Call Barring क्या होता है? इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

 Call Barring क्या होता है? इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

दोस्तों आज मैं आपको Call Barring के बारे में बताऊंगा कि Call Barring क्या होता है। और इससे जुड़ी पूरी जानकारी आपको देने की कोशिश करूंगा। दोस्तों Call Barring हमारे फोन कि सेटिंग या सर्विस होती है। जिसकी सहायता से हमारे फोन पर आने वाली इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल को हम बंद कर सकते हैं। कई बार कुछ लोग हमें बार-बार कॉल करते हैं। जिसकी वजह से हम परेशान हो जाते हैं। लेकिन Call Barring की सहायता से हम ऐसी कॉल को रोक सकते हैं। अगर आप ज्यादा जानना चाहते हैं। तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। इससे जुड़ी सभी जानकारियां इस आर्टिकल में आपको दी है। 

Call Barring क्या होता है?

दोस्तों Call Barring हमारे मोबाइल की एक सेटिंग या सर्विस कह सकते हैं।  जिसकी सहायता से हम अपने फोन पर आने वाली इनकमिंग और आउटगोइंग और रोमिंग के समय में आने वाली सभी कॉल्स को ब्लॉक कर सकते हैं। अगर आप भी अपने फोन पर Call Barring की सर्विस या सेटिंग का फायदा उठाना चाहते हैं। तो आज मैं आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दूंगा ।

Call Barring के फायदे-

दोस्तों अब मैं आपको बताऊंगा Call Barring के फायदे। जो कि इस प्रकार है-
  • दोस्तों इस की सहायता से आप अपने मोबाइल पर आने वाली सभी कॉल को ब्लॉक कर सकते हैं। 
  • और अननोन नुम्बरो से आने वाली फालतू कॉल को भी आप ब्लॉक कर पाएंगे। 
  • दोस्तों अगर आप किसी दूसरी स्टेट में है और वहां पर आपका रोमिंग चार्ज ना लगे तो आप वहां पर रोमिंग कॉल्स को भी ब्लॉक कर सकते हैं।
  • इसकी सहायता से आप कोई भी अपना जरूरी काम कर सकते हैं। क्योंकि कई बार जरूरी काम करते समय आपके फोन पर कॉल आती है। जिसकी वजह से आप अपने जरूरी काम को पूरा नहीं कर पाते।

Call Barring को ON कैसे करें?

दोस्तों अगर आप Call Barring को ON करना चाहते हैं- 
  • तो उसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन में कॉल सेटिंग के अंदर जाना होगा अगर आप एंड्रॉयड का इस्तेमाल करते हैं। तो आप अपने फोन के अंदर डायलर को ओपन करें। और सेटिंग में जाकर फिर आपको एडवांस सेटिंग में जाना होगा। और आप इसको डायरेक्ट अपने फोन की सेटिंग के अंदर जाकर कॉल सेटिंग में जाकर भी आप इस्कोव ओपन कर सकते हैं। 
  • फिर आप Call Barring पर क्लिक कर दे, फिर आपको सिम सिलेक्ट करने के लिए बोलेगा, आप उस सिम को सेलेक्ट करें जिस पर आप कॉल को ब्लॉक करना चाहते हैं।
  • दोस्तों जैसे ही आप सिम सिलेक्ट करेंगे फिर आपके सामने Call Barring के सारे ऑप्शन आ जाएंगे जैसे कि  All Outgoing Calls, International Outgoing Calls, All Incoming Calls इनमें से आप जो चाहते हैं आप उस ऑप्शन को ON कर दें।
  • दोस्तों ON करने के बाद Call Barring पासवर्ड मांगेगा यहां आपको Call Barring कोड को डालना होगा ज्यादातर मोबाइल का डिफॉल्ट कोड (0000) ही रहता है। दोस्तों फिर पासवर्ड डालकर आपको ओके पर क्लिक करना है। और फिर आपके मोबाइल का Call Barring ON हो जाएगा।

Call Barring को OFF कैसे करें?

दोस्तों अगर आप अपने फोन में Call Barring का ऑप्शन OFF करना चाहते हैं
  • तो दोस्तों आप के मोबाइल फोन पर Call Barring का ऑप्शन ON होगा आपको उस पर क्लिक कर देना है। 
  • दोस्तों जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके सामने Call Barring पासवर्ड मांगने लगेगा। आपके यहां पर पासवर्ड डालकर क्लिक करना है। 
  • फिर आपका Call Barring ऑप्शन OFF हो जाएगा और आपकी कॉल्स फिर से आने लगेंगी।
दोस्तों आज हमने आपको Call Barring से जुड़ी सभी जानकारियां दी हैं। अगर आपको पसंद आए तो आप इसे आगे अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ जरूर शेयर करें।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें