बालों से डैंड्रफ (Dandruff) कैसे हटाये
बालों से डैंड्रफ (Dandruff) कैसे हटाये-
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप अपने बालों से डैंड्रफ को कैसे हटाए। दोस्तों कई बार आप खुशबू वाले तेल के चक्कर में कुछ ऐसे केमिकल वाले तेल अपने सर में लगा लेते हैं। जिसकी वजह से आप के सर में डैंड्रफ होने लगता है। या आपकी बॉडी के अंदर कुछ विटामिंस की कमी हो जाती है ऐसा होने के कई कारण होते हैं। लेकिन चलिए आज मैं आपको बालों से डैंड्रफ को हटाने के कुछ उपाय बताऊंगा। जिनका अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो आप भी अपने डैंड्रफ को हटा पाएंगे।
शेम्पू का इस्तेमाल करे-
दोस्तों अगर आपको भी डैंड्रफ है तो आप इसके लिए शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आपको यह जानना जरूरी है, कि आपको शैंपू का रोजाना इस्तेमाल नहीं करना है आपको केवल शैंपू का इस्तेमाल हफ्ते में एक से दो बार ही करना है। नहीं तो आपके बालों को इससे नुकसान हो सकता है, तो आप इस चीज को जरूर ध्यान में रखें और अच्छे शैंपू का इस्तेमाल करें।
स्कैल्प में तेल से चम्पी करे-
दोस्तों आपको अपने स्कैल्प पर तेल से चंपी करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपके स्कैल्प में ब्लड सरकुलेशन बढ़ जाता है। और आपके बाल भी काफी मजबूत होते हैं, दोस्तों कई बार ब्लड सरकुलेशन हमारे स्कैल्प तक नहीं पहुंच पाता। जिसकी वजह से भी हमें डैंड्रफ का सामना करना पड़ सकता है, तो इसलिए आप जब भी चंपी करें तो दिन में दो से तीन बार अपने स्कैल्प की तेल से चंपी करें। और इसके लिए नेचुरल तेल का इस्तेमाल करें जैसे कि नारियल का तेल या सरसों का तेल।
बेकिंग सोडा से बाल धोये-
दोस्तों अब मैं आपको एक घरेलू उपाय बताने वाला हूं, यह उपाय काफी कारगर है पहले काफी लोग बेकिंग सोडा की मदद से ही अपने बालों को धोया करते थे। डैंड्रफ से बचने के लिए तो दोस्तों आप भी अपने नजदीकी दुकान से या ज्यादातर घरों में बेकिंग सोडा होता है। क्योंकि यह खाने में इस्तेमाल होता है, तो आप इससे अपने स्कैल्प और अपने बालों में सही तरीके से लगाने और रगड़ने के बाद। आप इसको हल्के गर्म पानी से धो लें ऐसा करने से आपके बालों का डैंड्रफ चला जाएगा और आपके बाल भी काफी मजबूत हो जाएंगे।
बालों में दही लगाये-
दोस्तों काफी लोगों को सुनने में यह अजीब लग सकता है, कि वह बालों में दही कैसे लगाएं लेकिन बालों में दही लगाने से आपका डैंड्रफ कम हो जाता है। और पहले काफी लोग दही को अपने बालों में लगाकर डैंड्रफ को हटाते थे। जो आज भी कारगर है, आप इसको एक बार अपने सर में जरूर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। और फिर 1 या 2 घंटे के लिए आप अपने सर को ऐसे ही छोड़ दें। और फिर उसके बाद आप शैंपू से बालों को अच्छे तरीके से धूल है।
बालो में अंडा लगाये-
दोस्तों क्या आपको पता है, अगर आप अपने बालों में अंडे को लगाते हैं तो अंडे लगाने से क्या क्या फायदे होते हैं। दोस्तों अंडे लगाने से आपके बालों में चमक आ जाती है और आपके बाल पहले से काफी ज्यादा मजबूत हो जाते हैं। दोस्तों अंडा आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है और यह आपके बालों को चमकदार मजबूत तो बनाता ही है और साथ ही आपके डैंड्रफ को भी बिल्कुल जड़ से खत्म कर देता है। आप इसको एक बार जरूर ट्राई करें।
दोस्तों अगर आप भी इन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। तो यह ऐसे तरीके हैं, जो आपके डैंड्रफ को बिल्कुल जड़ से खत्म कर देंगे। आप इनको जरूर ट्राई करें और कमेंट में हमें बताएं कि आपको इससे कितना फायदा हुआ।
Comments
Post a Comment