कंप्युटर या लैपटॉप की केयर कैसे करें?

 कंप्युटर या लैपटॉप की केयर कैसे करें?

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की केयर कैसे कर सकते हैं। दोस्तों काफी लोग हम से यह सवाल पूछते हैं कि वह किस तरीके से अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की केयर कैसे करें। ताकि उसके पार्ट्स भी सही रहे और वह सही तरीके से वर्क करें। क्योंकि कई बार कुछ लोगों को नहीं पता कि अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की केयर कैसे करनी है। जिसकी वजह से उनके कंप्यूटर या लैपटॉप के कीबोर्ड और कीपेड उसके अंदर काफी डस्ट वगैरह आ जाती है। और उनकी स्क्रीन सही से काम भी नहीं करती है, तो इसी के लिए आज मैं आपको कुछ ऐसे पॉइंट्स बताऊंगा। जिनकी सहायता से आप अपने लैपटॉप और कंप्यूटर की केयर को कर पाएंगे।

लैपटॉप के हार्डवेयर बॉडी की केयर-

दोस्तों जब भी आप अपने लैपटॉप को उठाते हैं, तो हमेशा ध्यान रखें उसे कभी भी स्क्रीन की तरफ से ना उठाएं उसे हमेशा आप जंक्शन की तरफ से उठाएं। क्योंकि लैपटॉप की स्क्रीन काफी कमजोर होती है, और उस पर हल्के से दबाव से भी स्क्रीन खराब हो सकती है। और आप अपने स्पीकर्स और एग्जॉस्ट फैन कि हमेशा सही तरीके से केयर करें। उन्हें साफ सुथरा रखें और हमेशा यह ध्यान में रखें कि उनके अंदर कभी भी डस्ट वगैरह ना जाए। और कोशिश करें कि आप रजाई या बिस्तर के अंदर अपने लैपटॉप को ना चलाएं हमेशा उसे खुले में ही चलाएं।

लैपटॉप की बैटरी की केयर-

दोस्तों अगर आप अपने लैपटॉप की बैटरी की केयर करना चाहते हैं। तो आप हमेशा अपने लैपटॉप को खुद ही चार्जिंग पर लगाया और खुद ही फिर उसे अनप्लग करें। और हमेशा ध्यान रखें जब भी आपका लैपटॉप 50% होता है, तो आप उसे चार्ज कर ले और कभी भी लैपटॉप को बिल्कुल लो ना होने दें। अगर आप लैपटॉप की बैटरी का सही तरीके से ख्याल रखते हैं। तो आपके लैपटॉप की बैटरी लाइफ काफी बढ़ जाती है। और अपने लैपटॉप के अंदर आप जंक फाइल्स ना रखें। इससे आपके लैपटॉप की बैटरी और मेमोरी की परफॉर्मेंस काफी खराब हो जाती है। और जब भी आपकी बैटरी ज्यादा गर्म हो जाती है, तो उसे अनप्लग कर दें। और धूप में कभी भी आप लैपटॉप का इस्तेमाल ना करें

कीबोर्ड, माउस और टचपैड केयर-

दोस्तों यह काफी जरूरी होते हैं, कीबोर्ड माउस और टचपैड अगर यह सही तरीके से काम नहीं करते तो हम अपने सिस्टम के अंदर किसी भी काम को सही तरीके से नहीं कर पाते। दोस्तों हमेशा ध्यान रखें कि कीबोर्ड के अंदर जमी हुई धूल को आप हमेशा साफ करके रखें। और हो सके तो आप कीबोर्ड का कवर लेले। ताकि उसके अंदर धूल वगैरह ना जाए और माउस को आप हमेशा माउस पैड के ऊपर ही रखें। और कभी भी आप अपने टचपैड को जोर से ना दबाएं।

स्क्रीन या डिस्प्ले की देखभाल-

दोस्तों हमारे कंप्यूटर और लैपटॉप का सबसे जरूरी हिस्सा स्क्रीन ही होती है। तो हमें इसकी काफी अच्छी तरीके से केयर करनी चाहिए और आप स्क्रीन को हमेशा साफ रखें। धूल और गंदगी से बचाएं और कभी भी इस पर ज्यादा जोर लगाकर स्क्रीन को साफ ना करें। आप बड़े ही हल्के हाथों से अपनी स्क्रीन को साफ करें और हमेशा 90 डिग्री पर ही अपनी लैपटॉप की स्क्रीन को रखें।

सॉफ्टवेयर केयर-

दोस्तों हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप किसी सॉफ्टवेयर या किसी फाइल को अपने सिस्टम के अंदर डालते हैं। तो ध्यान रखें उस फाइल के अंदर बिल्कुल भी जंक ना हो और कोशिश करें कि आप एंटीवायरस को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के अंदर इंस्टॉल करके रखें। ताकि आप की जितनी भी जंग फाइल है, वह पहले ही आपके सिस्टम के अंदर आने से पहले ही उन्हें रोक दें। 

दोस्तों आप भी इन कुछ तरीकों का इस्तेमाल करके। अपने कंप्यूटर और लैपटॉप की काफी अच्छी केयर कर सकते हैं, हमेशा ध्यान रखें अपने लैपटॉप को कोई काम ना होने पर लैपटॉप बैग के अंदर ही लैपटॉप को रखें। 

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें