हाइट (Height) कैसे बढ़ाये

 हाइट (Height) कैसे बढ़ाये-

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप अपनी हाइट को कैसे बढ़ा सकते हैं। क्योंकि हाइट किस को पसंद नहीं होती हर कोई लंबा होना चाहता है और लंबे होने पर आपकी पर्सनैलिटी भी अलग बनती है। और काफी लोगों को अलग दिखती भी है। लेकिन जिन की हाइट नहीं बढ़ पाती उनकी पर्सनैलिटी में थोड़ी कमी उन्हें महसूस होती है। अगर आपकी हाइट अच्छी है, तो इससे आपको काफी जगाओ पर फायदे भी मिलते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं, कि आप कुछ तरीकों का इस्तेमाल करके अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं। 

1. पर्याप्त मात्रा में नीदं ले-

दोस्तों हमको पर्याप्त मात्रा में नींद लेना काफी ज्यादा जरूरी है। क्योंकि हमारे शरीर में और माइंड के अंदर जितने भी तनाव या परेशानी होती है, चिंताएं होती हैं। तो पर्याप्त नींद के बाद वह सारी चीजें कम हो जाती है और पर्याप्त नींद से हमारे बॉडी के अंदर जो टिशूज होते हैं। वह भी रीजेनरेट होते हैं, जिससे हमारे शरीर को लंबाई बढ़ाने में काफी सहायता मिलती है। और जब भी आप पर्याप्त नींद लें तो कम से कम 8 से 10 घंटे की नींद जरूर लें और सोते समय हमेशा ध्यान रखें कि आप झुककर ना सोए कोशिश करें सीधे सोने की।

2. रोजाना एक्सरसाइज करे-

दोस्तों एक्सरसाइज हमारे जीवन की एक ऐसी कड़ी है, जिसको करने से हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। और एक्सरसाइज करने से पहले आपको स्ट्रैचिंग करनी चाहिए उसके बाद आप चाहे तो एक दौड़ भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपकी बॉडी मसल्स एक्टिवेट होती है और आप की लंबाई को बढ़ने में सहायता करती हैं। आप एक्सरसाइज के अंदर दौड़ना और जंप वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं, और इसके अंदर आप अपने शरीर के मुताबिक और भी एक्सरसाइज को ऐड कर सकते हैं।

3. रोजाना खेल खेले-

दोस्तों हाइट बढ़ाने के लिए अगर कोई अच्छी चीज है, तो वह है हमारे खेलकूद अगर हम रोजाना खेलकूद खेलते हैं तो इससे हमारी लंबाई को बढ़ने में आसानी होती है। क्योंकि इससे हमारे बॉडी की ग्रोथ जल्दी बढ़ती है जोकि घर पर बैठे-बैठे नहीं होता। इसके लिए हमें रोजाना खेलना होता है। आप यहां पर फुटबॉल, साइकिलिंग और भी ऐसे गेम खेल सकते हैं। जो आप की लंबाई में आपके लिए फायदेमंद साबित हो। 

4. पोस्टिक भोजन खाए-

दोस्तों पौष्टिक भोजन हमारे लिए काफी ज्यादा जरूरी है। क्योंकि अगर हमारा भोजन ही सही नहीं होगा तो हमारे शरीर में एनर्जी की जगह कमजोरी आने लगेगी और हमारा फैट भी बढ़ने लगेगा हो सके तो आप कोशिश करें। कि बाहर का फास्ट फूड को अवॉइड करें और जितना हो सके घर की हरी सब्जियों को खाया करें। और सुबह को आप थोड़ा जूस वगैरह पिया करें। दोस्तों हमेशा प्रोटीन वाली चीजें खाएं और जितना आपकी बॉडी को कार्बोहाइड्रेट की जरूरत है, आप उतना ही कार्बोहाइड्रेट अपनी बॉडी को दें

5. हमेशा सीधा बैठे-

दोस्तों आपने अक्सर देखा होगा काफी लोग झुक कर बैठते हैं। जिसकी वजह से उनकी कमर झुकने लगती है। और काफी लोगों की इसकी वजह से हाइट भी नहीं बढ़ पाती है। आप हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप बैठते हैं। तो हमेशा सीधा बैठे और जब आप रात को सोते हैं तो कोशिस करें कि सीधा सोए। आपके पैर बिल्कुल सीधे रहे ऐसा करने से हमारे हाइट को बढ़ाने में काफी ज्यादा आसानी होती है। अगर आप सीधा बैठते हैं तो एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। क्योंकि इससे आपकी कमर की हड्डी बिल्कुल सीधी रहती है। जिससे आपकी हाइट बढ़ने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

दोस्तों आज हमने आपको हाइट बढ़ाने के लिए कुछ उपाय बताए हैं। अगर आप इन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। तो आपकी हाइट भी जरूर बढ़ेगी और जानकारी अच्छी लगी हो तो आगे और भी लोगों के साथ शेयर करें

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें