फिट रहने के तरीके और घरेलू उपाय

 फिट रहने के तरीके और घरेलू उपाय-

दोस्तों काफी लोग फिट रहना चाहते हैं और वह फिट रहने के लिए क्या कुछ नहीं करते लेकिन आज मैं आपको फिट रहने के लिए कुछ ऐसे तरीके और घरेलू उपाय बताऊंगा। जिनको आप बड़े ही आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे और यह आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी साबित होंगे। दोस्तों फिट रहना आज के समय में हमारे लिए काफी ज्यादा जरूरी है। क्योंकि जो फिट वहीं हिट है। इसलिए आपको भी हमेशा फिट रहना चाहिए तो चलिए देखते हैं। कुछ ऐसे तरीके और घरेलू उपाय जिनको इस्तेमाल करके आप फिट रह सकते हैं।

1. सुबह जल्दी उठे-

दोस्तों अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो फिट रहने के लिए आपको सुबह को जल्दी उठना चाहिए। इससे आपका दिनचर्या अच्छा होता है। और आपका पूरा दिन भी उर्जा से भरपूर रहता है और अगर आप सुबह को जगते हैं। सुबह को जगने से आपके काफी सारे काम जो होते हैं वह भी समय पर पूरे हो जाते हैं। और आपका मानसिक और शारीरिक शक्ति भी काफी बढ़ती है। और आपका आलस भी दूर भागता है अगर आप सुबह को जल्दी उठते हैं। तो आप थोड़ा बाहर घूमने जाएं ताकि आपको ताजी हवा मिल सके। ताजी हवा अगर आप लेते हैं तो इससे आपका माइंड बिल्कुल रिलैक्स होता है ,और आप तनाव से मुक्त रहते हैं।

2. एक्सरसाइज जरूर करें-

दोस्तों जब आप सुबह को जल्दी उठते हैं, तो सुबह को उठने के बाद आपको फोन वगैरा या टीवी वगैरह नहीं देखना है। और ना ही आपको कोई भी ऐसे फालतू काम करने हैं। आप जब सुबह को उठते हैं सुबह को उठाने के बाद फ्रेश होने के बाद। आप एक्सरसाइज करें अगर बाहर नहीं जा सकते हैं तो घर पर एक्सरसाइज करें वरना बाहर पार्क में जाकर आप थोड़ा सा वर्कआउट करें। ऐसा करने से आप का स्टैमिना भी बढ़ता है और आपकी बॉडी मसल्स भी एक्टिवेट होती हैं। और आपका आलस दूर चले जाता है और आपको किसी भी काम को करने में काफी उत्साह महसूस होता है। 

3. फिट रहने के लिए जरूर खाएं प्रोटीन-

दोस्तों अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो आप बाहर के फास्ट फूड को खाना बिल्कुल बंद कर दें और जितना हो सके उतना हेल्दी खाना खाया करें। और घर पर बना खाना खाया करें हरी सब्जियों को खाया करें और जिन में ज्यादा प्रोटीन होता है। आप ऐसी चीजों को अपने डाइट के अंदर शामिल करें।

4. फिट रहने के लिए दूध पिये-

दोस्तों दूध के अंदर काफी ज्यादा मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। आप दूध को जरूर पिया करें हो सके तो आप चाय की जगह दूध को ही पिया करें। सुबह को चाय की जगह दूध का सेवन करें और रात को सोने से पहले भी दूध का सेवन करें।आप दूध में छुआरे या मुनक्के डालकर भी आप दूध को पी सकते हैं। 

5. फिट रहने के लिए सब्जियों का जूस पिए-

दोस्तों फिट रहना चाहते हैं, तो फिट रहने के लिए सब्जियों का जूस आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। आप या तो किसी पर्टिकुलर सब्जी का जूस भी पी सकते है, वरना आप मिक्सड वेजिटेबल जूस पी सकते हैं मतलब की सारी सब्जियों को मिलाकर जो जूस बनाया जाता है उसको आप पी सकते हैं। इससे आपकी बॉडी के अंदर काफी सारे फायदे होते हैं। और आपकी बॉडी बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी स्वस्थ रहेगी और आपके चेहरे पर भी ग्लो आ जाएगा। 

दोस्तों आज हमने आपको फिट रहने के लिए। कुछ घरेलू उपाय बताए हैं, जिनको आप बड़े ही आसानी से उपयोग कर सकते हैं। और दोस्तों अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपको हमेशा मेहनत करते रहना चाहिए। कभी भी मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। क्योंकि आप जितनी एक्सरसाइज या व्यायाम करेंगे उतना ही आपके शरीर के लिए अच्छा रहेगा। इसे करने से आपकी हड्डियों मजबूत होती है। साथ ही आपका स्टैमिना भी बढ़ता है, और आपका शरीर अंदर से भी और बाहर से भी फिट रहता है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें