स्वस्थ हृदय के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां-
स्वस्थ हृदय के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां-
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि अगर आप अपने हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको डाइट में 5 सब्जियों को जरूर ऐड करना चाहिए जो सब्जियां मैं अभी आपको बताऊंगा। तो चलिए अब मैं आपको बताता हूं स्वस्थ हृदय के लिए 5 सबसे बेहतरीन सब्जियां जिनका सेवन करना काफी ज्यादा जरूरी है। अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए।
1. गाजर-
दोस्तों अगर आप गाजर को नहीं खाते हैं, तो गाजर को अपने डाइट के अंदर जरूर ऐड करें क्योंकि इसके अंदर काफी ज्यादा विटामिन पाया जाता है और गाजर के अंदर काफी हाई मात्रा में पोटेशियम भी मौजूद होता है। दोस्तों यह हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। और यह हमारे वजन को संतुलित रखता है,आप गाजर की सब्जी या गाजर का जूस अपनी डाइट के अंदर जरूर ऐड करें।
2. ब्रोकली-
दोस्तों आप अपनी डाइट के अंदर ब्रोकली को जरूर शामिल करें क्योंकि इसके अंदर काफी सारी चीजें पाई जाती हैं। दोस्तों ब्रोकली के अंदर आपको कैल्शियम, प्रोटीन ,कार्बोहाइड्रेट और आयरन ,विटामिन ए ,सी और भी काफी सारी चीजें पाई जाती हैं। जो कि आपके हृदय के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। और आपके हृदय को स्वस्थ बनाए रखती हैं। अगर आप ब्रोकली का उपयोग करते हैं, और अपनी डाइट के अंदर इस को शामिल करते हैं, तो आपका ह्रदय हमेशा स्वस्थ रहेगा।
3. लौकी-
दोस्तों काफी लोग लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन मैं आपको बता दूं लौकी आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। दोस्तों लौकी के अंदर हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कम करने की शक्ति होती है। और इसके अंदर कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे काफी सारी चीजें पाई जाती हैं। जो हमारे कैलिस्टो की मात्रा को नियंत्रित रखती हैं। आप लौकी की सब्जी खा सकते हैं, वरना आप लौकी का जूस अपनी डाइट के अंदर ऐड कर सकते हैं।
4. पालक-
दोस्तों पालक के अंदर प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम काफी ज्यादा हाई मात्रा के अंदर पाए जाते हैं। अगर आप इसको अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो 100 परसेंट यह आपके हृदय को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होगा क्योंकि डॉक्टर्स भी पालक खाने की सलाह देते हैं। कि आप पालक का साग जरूर खाया करें अगर आप पालक का साग नहीं खा पाते हैं तो पालक का जूस या पालक के पकोड़े भी खा सकते हैं।
5. भिंडी-
दोस्तों भिंडी का नाम सुनते ही काफी लोग सोच रहे होंगे कि भिंडी खाने से हम कैसे स्वस्थ रह सकते हैं। लेकिन मैं आपको बता दूं कि भिंडी के अंदर अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और बीटा कैरोटीन काफी हाई मात्रा के अंदर पाया जाता है। जो कि हमारे हृदय के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, और दोस्तों भिंडी के अंदर कई सारे ऐसे तत्व मौजूद होते हैं। जो केवल भिंडी के अंदर ही पाए जाते हैं। अगर आप इसको अपनी डाइट के अंदर शामिल करते हैं तो आपके हृदय के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होगा। दोस्तों आप भिंडी की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं और आप इसको अपनी डाइट के अंदर जरूर शामिल करें। यह काफी ज्यादा अच्छी सब्जी होती है और इसके अंदर कई सारे तत्व पाए जाते।
दोस्तों आज हमने आपको बताया कि अगर आप अपने हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं। तो 5 आपको ऐसी सब्जी बताई है, जिनको आप अगर अपनी डाइट के अंदर शामिल करते हैं। तो हम विश्वास के साथ आप से कह सकते हैं कि आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे और आपका हृदय भी आपके साथ स्वस्थ रहेगा। और दोस्तों इन सब्जियों के साथ आप रोज सुबह को थोड़ा सा योगा या एक्सरसाइज करा करें। यह काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगी आपके हृदय के लिए।
Comments
Post a Comment