शरीर में खून की कमी होने के लक्षण-
शरीर में खून की कमी होने के लक्षण-
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा शरीर में खून की कमी होने के लक्षण क्या होते हैं। दोस्त अगर आपके भी शरीर में खून की कमी है, और आप जानना चाहते हैं कि खून की कमी क्यों हो जाती है। और इसके क्या लक्षण होते हैं, और इसके लिए आपको क्या चीजें खानी चाहिए। जिससे कि आपके खून की कमी दूर हो पाए तो। मैं आपको इसी के बारे में पूरी जानकारी दूंगा। तो चलिए देखते हैं, शरीर में खून की कमी होने के लक्षण। दोस्तों में जिन चीजों के बारे में आपको बता रहा हूं, अगर आप इन चीजों का ध्यान रखते हैं। और इन चीजों का सेवन करते हैं, तो यह आपके खून की कमी को जल्दी पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे।
इसलिए होती है खून की कमी-
दोस्तों जब भी किसी को भी खून की कमी होती है। तो उसके शरीर के अंदर रेड ब्लड सेल कम होने लगते हैं। जिसकी वजह से उसका हेमोग्लोबिन का लेबल बहुत तेजी से कम होता जाता है। और उसे ऑक्सीजन लेने में भी रक्त की क्षमता को प्रभावित करना पड़ता है। और एक पुरुष के अंदर कम से कम 13 ग्राम डीएल हेमोग्लोबिन होना जरूरी है, और महिलाओं के अंदर कम से कम 12 ग्राम होना अति आवश्यक है। नहीं तो आपके शरीर में खून की कमी होने लगती है।
नजर आएंगे यह लक्षण-
दोस्तों अगर आप पता करना चाहते हैं, कि आप खून की कमी के लक्षणों को कैसे पता कर सकते हैं। तो दोस्तों अगर आपको ज्यादा थकान महसूस होती है, या आपकी दिल की धड़कन सामान्य नहीं रहती हैं, या ज्यादा तेज धड़कती है, या कम धड़कती है, या फिर आप को सांस लेने में तकलीफ होती है, या आपके सिर में दर्द रहता है, या आपको ध्यान लगाने में हमेशा काफी परेशानी आती है, या चक्कर आ जाते हैं, या आपके मल, मूत्र में खून आदि आते हैं। तो यह सब लक्षण खून की कमी के कारण होते हैं। अगर आपको भी यह लक्षण है। तो आप तुरंत ही अपने डॉक्टर से इसके बारे में जरूर सलाह लें। ,नहीं तो यह आगे चलकर आपको और ज्यादा परेशानी दे सकते हैं।
लड़कियों में इस कारण होती है खून की कमी-
तो चलिए अब मैं आपको बताता हूं, लड़कियों में खून की कमी क्यों ज्यादा होती है, लड़कों के मुकाबले दोस्तों क्योंकि लड़कियों में खून की कमी होने का एक ही सबसे बड़ा कारण है, जो कि पीरियड्स होते हैं। इसके कारण काफी मात्रा में उनका खून निकल जाता है। इसके कारण उन्हें खून की कमी का सामना करना पड़ता है।
इन चीजों का करें सेवन-
दोस्तों अगर आप अपने शरीर की खून की कमी को दूर करना चाहते हैं। तो आप ऐसे पदार्थों का सेवन करें जिनके अंदर काफी मात्रा में आयरन हो और आप सूखे मेवे को जरूर खाएं। जैसे कि खुबानी, किशमिश, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, गेहूं, ब्राउन चावल, मटर, नट्स, पालक, अंडे, मीट, सोयाबीन आदि। का सेवन आप जरूर करें और सब्जियों के अंदर आप टमाटर, गाजर, चुकंदर का सेवन जरूर करें। इससे आपका रक्त काफी बढ़ जाता है। और यह आपके रक्त के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर आप इसका नियमित रूप से पालन करते हैं। तो आपको यह परेशानी नहीं आएंगी।
दोस्तों आज हमने आपको शरीर में खून की कमी होने के लक्षण के बारे में बताया है। और साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी आपको बताए हैं। अगर आप उनका सेवन करते हैं, तो आपके खून की कमी को दूर करने में आपको काफी सहायता मिलेगी। और अगर आप इनका नियमित रूप से पालन करें। तो आपको आगे दोबारा कभी आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी।
Comments
Post a Comment