शेयर कैसे खरीदें और कैसे बेचे?

 शेयर कैसे खरीदें और कैसे बेचे?

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप शेयर कैसे खरीदें और कैसे बेचे। दोस्तों शेयर मार्केट की डिमांड आज के समय में बढ़ती जा रही है। और काफी लोग इसके अंदर इन्वेस्ट करना चाहते हैं। क्योंकि हर कोई अपने पैसे को डबल करना चाहता है या अपने पैसे से पैसे बनाना चाहता है। तो उसके लिए वह शेयर को खरीदना और बेचना रहता है। तो आज मैं आपको इसी के बारे में जानकारी दूंगा कि आप शेयर को कैसे खरीद सकते हैं। और कैसे बेच सकते हैं और ऐसा करने के लिए आपको किन-किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है। तो चलिए देखते हैं, उन तरीकों को।

दोस्तों आज शेयर खरीदने के लिए हम आपको Zerodha के बारे में बताएंगे। क्योंकि Zerodha के अंदर आपका ब्रोकरेज चार्जेस काफी कम होते हैं। तो आज हम आपको Zerodha में शेयर को खरीदना और बेचने के बारे में बताएंगे। 

डीमेट में फण्ड कैसे जोड़े?

दोस्तों शेयर को खरीदने के लिए आपको सबसे पहले अपने डिमैट अकाउंट में फंड को जोड़ना होगा।
  • ऐसा करने के लिए आपको सबसे पहले अपने डीमेट के अंदर आपको अकाउंट पर या यूज़र आईडी पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आप फंड के अंदर रुपए वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • फिर यहां पर आप अपने डिमैट अकाउंट के अंदर पैसों को डाल सकते हैं। और यहां से निकाल भी सकते हैं। 
  • पैसों को डालने के लिए आप एड फंड पर क्लिक कर दें।
  • फिर आप यहां पर आप उतना अमाउंट डाल दें जितना आप इसके अंदर जोड़ना चाहते हैं। और यहां पर आप पेमेंट मेथड को भी सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • दोस्तों भुगतान होते ही आपकी पेमेंट आपके फंड के अंदर ऐड हो जाएगी।

ऑनलाइन शेयर कैसे खरीदें?

  • दोस्तों Zerodha के अंदर शेयर को खरीदने के लिए आप ऑनलाइन शेयर बाई कर सकते हैं। 
  • दोस्तों अब जिस भी शेयर को खरीदना चाहते हैं। आप पहले उसे अपनी वॉच लिस्ट के अंदर ऐड कर ले।
  • और इसके अंदर आप शेयर पर क्लिक करके उसे बाय ओर सेल कर सकते हैं। 
  • अब आप बाय पर क्लिक कर दें। और फिर यहां पर क्वांटिटी को सेलेक्ट करें, और अपना प्राइस सेलेक्ट करें कि आप कितने में कितनी क्वांटिटी लेना चाहते हैं।
  • और आप डिलीवरी लेने के लिए यहां पर सीएनसी को सेलेक्ट करें। और अगर आप यहां पर इंट्राडे करना चाहते हैं, तो आप यहां पर एमआईएस को सेलेक्ट करें।
  • फिर आप यहां पर शेयर खरीदने के लिए स्वाइप तू बाय पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आप शेयर को खरीद लेंगे और आपके डिमैट अकाउंट के अंदर के 2 से 3 दिन के अंदर आ जाएंगे।

शेयर कैसे बेचे?

  • दोस्तों अब में आपको बताऊंगा कि आप अपने शेयर को कैसे बेच सकते हैं, शेयर को बेचने के लिए आप बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
  • दोस्तों सबसे पहले तो आपको अपने पोर्टफोलियो में जाना होगा।
  • और यहां पर आप जिस भी शेयर को बेचना चाहते हैं, आप उस शेयर पर क्लिक कर दें।
  • फिर आप एग्जिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • फिर आपको क्वांटिटी और प्राइस को यहां पर एंटर करना होगा।
  • और अगर आप यहां पर मार्केट ऑर्डर पर इसको बेचना चाहते हैं। तो आपको केवल क्वांटिटी को ही यहां पर एंटर करना होगा।
  • और अगर पहले से आपके पास एक्चुअल शेयर पढ़े हुए हैं। तो आप सीएनसी पर और यदि आप इंट्राडे के लिए करना चाहते हैं, तो आप एमआईएस पर क्लिक कर दें।
  • इतना सब करने के बाद आपको लास्ट में स्वाइप टू सेल पर क्लिक करना होगा। और आपके शेयर यहां से सेल हो जाएंगे
दोस्तों आज हमने आपको बताया है, कि आप शेयर को कैसे खरीद और कैसे बेच सकते हैं। हमने आपको शेयर से जुड़ी हुई सारी जानकारियां दी है अगर आपको कोई परेशानी आती है तो आप कमेंट में हमसे पूछ सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें