ये 5 आसन उनके लिए जो हमेशा जल्दी में रहती हैं-
ये 5 आसन उनके लिए जो हमेशा जल्दी में रहती हैं-
दोस्तों आज मैं आपको 5 ऐसे आसन बताऊंगा अगर आप कभी भी जल्दी में होते हैं। जिसकी वजह से आप अपने आसनों को सही तरीके से नहीं कर पाते हैं, लेकिन दोस्तों जल्दबाजी आपके लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। क्योंकि आसन करना हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा जरूरी है, इसकी वजह से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। तो आज मैं आपको ऐसे आसन बताऊंगा जिनको आप जल्दबाजी में भी कर सकते हैं और इसको करने में आपका समय भी कम लगता है। तो चलिए जानते हैं वह 5 आसन-
1. पद्मासन-
दोस्तों इस आसन को करने के लिए आपको थोड़े टाइम के लिए कोई खाली जगह देखनी होगी या तो आप की बैठक हो या कोई कार्यस्थल हो। आप वहां पर थोड़ी सी जगह को देखकर अपने मेट को बिछाई या आप नॉर्मल में वहां पर बैठ सकते हैं, दोस्तों यह काफी ज्यादा सरल आसान होता है और इसकी सहायता से आपके कूल्हे तक ने से लेकर के आपका दिमाग तक खोलने में सहायता करता है।
दोस्तों इसको करने के लिए आपको अपनी मेट पर पैरों को सामने की तरफ करके बैठना होगा। और अपनी कमर और गर्दन को बिल्कुल सीधा रखना होगा और दाएं पैर को मोड़कर आप उसकी एड़ि को अपने दूसरे जांघ की तरफ रख लें और यही प्रक्रिया को दूसरे पैर के साथ भी करें और हाथ को जांघ पर रखें और शांत मन से ध्यान करने लगे।
2. ताड़ासन-
दोस्तों यह एक योगासन होता है, यह हमारे शरीर के पेट,पैरों और कोर की खराब मुद्रा को सही करने के लिए काम में लाया जाता है। और इससे आपका खून का संचालन भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। और आपको तनाव से भी काफी हद तक छुटकारा मिल जाता है, इस आसन को आप अपने पार्क या अपने ऑफिस के अंदर भी कर सकते हैं।
दोस्तों इस योगासन को करने के लिए आप अपने कमर और पैर को सीधा करके योग मेट पर खड़े होना है। और फिर एड़ियों को एक दूसरे से मिला लेना है। और अपनी दोनों हथेलियों को भी आपस में फसाकर ऊपर की तरफ उठना है और हथेली की दिशा को अब बिल्कुल आसमान की तरफ कर दें। और आपका चेहरा सामने की तरफ रहना चाहिए।
3. उत्तानासन-
दोस्तों इसको अगर आप इसको कुछ ही समय के लिए भी करते हैं। तो भी यह आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, दोस्तों इस को कम जगह में भी किया जा सकता है। और यह आपके किडनी, लीवर और आपके पंचतंत्र को और पिंडलियों को और भी आपके शरीर के अंदर काफी सारी चीजों को थकान से राहत दिलाने में काफी ज्यादा मदद करता है।
दोस्तों इस योगासन को करने के लिए आप बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को अपने हिप्स पर रख लें और फिर सांस को अपने अंदर खींचते हुए। कमर को मोड़ते जाएं और आगे की तरफ झुके और फिर अपने हाथों से अपने टकने को पीछे की तरफ से पकड़े। और आप का सीना पैर के ऊपर छूना चाहिए। और सिर को नीचे की तरफ झुका है और और फिर आप अपनी टांगों के बीच में से झांक कर देखते रहे
4. बद्ध कोणासन-
दोस्तों यह आसान भी कमाल का है, इस आसन के अंदर आपका स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य की ऊर्जा का स्तर काफी बढ़ जाता है। और यह आपके पेट के अंगों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
इसको करने के लिए आप अपने कमर को सीधी करें और नीचे बैठ जाएं और फिर अपनी टांगों को खोल कर बाहर करें और घुटनों को मोड़ने के बाद। दोनों एड़ियों को अपने पेट के नीचे की तरफ लाएं और फिर दोनों एड़िया एक दूसरे को छूती रहे। इसके बाद आप घुटनों को दोनों तरफ से नीचे की ओर कर ले।
5. शवासन-
दोस्तों यह आसन से हम काफी ज्यादा रिलैक्स महसूस करते हैं। और इस आसन से हमारे स्वास्थ्य और तनाव और एकाग्रता के स्तर में काफी ज्यादा सुधार आता है।
इस आसन को करने के लिए आपको पीठ के बल लेटना होगा और फिर आपको अपनी आंखें बंद कर लेनी होगी। और दोनों टांगों को अलग अलग कर लेना होगा और आपको पूरी तरीके से बिल्कुल रिलैक्स महसूस करना होगा। और जब आपका शरीर पूरी तरीके से रिलैक्स महसूस करता है। तो फिर आपको बिल्कुल आराम से उठना होगा।
दोस्तों अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इन आसनों को जरूर ट्राई करें।
Comments
Post a Comment