आपकी हाइट बढ़ाने में मदद करेंगी ये 5 एक्सरसाइज
आपकी हाइट बढ़ाने में मदद करेंगी ये 5 एक्सरसाइज-
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप अपनी हाइट को कैसे बढ़ाएं वह भी 5 एक्सरसाइज करके। दोस्तों आज आपकी हाइट बढ़ाने में मदद करने वाली 5 एक्सरसाइज के बारे में, मैं आपको बताऊंगा दोस्तों आज के समय में काफी लोग एक्सरसाइज करना पसंद नहीं करते हैं। जिसकी वजह से काफी लोगों की हाइट नहीं बढ़ती है वह पूरे दिन घर पर ही बैठ कर अपने फोन में या लैपटॉप में काम करते रहते हैं। जिसकी वजह से बैठे-बैठे रहने के कारण उनका पेट निकल आता है। और उनकी हाइट बढ़नी रुक जाती है। तो इसीलिए आज मैं आपको 5 ऐसे एक्सरसाइज बताऊंगा। अगर आप इनको करते हैं, तो इन से आपकी हाइट जरूर बढ़ेगी। तो चलिए देखते हैं, वह 5 एक्सरसाइज कौन सी है।
स्कीपिंग-
दोस्तों आज के समय में काफी लोग कॉलेज या स्कूल के कामों में इतना बिजी रहते हैं। कि वह एक्सरसाइज करना ही भूल जाते हैं या उनके पास एक्सरसाइज करने का बिल्कुल टाइम नहीं होता है। दोस्तों आपकी पहली एक्सरसाइज स्कीपिंग है। आप अपने कॉलेज और स्कूल से थोड़ा सा टाइम निकाल कर स्कीपिंग जरूर करा करें। वरना आप सुबह को जब पार्क में घूमने जाते हैं, तो आप अपने साथ स्कीपिंग को लेकर जाएं और वहां पर कुछ टाइम के लिए स्कीपिंग जरूर करें। इससे आपकी पूरी बॉडी की एक्सरसाइज होती है। और यह आपकी हाइट के लिए काफी ज्यादा जरूरी है।
साइड बेंड-
दोस्तों आज के समय में हम अपने शरीर को बिल्कुल भी हिलाना नहीं चाहते हैं। जिसकी वजह से हमारा पूरा शरीर आंकड़ा रहता है, और हमें आलस आता रहता है, तो आलस को दूर करने के लिए और अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिए। ताकि हमारी लंबाई भी बड़े तो उसके लिए हमें साइड बेंड एक्सरसाइज को करना चाहिए। इससे हमारा शरीर लचीला होता है, और साथ ही हमारे घुटने भी मजबूत होते हैं। इसके अंदर हमको अपने शरीर को लेफ्ट और राइट की तरफ झुकाना होता है। जो हमारे हाइट को बढ़ाने में काफी हमारी मदद करता है। आप इसको एक बार जरूर ट्राई करें
वर्टिकल स्ट्रेच-
दोस्तों वैसे तो आपको जिम वगैरा करनी चाहिए या अगर आपके पास जिम जाने का भी टाइम नहीं है। तो आप घर पर ही थोड़ा सा वर्कआउट करें अगर नहीं कर पाते हैं। तो कोई बात नहीं चलिए मैं आपको एक ऐसे एक्सरसाइज बता देता हूं। जो आप कम समय में भी कर पाएंगे। दोस्तों जब आप घर पर होते हैं, तो आपको वर्टिकल स्ट्रेच करना है, इसको करने से आप की हाइट बढ़ जाती है। और वर्टिकल स्ट्रेच के अंदर आपकी बॉडी का पूरा बजन आपके पैर की उंगलियों पर रहता है। जिससे आपको ऊपर की तरफ स्ट्रेच होना होता है। ऐसा करने से आप की हाइट को बढ़ने में सहायता मिलती है।
कोबरा पोज-
दोस्तों आपको थोड़ा सुनने में डरावना लग सकता है, लेकिन यह एक्सरसाइज काफी अच्छी है। इसके अंदर आपको सीने के बल जमीन पर लेट जाना होता है। और फिर दोनों हाथों को अपने शरीर से सटाकर पीछे की ओर करना होता है। और फिर आपको लंबी सांसे लेने के बाद, अपने शरीर के पाठ को ऊपर की तरफ उठाना होता है। आप उसको जितना स्ट्रेच कर सकते हैं, आप उसको इतना स्ट्रेच करें। और कोशिश करें कि आप 15 सेकंड तक इसी पोस्ट में बने रहे।
टू-वे स्ट्रेच-
दोस्तों हाइट को बढ़ाने के लिए यह एक्सरसाइज भी काफी कमाल की है। आप इसको एक बार जरूर ट्राई करिएगा। दोस्तों यह एक्सरसाइज करने के लिए आपको जमीन पर पीठ के बल लेट ना होता है। और फिर अपनी बॉडी को बिल्कुल स्टेट रखना होता है। फिर आपको अपनी बॉडी के ऊपर और लोअर पार्ट को एक साथ ऊपर की तरफ उठाना होता है। और कुछ देर के लिए आपको इस पोज़ के अंदर ही बना रहना होता है। आप इस एक्सरसाइज को कम से कम 5 बार दोहराएं और ऐसा करने से दोस्तों आपके शरीर की थकान भी दूर होती है। और यह आपकी हाइट को बढ़ाने में मदद तो करती है और साथ ही आपकी हड्डियों को भी फैलाती है। ताकि आप की लंबाई तेजी से बढ़े।
दोस्तों आज हमने आपको हाइट बढ़ाने की 5 जबरदस्त एक्सरसाइज बताई हैं। जिनका इस्तेमाल करके आप भी अपनी हाइट को बढ़ा पाएंगे।
Comments
Post a Comment