हाइट बढ़ाने में मददगार घरेलू उपाय-
हाइट बढ़ाने में मददगार घरेलू उपाय-
दोस्तों आज मैं आपको हाइट बढ़ाने में मददगार घरेलू उपाय बताऊंगा। जिनकी सहायता से आप अपनी हाइट को जल्दी बड़ा पाएंगे। दोस्तो आपने अक्सर देखा होगा कि जिन की हाइट होती है, उन्हें काफी सारे फायदे भी होते हैं जॉब्स में भी और उनकी पर्सनैलिटी को लेकर भी उन्हें एक फायदा होता है। और दोस्तों लंबा होना आजकल किस को पसंद नहीं है, जिसकी हाइट लंबी होती है उनकी पर्सनैलिटी भी अलग होती है। और उन्हें काफी चीजों में फायदे भी देखने को मिलते हैं। दोस्तों हाइट जो होती है, हमारी एक उम्र तक बढ़ती है लेकिन उसके बाद भी हम अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं। उसके लिए हमें थोड़े एक्सरसाइज, डाइटिंग, वगैरा का ध्यान रखना होता है। जिसके बारे में मैं आज आपको जानकारी दूंगा।
कैसी होनी चाहिए डाइट-
दोस्तों मैं आपको डाइट के बारे में बताता हूं, आपको अपनी डाइट में क्या क्या शामिल करना चाहिए या क्या-क्या चीज आपको खाने चाहिए। दोस्तों पहले तो आप को स्वस्थ रहने के लिए और हेल्दी रहने के लिए एक अच्छी डाइट लेनी चाहिए। और आपको ऐसी चीजों को अपने डाइट के अंदर शामिल करना चाहिए। जिनके अंदर विटामिन, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक और प्रोटीन मौजूद होते हैं। और साथ ही आप कोशिश करा करें कि मीठा कम खाया करें। और अगर आप किसी भी प्रकार का नशा करते हैं, तो कम कर दीजिए उसको करना और दूध, जूस जैसो पदार्थों का ज्यादा इस्तेमाल करें।
पत्तेदार सब्जियां-
दोस्तों पत्तेदार सब्जियां हमारे लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। क्योंकि इनके अंदर कई सारे पोषक तत्व होते हैं। जैसे कि मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारी हड्डियों को काफी मजबूत करते हैं। जिससे हमारी हाइट को बढ़ने में हमें काफी सहायता मिलती है। आप इसमें पत्ता गोभी, पालक, ऐसी चीजों को अपनी डाइट के अंदर शामिल कर सकते हैं।
अंडा-
दोस्तों आपको अंडे भी खाने चाहिए क्योंकि इसके अंदर काफी सारे पोषण तत्व मौजूद होते हैं। जिससे आपकी इम्यूनिटी पावर काफी बढ़ती है और आपकी हड्डियों को भी काफी मजबूत करती है। दोस्तों इसके अंदर विटामिन सी के अलावा काफी सारे और भी ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जो हमारी बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। और यह आपके लंबाई को बढ़ाने में भी आपकी सहायता करते हैं।
भरपूर पीयें पानी-
दोस्तों आपको पानी का खास ध्यान रखना है ,आप हर घंटे में थोड़ा थोड़ा पानी पिया करें ताकि आपके शरीर में पानी की कमी ना हो ज्यादा पानी पीने से आपकी बॉडी के अंदर कभी भी पानी की कमी नहीं होती है। और जितने भी आपकी बॉडी के अंदर बैक्टीरिया वगैरह होते हैं। वह आपके पेशाब के थ्रू निकल जाते हैं। इसलिए आप कोशिश करें कि भरपूर पानी पीते रहे। और यह आपकी हाइट को बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
टिप्स इनक्रीस हाइट-
दोस्तों अगर आप अपनी हाइट को बढ़ाना चाहते हैं। तो आप रोजाना सुबह को जाके थोड़ी एक्सरसाइज और वर्कआउट करा करें। वर्कआउट ऐसा करें जिसमें स्ट्रैचिंग ज्यादा होती है, इससे आपकी पूरी बॉडी फ्लैक्सिबल होती है। और आप की पूरी बॉडी फ्लैक्सिबल हो और जब भी आप सुबह को पार्क जाते हैं। तो आप वहां पर लटका करें लटकने से आपकी बॉडी के ऊपर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। जैसे कि आपकी हाइट जल्दी बढ़ती है, और जो चीजें मैंने आपको बताई है। आपको इन चीजों को अपनी डाइट के अंदर शामिल करना है। ताकि आपकी हाइट को बढ़ने में आसानी मिले और आपकी बॉडी में किसी तरीके की कोई कमी ना आए।
दोस्तों आज हमने आपको हाइट बढ़ाने में मददगार घरेलू उपाय बताए हैं। जिनका इस्तेमाल करके आप भी अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं। कोशिश करें कि आप इनको अपनी डाइट के अंदर शामिल करें। और सुबह को एक्सरसाइज या वर्कआउट जरूर करें।
Comments
Post a Comment