सिविल इंजीनियर कैसे बने ?

 सिविल इंजीनियर कैसे बने ?

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप सिविल इंजीनियर कैसे बने। दोस्तों काफी लोगों के हाईस्कूल करने के बाद ही दिमाग के अंदर यह सवाल आने लगता है, कि वह सिविल इंजीनियर की तैयारी कैसे करें और कैसे वह सिविल इंजीनियर बने। दोस्तों आपको इसके लिए इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में पीसीएम के साथ करना अति आवश्यक है। और सिविल इंजीनियर कंस्ट्रक्शन, बिल्डिंग, रोड डिजाइन ,और घर बनाना या बांध बनाना इत्यादि का नक्शा बनाने का कार्य करता है। दोस्तों आज मैं आपको सिविल इंजीनियर से जुड़ी सारी जानकारी दूंगा और आपको बताऊंगा कि आप भी कैसे सिविल इंजीनियर बन सकते हैं।

सिविल इंजीनियरिंग क्या है ?

दोस्तों सिविल इंजीनियर एक तरीके का प्रोफेशनल कोर्स होता है। और अगर आप इस कोर्स के अंदर सफलता पूर्ण इसको पूरा करते हैं, तो आप एक सिविल इंजीनियर कहलाते हैं। और एक सिविल इंजीनियर का कार्य कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग, रोड, घर बनाना, बार बनाना इत्यादि के डिजाइनओं का निर्माण करना होता है। और यह एक काफी बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का काम होता है।

दोस्तों सिविल इंजीनियर को आप दो प्रकार से कर सकते हैं। एक तो आप इसके अंदर डिप्लोमा कर सकते हैं, वरना दूसरा आप इसके अंदर डिग्री इन सिविल इंजीनियरिंग कर सकते हैं। दोस्त और डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियर यह तीन सालों का कोर्स होता है। इसको करने के बाद आप एक जूनियर सिविल इंजीनियर कहलाते हैं।

सिविल इंजीनियर कैसे बने ?

दोस्तों सिविल इंजीनियर बनने के लिए आप इन तरीकों की सहायता ले सकते है-

इंटरमीडियट

दोस्तों इंटरमीडिएट के अंदर आपको विज्ञान वर्ग में पीसीएम ग्रुप में 60 परसेंट नंबरों का आना अनिवार्य है।

एंट्रेंस एग्जाम

दोस्तों आप आईआईटी या एआईइइइ जोकि ऑल इंडिया लेवल पर एंट्रेंस एग्जाम करवाते हैं। आप इसके अंदर भाग लेकर अगर यहां पर आप इसको पास कर लेते हैं। तो आपको किसी अच्छे कॉलेज के अंदर प्रवेश मिल जाता है, और इसके अलावा राज्य स्तर पर भी परीक्षा का आयोजन किया जाता है, आप उसके अंदर भी भाग लेकर अच्छे कॉलेज में प्रवेश को पा सकते हैं। और इसके अलावा कई सारे कॉलेज डायरेक्ट ऐडमिशन भी करते हैं, लेकिन इनकी फीस काफी ज्यादा होती है।

दोस्तों गरम एंट्रेंस एग्जाम को क्लियर कर लेते हैं तो इसके बाद आपको काउंसिलिंग में भाग लेना होगा और आप के जितने अच्छे नंबर होंगे आपको उतना अच्छा ही कॉलेज मिलेगा। 

सिविल इंजीनियरिंग बैचलर डिग्री

दोस्तों कॉलेज के अंदर एडमिशन के बाद आपको कम से कम 4 साल तक की सिविल इंजीनियर की पढ़ाई करनी होगी। और इसके अंदर आपको घरों के नक्शे और डिजाइनिंग के बारे में सारी जानकारी दी जाती है। और इसके साथ ही आपको सिविल इंजीनियर के बारीक से बारीक और जरूरी बिंदुओं को बताया जाता है। ताकि आप एक अच्छे सिविल इंजीनियर बन पाए और अच्छे नंबर प्राप्त कर पाए।

इंटर्नशिप

दोस्तों जब आप अपनी सिविल इंजीनियर को कंप्लीट कर लेते हैं। तो आप यहां से डिग्री लेने के बाद आपको इंटर्नशिप करनी होगी। जिससे आपका अनुभव काफी बढ़ेगा और इसके लिए आपको किसी प्रोफेशनल सिविल इंजीनियर के साथ काम को करना होगा और उनके साथ अनुभव करना होगा। क्योंकि दोस्तों अगर आप सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद किसी भी कंपनी के अंदर अप्लाई करते हैं। तो वहां पर आप से अनुभव मांगा जाता है इसलिए आप इंटर्नशिप जरूर करें।

दोस्तों आज हमने आपको सिविल इंजीनियर कैसे बने इसके बारे में सारी जानकारी दी है। दोस्तों जब आप अपनी इंटर्नशिप को क्लियर कर लेते हैं। उसके बाद आप यहां पर लाइसेंस के लिए अप्लाई करके अपना लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। और एक शर्टईफाइट सिविल इंजीनियर बन सकते हैं। और फिर आप प्रोफेशनल सिविल इंजीनियर कहलाएंगे आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस जानकारी को और भी लोगों के साथ साझा करें।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें