Digital Marketing क्या है और इसका कोर्स कैसे करे?
Digital Marketing क्या है और इसके कोर्स को कैसे करे?
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि Digital Marketing क्या है। आप इस कोर्स को कैसे कर सकते हैं। दोस्तों वर्तमान समय में काफी तेजी से लोग Digital Marketing को सीख रहे हैं। क्योंकि आप इसके अंदर भी अपना एक अच्छा करियर बना सकते हैं। मान लीजिए अगर आपको कहीं पर भी जॉब नहीं मिलती है। तो आप कभी भी Digital Marketing की सहायता से इंटरनेट से काम करके काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। आज के समय में काफी लोग अपने बिजनेस को ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी प्रमोट कर रहे हैं। मतलब कि उसकी Marketing कर रहे हैं। दोस्तों आने वाले समय में काफी लोग Digital Marketing एक्सपर्ट्स को हायर करेंगे। ताकि वह अपने ऑनलाइन काम को मैनेज करवा सके। तो आप अगर इसको सीखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। तो चलिए देखते हैं, आप इसको कैसे सीख सकते हैं।
Digital Marketing क्या है?
दोस्तों Digital Marketing एक तरीके की सर्विस होती है। जिसके अंदर हम किसी भी बिजनेस या किसी भी प्रोडक्ट की Marketing कर सकते हैं। इसके अंदर हमें Marketing करने के लिए काफी सारे ट्रिक्स और स्ट्रेटजी बताई जाती है। काफी सारे ऐसे टूल्स हमें बता दिए जाते हैं। जिनकी सहायता से हम किसी भी ब्रांड या बिजनेस के बारे में लोगों के अंदर काफी अवेयरनेस फैला सकते हैं। जहां अगर आप अपने बिजनेस को ऑफलाइन प्रमोट करते हैं। तो आपको इसके लिए एक काफी अच्छी खासी रकम चुकानी पड़ती है। लेकिन वहीं अगर आप ऑनलाइन अपने बिजनेस को प्रमोट करते हैं, Marketing करना चाहते हैं। तो उसके लिए आप अपने बिजनेस को कम पैसों में ही अच्छी जगह प्रमोट कर सकते हैं। आप इसकी सहायता से काफी सारी सर्विसेज भी दे सकते हैं। जिनके बारे में हम नीचे आपको बताएंगे।
Digital Marketing सर्विसेस में क्या क्या आता है?
दोस्त Digital Marketing सर्विसेस के अंदर काफी सारी चीजें आती है। जो कि इस प्रकार से हैं-
- Search Engine optimization
- Search Engine Marketing
- Social Media Marketing
- Pay Per Click (PPC)
- Content marketing
- Affiliate Marketing
- Influencer Marketing
- Email Marketing
- Inbound marketing
- Marketing automation
दोस्तों आप भी Digital Marketing के अंदर इन सारे सर्विसेस को सीख सकते हैं। इसके अंदर और भी काफी सारी सर्विसेस होती है। जब आप Digital Marketing सीखते हैं, वह आपको तब बताई जाती हैं।
Digital Marketing का कोर्स कैसे करे और कैसे सीखे?
दोस्तों अगर आप भी Digital Marketing को सीखना चाहते हैं। इसका कोर्स करना चाहते हैं। आप इस लाइन में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। तो आपके लिए काफी अच्छा कोर्स है। लेकिन इसकी फीस थोड़ी सी महंगी हो सकती है। दोस्तों आप Digital Marketing कोर्स को करने के लिए आप गूगल में भी सर्च कर सकते हैं, कि नियर बाय Digital Marketing इंस्टीट्यूट। वरना अगर किसी ने Digital Marketing कर रखी है। तो आप उससे उसके एक्सपीरियंस को ले सकते हैं। ताकि आपको इसके बारे में डिप्ली नॉलेज मिले। आपको पता चले कि आपको किस इंस्टीट्यूट से यह कोर्स करना चाहिए।
क्योंकि बहुत सारे ऐसे इंस्टिट्यूट होते हैं। जो आपको कोर्स कराने के बाद प्लेसमेंट भी करते हैं। जिससे आपको जॉब के लिए कभी भी भटकना नहीं पड़ेगा। कुछ इंस्टिट्यूट ऐसे भी होते हैं। जो पहले तो कहते हैं, कि आपको जॉब लगवाएंगे, आपकी प्लेसमेंट करवाएंगे। लेकिन बाद में ऐसा नहीं होता तो अगर आप किसी ऐसे इंसान से पूछ लेंगे जिसमें Digital Marketing कर रखी है। तो वह आपको थोड़ा अच्छे से समझा पाएगा वरना आप गूगल में नियर बाय Digital Marketing इंस्टीट्यूट लिखकर चेक कर सकते हैं। वहां से 1 या 2 दिन का टाइम आप ले सकते हैं।
दोस्तों अगर आपके पास टाइम नहीं है। या आपके पास पैसों की कोई दिक्कत है। तो आप चाहे तो Digital Marketing को यूट्यूब पर भी सीख सकते हैं। क्योंकि यूट्यूब के ऊपर भी काफी सारे ट्यूटोरियल्स Digital Marketing से रिलेटेड पड़े हुए हैं। जहां पर आपको हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं के अंदर आपको इसके ट्यूटोरियल्स देखने को मिल जाएंगे। आप उनको देखकर भी सीख सकते हैं।
Comments
Post a Comment