आधार बायोमेट्रिक लॉक अनलॉक कैसे करे-

 आधार बायोमेट्रिक लॉक अनलॉक कैसे करे-

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप अपने आधार कार्ड बायोमैट्रिक लॉक को अनलॉक कैसे कर सकते हैं। दोस्तों अगर आप भारत के अंदर रहते हैं, तो आपको पता होगा कि आधार कार्ड हमारे लिए कितना ज्यादा जरूरी है और कितनी सारी चीजों में हमें आधार कार्ड की जरूरत होती है। दोस्तो आधार कार्ड के अंदर हमें एक बायोमैट्रिक लॉक दिया जाता है, ताकि कोई भी हमारे आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल ना करें। लेकिन अगर कोई आपके आधार कार्ड में बायोमेट्रिक लॉक को लगा देता है या आप इसको भूल जाते हैं। तो आज मैं आपको बताऊंगा कि आप इसको कैसे अनलॉक कर सकते हैं।

आधार बायोमेट्रिक लॉक को अनलॉक कैसे करें?

दोस्तों आधार कार्ड बायोमेट्रिक लॉक को अनलॉक करने के लिए। हमें दो तरीकों का इस्तेमाल करना होता है, जो यह है-
  1. mAadhaar ऐप्स के जरिए लॉक को अनलॉक कर सकते है ।
  2. Uidai के ऑफीसियल वेबसाइट पर जाके भी कर सकते है ।

mAadhaar Apps से बायोमेट्रिक लॉक को अनलॉक कैसे करें?

दोस्तों आपको अपने बायोमैट्रिक लॉक को अनलॉक करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
  • दोस्तों सबसे पहले आपको mAadhaar एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लेना होगा।
  • और फिर आपको इसके अंदर अपनी लैंग्वेज को सेलेक्ट कर लेना होगा।
  • फिर आपको इसके अंदर ओटीपी के जरिए लॉगइन करना होगा।
  • दोस्तों आप इसके अंदर लॉगिन होने के बाद रजिस्टर पर क्लिक कर दें।
  • अब यहां पर आपको 4 अंकों का पिन डालना होगा।
  • और आप अंको को आधार नंबर और कैप्चा को फिल करने के बाद रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करें।
  • फिर आप के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आपको देखने को मिलेगा। आप उसे एंटर करके वेरीफाई कर दें।
  • दोस्तों फिर आपको नीचे एक लॉक बायोमेट्रिक का ऑप्शन मिलेगा। आपको उस पर क्लिक करना है और आपको ब्लॉक बायोमेट्रिक कंफर्म करना होगा।
  • फिर आपको यहां पर कैप्चा को फील करने के बाद रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक कर देना होगा। दोस्तों क्लिक करते ही आपका बायोमैट्रिक लॉक हो जाएगा।
  • और दोस्तों आप इसको अनलॉक करने के लिए भी इसी सेम प्रक्रिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर आपको अनलॉक बायोमैट्रिक्स पर क्लिक करना होगा, और ओटीपी जनरेट करने के बाद, आप वेरीफाई करें इसे, और फिर आप बायोमैट्रिक अनलॉक पर क्लिक कर दें।

वेबसाइट के द्वारा आधार बायोमेट्रिक लॉक को अनलॉक कैसे करें?

  • दोस्तों आपको सबसे पहले इस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जो Uidai है।
  • फिर आप यहां पर आधार सर्विस पर जाकर सिक्योरिटी और बायोमैट्रिक्स पर क्लिक करें।
  • फिर आप यहां पर आई अंडरस्टैंड डेट आफ्टर बायोमैट्रिक्स लॉक अनेबल एंड आई विल नॉट परफॉर्म बायोमैट्रिक्स ऑथेंटिकेशन इंटेल  बायोमैट्रिक इस वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना है। और आप लॉक अनलॉक पर क्लिक कर दे।
  • फिर आपको यहां पर अपने आधार कार्ड के 12 अंकों का नंबर डालना है। और कैप्चा को फील करना है, फिर आपको सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है।
  • फिर आप के आधार कार्ड से जुड़े हुए मोबाइल नंबर पर आपको 6 अंकों का या फिर 8 अंको का ओटीपी देखने को मिल जाएगा। आप उस ओटीपी को एंटर करके आप सम्मिट पर क्लिक कर दें।
  • फिर आपको अनेबल लॉकिंग फीचर पर क्लिक करना है। और फिर आप लॉक ऑप्शन पर क्लिक करके उसे तुरंत ही लॉक कर सकते हैं।
  • और इतना सब करने के बाद आपका बायोमैट्रिक लॉक लग चुका है।
और दोस्तों अगर आप अपने बायोमेट्रिक लॉक को अनलॉक करना चाहते हैं। तो उसके लिए भी आपको इसी सेम प्रक्रिया को दोहराना होगा। दोस्तों आप भी इन तरीकों का इस्तेमाल करके अपने आधार कार्ड बायोमैट्रिक लॉक अनलॉक कर सकते हैं। और अगर आपको कोई परेशानी आए तो आप कमेंट में हमसे पूछ सकते हैं। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें