Firewall क्या है? Firewall कैसे काम करती है? Malware virus
Firewall क्या है? Firewall कैसे काम करती है?
दोस्तों आज मैं आपको Firewall के बारे में बताऊंगा। कि Firewall क्या है, और यह कैसे काम करता है। दोस्तों अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। तो आपको पता होगा कि Firewall क्या होता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके बारे में नहीं पता, दोस्तों यह एक तरीके का नेटवर्क होता है, जो हमारे कंप्यूटर को Malware और virus से बचा कर रखता है। और हमारे कंप्यूटर के अंदर जो भी डाटा या फाइलें होते हैं। उनको भी बचा कर रखता है, कि कोई और व्यक्ति हमारे कंप्यूटर के डाटा का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है। या उसके पास हमारे डाटा या फाइल का एक्सेस तो नहीं है। अगर आप इसके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं। तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Firewall क्या है?
दोस्तों Firewall एक तरीके का हमारे लिए कंप्यूटर सुरक्षा प्रणाली होती है। जो कि हमारे कंप्यूटर्स और नेटवर्क को virus और Malware और हैकर से बचाने का काम करती है। और दोस्तों यह खासकर कंप्यूटर की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। जो कि हमारे कंप्यूटर में आने वाले virus इसको रोक सके। अगर आप इसके अंदर एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में फाइल को ट्रांसफर भी करते हैं, तो फायरफॉल आपके कंप्यूटर में virus को आने से रोक देता है।
टाइप्स ऑफ़ Firewall-
दोस्तों Firewall दो प्रकार के होते हैं, जो कि इस तरह से है-
1. Hardware Firewall
दोस्तों Hardware Firewall काफी अच्छा और शक्तिशाली होता है। इसको आपको अलग से खरीदने की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि ज्यादातर राउटर और मॉडर्न के अंदर यह पहले से ही इंस्टॉल होता है। क्योंकि आप जब भी अपने राउटर या मॉडम का अपने कंप्यूटर से कनेक्शन करते हैं। तो आपके कंप्यूटर में Hardware Firewall सुरक्षा अपने आप ही ऑन हो जाती है। और यह इंटरनेट से डाउनलोड किए जाने वाले हर एक चीज और पैकेज को चेक करता है। और यह कंप्यूटर की नेटवर्क आईडी के साथ जुड़कर ही काम करता है।
2. Software Firewall
दोस्तों Software Firewall यह डिफ़ॉल्ट रूप से सभी ऑपरेटिंग सिस्टम्स के अंदर पहले से ही होता है, Software Firewall भी Hardware Firewall की तरह ही काम को करता है। अगर हमारे कंप्यूटर के अंदर कहीं भी Malware या virus होता है, तो यह उसको चेक करके हमें बताता है, और कंप्यूटर के अंदर आने वाली ऐसी चीजों को पहले से ही रोक देता है।
Firewall कैसे काम करता है?
दोस्तों इसको टू वे प्रोटेक्शन करने का सिस्टम भी बोला जाता है। तो जब कोई भी यूजर अपने कंप्यूटर या दूसरे किसी डिवाइस के साथ इंटरनेट से कनेक्ट करता है। तो जितनी भी virus या हानिकारक Software या फाइलें होती है। वह हमारे डिवाइस के अंदर आ जाती है। लेकिन Firewall इन्हीं नेटवर्क के बीच सुरक्षा कवच बन कर हमारे लिए काम करता है। यह हमारे कंप्यूटर के अंदर इन फाइलों और virus हो को आने से रोकता है। यही Firewall का काम होता है।
Firewall के लाभ -
दोस्तों Firewall के बहुत सारे फायदे होते हैं, जिनमें से कुछ फायदे मैं अभी आपको बताऊंगा।
- दोस्तों आपके कंप्यूटर नेटवर्क के अंदर प्रवेश कर रहे सभी ट्रैफिक्स पर यह नजर बनाए रखता है। और यह Firewall डबल ड्यूटी करता है। क्योंकि यह virus या नेटवर्क से बाहर जाने वाले ट्रैफिक पर भी नजर रखता है।
- दोस्तों हैकर्स आपके कंप्यूटर को आसानी से हैक कर सकते हैं, या virus आपके सिस्टम में डाल सकते हैं लेकिन अगर आप Firewall का इस्तेमाल करते हैं तो वह ऐसा कुछ भी नहीं कर पाएंगे।
- दोस्तों अगर आपका कंप्यूटर किसी दूसरे कंप्यूटर के साथ जुड़ा हुआ है और आप भी फाइल को शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अगर कोई भी virus आपके सिस्टम के अंदर एंटर होना चाहता है। तो यह उसे पहले से ही रोक देता है।
दोस्तों हम आशा करते हैं, आपको यह जानकारी काफी अच्छी लगी होगी बाकी आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। ताकि उन्हें भी Firewall से जुड़ी जानकारी मिल सके।
Comments
Post a Comment