WordPress Plugin Automatic Update कैसे करें?

 WordPress Plugin Automatic Update कैसे करें?

दोस्तों आज मैं, आपको बताऊंगा कि आप WordPress Plugin Automatic Update कैसे कर सकते हैं। क्योंकि दोस्तों Plugin को Update करना काफी जरूरी होता है। इससे हमारी वेबसाइट की सिक्योरिटी और स्पीड दोनों बनी रहती है। हमें plugins को टाइम टू टाइम अपडेट करते रहना चाहिए। ताकि वह हमारी वेबसाइट में अच्छे से काम को कर सके और हमारे वेबसाइट को अच्छी सिक्योरिटी या अपने फीचर प्रदान कर सके। दोस्तों WordPress Plugin को Automatic Update करने के लिए। आपको Auto Update को इनेबल करना पड़ता है। तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि। आप भी अपने WordPress Plugin को Automatic Update कैसे कर सकते हैं। अगर आप ज्यादा जानना चाहते हैं। तो आप भी हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

WordPress क्या है?

दोस्तों WordPress एक ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है। जो आप की ऑनलाइन वेबसाइट बनाने में आपकी सहायता करता है। यह बहुत ही लोकप्रिय CMS (Content Management System) है। जो हमारे कंटेंट को बड़े अच्छे तरीके से मैनेज करता है। अभी पूरी दुनिया में 30 परसेंट लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि यह काफी यूजर फ्रेंडली है, और इसके अंदर आपको काफी सारे plugins, widgets, और themes फ्री मिलते हैं। जिनका यूज करके आप अपनी वेबसाइट को अच्छे से क्रिएट कर सकते हैं।

WordPress Plugin क्या है?

दोस्तों WordPress के अंदर हमें काफी सारे Plugin मिलते हैं। जो फ्री भी होते हैं और जिनमें से कुछ पेड भी होते हैं। यह हमारी साइड को सिक्योरिटी, स्पीड और काफी अच्छा लुक प्रोवाइड कराने में। हमारी सहायता करते हैं, और यह हमारी काफी चीजों को करना आसान कर देते हैं।दोस्तों इसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से अपनी वेबसाइट में मॉडिफिकेशन कर पाते हैं। मान लीजिए अगर आपको कोई फीचर ऐड करना हो। तो आपको एक डेवलपर को हायर करना पड़ता है, और उसे पैसे देने पड़ते हैं। लेकिन WordPress Plugin। वही काम फ्री में कर देता है, और काम को आसान भी कर देता है।

Plugin Automatic Update Enable कैसे करें –

दोस्तों Plugin Automatic Update को Enable करने के लिए। आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जो स्टेप्स मैं अभी आपको बताऊंगा।

  • दोस्तों सबसे पहले आपको अपनी WordPress वेबसाइट का डैशबोर्ड ओपन करना है।
  • फिर डैशबोर्ड ओपन करने के बाद। आपको अपने माउस के करसर को Plugin के ऊपर लेकर आना है, और उसके बाद install Plugin पर क्लिक करना है।
  • दोस्तों आप जैसे ही install Plugin पर क्लिक करेंगे। क्लिक करने के बाद। अब आपको यहां पर आपकी वेबसाइट में install । सभी Plugin की लिस्ट दिखाई देगी। 
  • अब आपको यहां पर अपने सभी Plugins को सेलेक्ट करना है।
  • दोस्तों Plugins को सेलेक्ट करने के बाद। आपको ऊपर डाउन एरो दिखेगा। आपको डाउन एरो पर क्लिक करना है।
  • अब आपको यहां पर कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे। तो आपको यहां पर Enable Auto-updates सेलेक्ट करना है। इसको सेलेक्ट करने के बाद आप अप्लाई पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको यहां पर एक नोटिफिकेशन दिखाई देगा। सेलेक्ट plugins will be auto-updated. 
  • इसका मतलब है, अब आपकी वेबसाइट में लगे Plugin Auto Update इनेबल हो चुका है।
  • यह करने के बाद दोस्तों अगर आप की वेबसाइट के अंदर install Plugin में से। कभी भी किसी Plugin का Update आता है। तो वह Automatic ही Update हो जाएगा। आपको उसे खुद Update करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • तो देखा दोस्तों आपने WordPress Plugin Automatic Update करना कितना आसान है। आप भी इन कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके कर इसको इनेबल कर सकते हैं।
हम उम्मीद करते है हमारी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई हों तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे। (धन्यवाद)




Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें