लिवर खराब होने के 10 लक्षण

 लिवर खराब होने के 10 लक्षण-

दोस्तों आज मैं आपको लीवर खराब होने के 10 लक्षण के बारे में बताऊंगा। दोस्तों कई बार हमारा लीवर खराब होने लगता है, लेकिन हमें यह पता नहीं चल पाता कि हमारा लीवर खराब है या हमें क्या परेशानी हो रही है। तो आप चिंता ना करें आज मैं आपको ऐसे तरीके बताऊंगा जिनकी सहायता से आपको पता लग जाएगा। कि आपका लीवर खराब है, या आपको लीवर की वजह से क्या क्या परेशानियां हो रही है।

1. पेट में दर्द होना-

दोस्तों पेट में दर्द होना यह लीवर के खराब होने की पहचान होती है। या फिर पसलियों में दर्द होना। दोस्तों वैसे तो दर्द कई कारण की वजह से हो सकता है, लेकिन कई बार खराब लीवर की वजह से भी आपको पेट में या पसलियों में दर्द होता है।

2. पेट पर सूजन आ जाना-

दोस्तों अगर आप का लीवर खराब है, तो आपके पेट पर बाहर की तरफ से सूजन पड़ने लगेगी और आपके पेट में फ्लूड जमा होने लगेगा। अगर यह काफी लंबे समय तक रहता है। तो इससे आपको कैंसर का खतरा भी हो सकता है।

3. पीलिया हो जाना-

दोस्तों अगर आप की भी आंखों का रंग पीला रहता है, और आपको भी पीलिया की शिकायत है या आपकी स्किन सफेद होने लगी है। तो दोस्तों यह आपके लीवर के खराब होने की निशान है। जिसकी वजह से आपके शरीर के अंदर काफी सारी परेशानियां आने लगती है।

4. मल मूत्र में परिवर्तन होना-

दोस्तों अगर आपको मल मूत्र करते समय कोई भी परेशानी आती है, या आपको किसी भी तरीके का कोई परिवर्तन देखने को मिलता है। तो इसकी वजह आपका लीवर भी हो सकता है। तो आप एक बार अपने लीवर को जरूर चेक करवाएं। ताकि आपकी परेशानी ज्यादा ना बड़े और जल्दी सही हो जाए।

5. वजन में गिरावट होना-

दोस्तों अगर आप खाना खाते हैं, और खाना खाने के बाद आपका हाजमा सही नहीं है या आपके खाने की पाचन क्रिया में किसी भी तरीके की कोई परेशानी होती है। तो यह आपके लिए परेशानी की बात है। क्योंकि इसकी वजह से आपके शरीर को पोषण नहीं मिल पाता

6. अपच की समस्या होना-

दोस्तों अगर आपके लीवर में कोई परेशानी है, तो आपको एसिडिटी की समस्या हमेशा बनी रहती होगी और अपच की समस्या भी। क्योंकि यह आपके लीवर को पूरे तरीके से प्रभावित करते हैं। और आपको उल्टी जैसा भी मन करता होगा।

7. शरीर के अन्य भागो में सूजन आ जाना-

दोस्तों अगर आपके भी शरीर के किसी भी भाग में सूजन आ रही है, तो आप एक बार अपने लिवर की जांच जरूर करवाएं क्योंकि कई बार इसकी वजह से हमारे पैरों और घुटनों या तलवों में काफी सूजन आ जाती है। इसलिए आप एक बार जांच करवाएं अपने लीवर की।

8. थकान महसूस होना-

दोस्तों वैसे तो लोगों को थकान महसूस होती है, लेकिन अगर आपको लीवर की समस्या है, तो ऐसे में आपको काफी थकान महसूस होती होगी और आप को यह थकान लंबे समय तक महसूस रहती होगी। क्योंकि यह आपके लिवर की वजह से होता है।

9. चक्कर आना-

दोस्तों अगर किसी काम को करते करते आप को चक्कर आ जाते हैं। तो चक्कर आना भी यह काफी बड़ी समस्या है, यह आपके लिवर की वजह से भी हो सकता है। 

10. त्वचा पर खुजली होना-

अगर आपके शरीर में त्वचा पर काफी खुजली महसूस होती है, तो यह किसी तरीके की एलर्जी भी हो सकती है, और आपके लीवर की वजह से भी हो सकती है। 

दोस्तों आज हमने आपको लीवर खराब होने के 10 लक्षणों के बारे में बताया है। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे आगे और भी लोगों तक जरूर पहुंचाएं।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें