परीक्षा के लिए प्रिपरेशन नोट्स कैसे बनाए-

 परीक्षा के लिए प्रिपरेशन नोट्स कैसे बनाए-

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप परीक्षा के लिए प्रिपरेशन नोट्स कैसे बनाएं। क्योंकि दोस्तों अगर आप स्कूल, कॉलेज या किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। तो आप उनमें अच्छे नंबर लाने के लिए नोट्स बना सकते हैं। और उन नोट्स की प्रिपरेशन कर सकते हैं। इससे आपके एग्जाम में अच्छे नंबर आने के काफी चांसेस होते हैं। तो चलिए अब मैं आपको बताता हूं, कि आप अपनी परीक्षा के लिए प्रिपरेशन नोट्स को कैसे बना सकते हैं।

ऐसे बनाए परीक्षा की तैयारी हेतु नोट्स

दोस्तों परीक्षा की तैयारी करने के लिए आप जो नोट्स बनाते हैं, उनको काफी ध्यान पूर्वक और काफी सरल भाषा में आपको बनाना है। तो चलिए उसके लिए मैं आपको कुछ टिप्स देता हूं-

1. शॉर्ट व सीमित नोट्स बनाये  

दोस्तों जब भी आप अपनी परीक्षा के लिए कोई नोट्स बनाते हैं, तो हमेशा ध्यान रखें कि उसको शॉर्ट में ही बनाएं और उन्हें पॉइंट टू पॉइंट लिखें ताकि आपको इन्हें याद करने में भी ज्यादा आसानी हो और पढ़ने में भी आपको सरल लगे। और जो भी आपके टीचर आपको स्कूल में पढ़ाते हैं, आप उनको एक अलग नोट्स के रूप में लिख लें। क्योंकि वह काफी महत्वपूर्ण होते हैं, और अपने नोट्स में महत्वपूर्ण टॉपिक्स को जरूर कवर करें।

2. महत्वपूर्ण टॉपिक को क्रमवार नोट करे

और दोस्तों हमेशा ध्यान रखें कि आपके अध्यापक ने कक्षा के अंदर आपको जो टॉपिक्स जिस क्रम में आपको पढ़ाए थे। आप उसी क्रम अनुसार अपने नोट्स को बनाएं ताकि आपको याद करने में आसानी हो।

3. पुस्तकों में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी को नोट करें

दोस्त आप अपने नोट्स को इस तरीके से बनाएं कि आपको बार-बार अपनी किताब को ना खोलना पढ़े। और आपके परीक्षा आने पर आप केवल अपने नोट्स को ही पढ़े और उन्हीं से अपने परीक्षा को देने की कोशिश करें

4. चार्ट, चित्रण या टेबल का प्रयोग

दोस्तों कुछ ऐसे टॉपिक या ऐसे चैप्टर होते हैं। जिनको याद करना काफी ज्यादा मुश्किल होता है, या फिर आपको बोरिंग लगने लगता है, तो आप ऐसी चीजों को चार्ट बनाकर या उनका चित्र बनाकर या फिर आप उनका टेबल भी बना सकते हैं। और इस तरीके से आप उनको याद कर सकते हैं, ऐसा करने से आपको भी काफी मजा आएगा और आप इनको याद भी कर पाएंगे।

5. सरल भाषा का उपयोग

दोस्तों कई बार कुछ लोग नोट्स बनाते समय काफी कठिन भाषा का उपयोग करते हैं लेकिन आप हमेशा ध्यान रखें जब भी आप नोट्स बनाते हैं तो उसको बिल्कुल सरल भाषा में लिखें ताकि आपको पढ़ने में भी अच्छा लगे और आसानी हो और आपको जल्दी याद हो जाए। 

6. हमेशा एक नोटबुक में ही एकत्रित करें नोट्स

और जब भी आप अपने नोट्स बनाते हैं, तो कभी भी उनको इधर-उधर ना रखें आप कोशिश करें कि अपने सारे नोट्स को एक नोटबुक के अंदर ही लिखें या एक जगह ही उन्हें इकट्ठा करके रखें। ताकि परीक्षा की टाइम आपको उन्हें ढूंढना ना पड़े।

7. नोट्स को आकर्षक बनानें हेतु आकर्षित रूप दे

दोस्तों जब भी आप अपने नोट्स बनाते हैं, नोट्स बनाते टाइम आप हमेशा उन्हें इतने साफ-सुथरे तरीके से लिखें और इतनी सरल भाषा का प्रयोग करें कि आपको पढ़ने में भी उन्हें काफी मजा आए। अगर आप के नोट्स ही आकर्षित नहीं होंगे तो फिर आपका उन्हें पढ़ने को बिल्कुल मन नहीं करेगा। आपकी उन में रुचि नहीं लगेगी तो इसलिए हमेशा अपने नोट्स को अपनी सुंदर लिखावट के साथ लिखें। और उनमें काफी अच्छी हेडिंग डालें आप इसके लिए रंग-बिरंगे कलरों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

दोस्तों अगर आप भी अपनी परीक्षा के लिए प्रिपरेशन नोट्स बनाना चाहते हैं। तो आज हमने आपको कुछ तरीके बताए हैं, आप इन तरीकों को ध्यान में रखकर अपने नोट्स बना सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें