बालों का झड़ना (Hair Fall) कैसे रोके

 बालों का झड़ना (Hair Fall) कैसे रोके-

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि बालों का झड़ना कैसे रोकें। दोस्तों आज के समय में काफी लोगों को यह परेशानी होती है, कि उनके बाल झड़ने लगते हैं। जिसकी वजह से उन्हें गंजेपन का सामना करना पड़ता है और इसकी वजह से उनका कॉन्फिडेंस कम रहता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिससे आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा। अगर आप भी इन उपाय को जानना चाहते हैं। तो आप हमारे आर्टिकल में अंत तक बने रहे। ताकि आप भी अपने बालों के झड़ने को रोक पाए और अपने कॉन्फिडेंस लेवल को भी बड़ा पाए। 

बाल झड़ने के कारण क्या है?

दोस्तों बाल झड़ने के काफी सारे कारण हो सकते हैं। लेकिन उनमें से मैं कुछ कारण आपको बताऊंगा जैसे कि-
  • बालों में डैंड्रफ हो जाना।
  • या ज्यादा तनाव लेना।
  • या अलग अलग तरीके के केमिकल वगैरह अपने बालों में लगाना।
  • या फिर स्कल्प इंफेक्शन हो जाना।
  • या आपके शरीर को सही मात्रा में विटामिन ना मिलना।
  • या फिर बालों के साथ छेड़छाड़ करना आदि। 

बालों का झड़ना (Hair Fall) कैसे रोके?

दोस्तों अगर आप भी बालों का झड़ना रोकना चाहते हैं। तो उसके लिए हमने आपको कुछ टिप्स दिए हैं, आप इनको फॉलो करके अपने बालों के झड़ने को रोक सकते हैं।

स्कैल्प को तेल से मालिश करे-

दोस्तों हो सकता है, कि आपके बालों में ब्लड सरकुलेशन नहीं पहुंच पाता इसकी वजह से आपके बाल झड़ते हैं। लेकिन कोई बात नहीं मैं आपको एक तरीका बताता हूं जिससे आपके बाल नहीं झड़ेंगे। आपको दिन में दो से तीन बार अपने स्कैल्प मतलब कि अपने सर की मालिश करनी है। ऐसा करने से आपके स्कैल्प के अंदर ब्लड सरकुलेशन सही हो जाता है। और आपके बाल झड़ने कुछ समय बाद कम हो जाते हैं।और ध्यान रखें आप जिस तेल से अपने स्कैल्प की मालिश करें उस तेल के अंदर किसी तरीके का कोई केमिकल वगैरह ना हो।

स्कैल्प में प्याज का रस लगाये-

दोस्तों आप सोच रहे होंगे कि प्याज का रस लगाने से आपको क्या होगा। लेकिन आपको बता दूं प्याज का रस लगाने से आपके बालों को काफी ज्यादा फायदा होता है। इससे आपके बाल मजबूत होते हैं। और आपका जो हेयर फॉल होता है, वह भी काफी हद तक कम हो जाता है, और प्याज का रस लगाने से आपका ब्लड सरकुलेशन भी काफी हद तक सही हो जाता है। ऐसे करने से आपके स्कैल्प पर अगर कोई भी इंफेक्शन है तो वह भी दूर हो जाएगा। और आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा तो दोस्तों आप एक बार प्याज के रस को जरूर ट्राई करें और अपने बालों में जरूर लगाएं। 

बालो में सरसों , नारियल , तिल का तेल जरूर लगाये-

दोस्तों जब भी आप अपने बालों में तेल लगाते हैं, तो आप हमेशा ध्यान रखें कि वह केमिकल वाला तेल ना हो कई बार लोग खुशबू के चक्कर में कोई भी केमिकल वाला तेल ले लेते हैं। जिसकी वजह से उनके बाल झड़ने लगते हैं लेकिन आप ध्यान रखें कोई भी केमिकल वाला तेल ना हो और जितना हो सके उतने नेचुरल तेल को अपने सर में लगाए। जैसे कि सरसों का तेल या नारियल का तेल या आप जैतून का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन्हीं तेलों को अपने सर में लगाएं और केमिकल तेल से बचें।

आमला और एलोवेरा का यूज़ करे-

दोस्तों आंवला और एलोवेरा काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। और यह आपके बालों को काफी ज्यादा मजबूत करते हैं। अगर आप इनका इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी हेयर ग्रोथ भी काफी जल्दी बढ़ने लगेगी और आपके बाल भी पहले से काफी मजबूत हो जाएंगे।

अपने खान पान में बदलाव करे-

दोस्तों आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए अगर आप ज्यादा ऑयली खाना खाते हैं। या बाहर का फास्ट फूड ज्यादा खाते हैं, तो वह आपके लिए सही नहीं है आपको अपने खान-पान को बदलना होगा। ऐसा करने से ही आपके बालों का झड़ना कम होगा कोशिश करें अपने घर के खाने को ही खाए। 

दोस्तों आज हमने आपको बालों के झड़ने के बारे में बताया है, और कुछ ऐसे तरीके और टिप्स आपको दी है जिनकी वजह से आपके बालों का झड़ना बिल्कुल बंद हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें