मेडिकल-इंजीनियरिंग के अलावा ये कोर्स दे सकते है, रोज़गार-

 मेडिकल-इंजीनियरिंग के अलावा ये कोर्स दे सकते है, रोज़गार-

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप मेडिकल इंजीनियरिंग के अलावा क्या क्या कोर्स कर सकते हैं। जिससे आप को रोजगार मिल सके क्योंकि दोस्तों काफी ऐसे लोग हैं। जो 12वीं करने के बाद मेडिकल इंजीनियरिंग को कर लेते हैं। और इसको करने के बाद वह किसी और लाइन में अपना करियर बनाना चाहते हैं। तो उन्हें ऐसे में काफी परेशानी आती है, और उन्हें समझ में नहीं आता कि वह किसको अपने करियर के लिए चुने। तो आप चिंता ना करें आज मैं आपको कुछ ऐसे कोर्सेज बताने वाला हूं, जिनको अगर आप करते हैं, तो आपको इसमें काफी अच्छा रोजगार मिलेगा और आपका भविष्य भी सिक्योर रहेगा।

मेडिकल-इंजीनियरिंग के अतिरिक्त अन्य कोर्स

दोस्तों मेडिकल इंजीनियरिंग के अलावा और भी कोर्स है, जो इस प्रकार से हैं-

1.होटल मैनेजमेंट

दोस्तों आपको पता होगा कि आज के समय में हमारे देश के अंदर काफी विदेशी लोग यात्रा करने आते रहते हैं। और विदेशी लोग जो यहां घूमने आते हैं, वह होटलों के अंदर जरूर रुकते हैं। जिससे कि आप इस क्षेत्र के अंदर अपना करियर बना सकते हैं। आप 12वीं करने के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। और इस कोर्स को करने के बाद आप अपने देश के अंदर और विदेशों के होटलों में भी नौकरी को पा सकते हैं। और इसके अंदर आपको काफी अच्छा पैसा मिलता है।

2.बैंकिंग 

दोस्तों बैंकिंग की लाइन में आपको कोई भी खास कोर्स करने की या किसी भी डिग्री या डिप्लोमा की जरूरत नहीं होती है। आप केवल इसके लिए एजुकेशन होने चाहिए। उसके बाद आप बैंक के अंदर क्लर्क या पेओन के एग्जाम दे सकते हैं। और इसके लिए हमारे देश के अंदर अलग-अलग जगहों पर हर साल इस की परीक्षा होती है। जिससे सरकारी बैंकों के अंदर पेओन और क्लर्क की भर्ती होती रहती है।

3.पत्रकारिता 

दोस्तों पत्रकारिता का कैरियर काफी शानदार रहता है। इसके अंदर आपको पूरा सम्मान मिलता है, और आपको अलग-अलग लोगों से मिलने का मौका मिलता है। आप इसके लिए कहीं से कोर्स या डिप्लोमा कर सकते हैं, और अगर आपकी एडिटिंग, फोटोग्राफी स्केल्स अच्छी है, या आपका लेखन अच्छा है। तो इसमें आपको जल्दी रोजगार मिल सकता है।

4.शिक्षक

दोस्तों आपको तो पता होगा कि आज के समय में हमारे देश के अंदर शिक्षकों की कितनी बड़ी कमी है। अगर आप भी शिक्षक बनना चाहते हैं। और आपका दिमाग काफी अच्छा है तो आप b.ed करने के बाद टीचर की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। और फिर आप किसी कॉलेज के प्रोफेसर या फिर किसी विद्यालय में अध्यापक बन सकते हैं।

5.कंप्यूटर हार्डवेयर एंव नेटवर्किंग 

दोस्तों अगर आप कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग के अंदर अपना करियर बनाना चाहते हैं। तो इसमें भी आपको काफी अच्छा पैसा देखने को मिलता है। इसके अंदर आपको कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग से जुड़ी रिपेयरिंग की जानकारी दी जाती है। यह भी आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

6.एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया

दोस्तों अगर आप एनिमेशन और मल्टीमीडिया के अंदर अपना करियर बनाना चाहते हैं। तो आप इसके लिए कहीं से भी कोर्स या डिग्री, डिप्लोमा कर सकते हैं। इसके अंदर आप हजारों से लेकर लाखों रुपए तक कमा सकते हैं।

7.प्रोफेशनल कोर्स 

दोस्तों आप अपने रोजगार के लिए प्रोफेशनल कोर्सइस को भी कर सकते हैं। इससे भी आप को रोजगार मिलने में काफी ज्यादा आसानी होती है, आप बीसीए, बीबीए, या एमबीए, एमसीए ,भी कर सकते हैं।

दोस्तों अगर आप भी मेडिकल इंजीनियरिंग के अलावा किसी और क्षेत्र के अंदर अपना करियर बनाना चाहते हैं। और रोजगार पाना चाहते हैं, तो आप इन में से किसी में भी अपना करियर बना सकते हैं। इन सभी के अंदर काफी रोजगार हैं, और काफी अच्छा पैसा भी आपको मिलेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें