिना Virus की टेंशन के इसको शेयर भी कर सकते हैं। 

दोस्तों आज हमने आपको बताया कि आप PenDrive से Virus कैसे हटा सकते हैं। मैं आशा करता हूं, आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको अच्छी लगी हो तो आप आगे इसे जरूर शेयर करें।



Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें