Dmart क्या है और इसका मालिक कौन है?

Dmart क्या है और इसका मालिक कौन है?

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि Dmart क्या है। Dmart का मालिक कौन है, दोस्तों आपने Dmart के बारे में काफी पहले से सुना होगा। आए दिन इसके बारे में कुछ ना कुछ खबरें निकल कर हमारे सामने आती रहती हैं। काफी लोगों का यह सवाल होता है, कि Dmart का मालिक कौन है। Dmart किस तरीके की कंपनी है। आपको अगर पता हो तो आपने कुछ समय पहले विशाल मेगा मार्ट के विज्ञापन जरूर देखे होंगे। दोस्तों आपने रिलायंस फ्रेश मार्ट का भी विज्ञापन देखा होगा। ऐसे विज्ञापन हमको हर जगह देखने को मिल जाते हैं। इसके बाद आपके आसपास में कई सारे बिग बाजार भी खुल चुके हैं। जो रिलायंस या विशाल या फिर बिग बाजार के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन दोस्तों Dmart एक ऐसा नाम है, जिसने सारी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही इसने सुपर मार्केट के अंदर आते ही तहलका मचा दिया है। दोस्तों आज हम इसी के बारे में आपके साथ जानकारी को साझा करेंगे।

Dmart क्या है?

दोस्तों भारत के अंदर कम समय में प्रसिद्ध होने वाली कंपनियों में से एक कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के नाम से जानी जाती है। जिसको शॉर्टकट में Dmart भी कहा जाता है। दोस्तों इस कंपनी की 2002 के अंदर स्थापना की गई थी। यह भारत के व्यवसाय राधाकिशन दमानी द्वारा करी गई है। इसकी पहली ब्रांच पवई के हीरानंदानी गार्डन में चालू करी गई थी। दोस्तों 2019 के अंतिम चरण तक इस कि भारत के अंदर 11 राज्यों में से 72 शहरों में 196 स्टोर मौजूद हैं।

Dmart का मालिक कौन है?

दोस्तों अपने शेयर बाजार का नाम तो सुना ही होगा। शेयर मार्केट के टाइम में सबसे ज्यादा चमकने वाला अगर कोई इंसान था। तो वह थे राधाकिशन दमानी Dmart जोकि आज भारत की एक रिटेल चैन के संस्थापक और मालिक हैं। दोस्तों आपको जानकर थोड़ा सा आश्चर्य होगा कि राधाकिशन जी भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दोस्तों पिछले 3 वर्षो के अंदर इनके एवेन्यू सुपरमार्केट मैं इनके मुनाफे में इनकी कमाई 53.3 फ़ीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ रही है। 

दोस्तों शुरुआती दौर के समय में शेयर बाजार के अंदर निवेश करके राधा किशन जी ने काफी बेहतर करियर की शुरुआत कर दी थी। जो कि साल 1980 में पहली बार अपना व्यवसाय निवेश किया था। उनके इसी फैसले के कारण उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। दोस्तों शेयर बाजार के बारे में और इसके साइड बिजनेस के बारे में भी उनकी काफी अच्छी पकड़ बन गई। फिर राधा किशन ने 2017 के अंदर Dmart का IPO लाने का भी एक काफी अच्छा शानदार फैसला किया। इस फैसले के कारण ही वह रातों रात करोड़पति भी बन गए। दोस्तों राधा किशन जी को इस कंपनी के IPO में इतना ज्यादा फायदा हुआ। कि वह 20 मार्च 2017 में एक रिटेलर कंपनी के मालिक थे और उस रिटेल कंपनी के मालिक ही एक बड़ी कंपनी के मालिक बन गए। दोस्तों 21 मार्च की सुबह को महत्वपूर्ण क्षण था। जब उनकी इस कंपनी के IPO शेयर मार्केट की ट्रेडिंग के लिए BSE में लिस्टेड हो गए। दोस्तों आप उनकी समझदारी का फायदा इसी से लगा सकते हैं। कि उनकी संपत्ति रातों रात में ही 100 परसेंट तक बढ़ गई

दोस्तों जब काफी लोगों को शेयर मार्केट के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। उस समय राधा किशन जी ने अपनी समझदारी को दिखाते हुए शेयर मार्केट के अंदर काफी अच्छा पैसा लगाया था। जिसके कारण वह बहुत ही जल्दी करोड़पति बन गए। उन्होंने फिर उस पैसों की सहायता से अपने बिजनेस को काफी बड़ा किया। अपनी कंपनी के IPO भी निकाले। जिसकी वजह से उनकी सम्पति रातों-रात बढ़ गई और उनकी कमाई में भी एक काफी अच्छा उछाल देखने को मिला।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें