हाई ब्लड प्रेशर को जल्द कंट्रोल करने के 6 अद्भुत घरेलू उपचार-
हाई ब्लड प्रेशर को जल्द कंट्रोल करने के 6 अद्भुत घरेलू उपचार-
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप हाई ब्लड प्रेशर को जल्द कंट्रोल कैसे कर सकते हैं। और उसके लिए मैं आपको 6 ऐसे अद्भुत घरेलू उपचार बताने वाला हूं। दोस्तों कई बार हमारे ब्लड प्रेशर बढ़ जाने की वजह से हम काफी ज्यादा हॉपलेस हो जाते हैं। जिसमें हमें कुछ भी समझ नहीं आता कि हमें क्या करना चाहिए। आपको ऐसी स्थिति में कभी भी घबराना नहीं चाहिए और मैं जो आपको उपाय बता रहा हूं। आपको इन्हें जरूर ट्राई करना चाहिए। ताकि आपका ब्लड प्रेशर जल्दी ही कंट्रोल में आ जाए।
1. अपने सोडियम सेवन को कम करें
दोस्तों सबसे पहले तो आपको अपने शरीर के अंदर नमक की मात्रा को कम करना होगा। क्योंकि अगर आप बाहर का फास्ट फूड खाते हैं तो आप को नहीं खाना चाहिए , क्या आप अपने घर के खाने में भी ज्यादा नमक खाते हैं। या आपको ज्यादा नमक खाने की आदत हो गई है। तो आपको नमक खाना कम करना पड़ेगा क्योंकि नमक खाने की वजह से आपके शरीर के अंदर सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है। जिसकी वजह से आपको ब्लड प्रेशर का खतरा हमेशा बना रहता है। और नमक ब्लड प्रेशर की सबसे बड़ी वजह होती है। अगर आप इसको एक बार कंट्रोल कर लेते हैं। तो आपको फिर परेशानी नहीं होगी अब नमक की जगह पर लाहौरी नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जो कि आपके शरीर को इतना ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता है।
2. शराब कम पीना
दोस्तों अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो आपको शराब को पीना कम कर देना चाहिए क्योंकि डॉक्टर कहते हैं। कि अगर आप शराब का सेवन ज्यादा करते हैं, तो इसके कारण भी आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है।
3. व्यायाम और कसरत
दोस्तों अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई है या आपको किसी और तरीके की परेशानी है। तो आपके लिए व्यायाम और कसरत करना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इससे आपके रक्त का संचार पूरी शरीर के अंदर बढ़ता है। और आपका ब्लड प्रेशर भी कम रहता है, और इसके साथ ही अगर आपके शरीर के अंदर कोई भी परेशानी है। स्वास्थ्य संबंधित तो उसमें भी आपको काफी ज्यादा लाभ मिलता है। और यह आपके हृदय को भी मजबूत रखता है। आप रोजाना 30 से 45 मिनट व्यायाम और कसरत जरूर करें।
4. जामुन खाएं
दोस्तों जामुन आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि जामुन से हमारा ब्लड प्रेशर और हमारे हृदय और हमारे बॉडी के अंदर जो कैस्ट्रॉल होता है। उसको भी नॉर्मल करने में काफी मदद करता है और यह हमारी इम्यूनिटी के लिए भी काफी अच्छा है।
5. अधिक पोटैशियम युक्त भोजन खाएं
दोस्तों पोटेशियम हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी है। क्योंकि पोटेशियम से हमारे शरीर के अंदर सोडियम की मात्रा कम हो जाती है। और हमारे ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है अगर हो सके तो आप फास्ट फूड और बाहर की चीजों को खाने से बचें और घर की चीजों को ज्यादा खाएं।
6. तनाव को मैनेज करें
दोस्तों अगर आपको ज्यादा तनाव रहता है, तो आप तनाव को कंट्रोल करें और तनाव लेना बंद कर दें क्योंकि इसकी वजह से भी आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है। अगर आपको कभी भी तनाव महसूस होता है तो आप अपने घर पर बात करें या आप कहीं शांति में बैठकर ध्यान लगाएं यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
दोस्तों आज मैंने आपको ब्लड प्रेशर को जल्दी नार्मल करने के लिए आपको 6 ऐसे घरेलू उपाय बताए हैं। जिनको आप बड़े आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। और देखिए आपका जभी भी ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो आपको घबराना नहीं चाहिए। अगर आप इन चीजों का ध्यान रखेंगे तो आपका ब्लड प्रेशर कभी भी नहीं बढ़ेगा और बाकी आप रोजाना सुबह को थोड़ा सा घुमा करें या थोड़ा व्यायाम या एक्सरसाइज करा करें।
Comments
Post a Comment