Samsung Knox की मदद से एक ही फोन को दो फोन्स में कैसे बदलें?

आज मैं आपको Samsung Knox के बारे में बताऊंगा अगर आप Samsung का फोन यूज करते हैं। तो आपने Samsung Knox  का नाम जरूर सुना होगा। क्योंकि जब भी आप अपने Samsung फोन की स्क्रीन को स्विच ऑफ करने के बाद स्विच ऑन करते हैं। तो उस पर Secured by Knox लिखा आता है। पर क्या आप जानते हैं कि Knox का काम क्या होता है।आपके फोन के अंदर और और आखिर यह Knox होता क्या है? यह किस तरीके से आपके फोन को Secured रखता है?

आज मैं आपको इसी के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करूंगा।

Samsung Knox क्या है?

Samsung का कहना है कि Knox हमें सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सिक्योरिटी का एक ऐसा फीचर प्रदान करता है। जिससे हम एक ही डिवाइस के अंदर अलग-अलग डिवाइसेज क्रिएट करके अच्छी सुविधा ले सकते हैं।
यानी कि हमारा डिवाइस तो एक ही होता है। लेकिन यह हमारे एक ही डिवाइस को दो अलग-अलग सिस्टम में बदल देता है जिसमें से जो एक डिवाइस होता है वह ओरिजिनल होता है और दूसरा उसी की कॉपी कर-कर क्रिएट होता है। बिलकुल वैसे ही जैसे आपने अपने फोन में कई बार डुएल एप्स इंस्टॉल किया होगा तो उसमें आपने देखा होगा कि वह एक ही एप के दो सिस्टम क्रिएट कर देता है। ठीक वैसे ही Samsung Knox भी काम करता है।

जब आप इसके अंदर दो सिस्टम क्रिएट करते हैं। तो इससे आपके फोन को कोई भी नुकसान नहीं होता है। सैमसंग का कहना है कि यह आपकी सुविधा के लिए है ना कि आपको परेशान करने के लिए।

Samsung Knox का क्या काम होता है?

देखिए अगर आप अपने पर्सनल यूज़ और बिजनेस के लिए अलग-अलग फोनो का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि इसके अंदर आपको यह सुविधा मिलती है कि आप एक ही डिवाइस के अंदर दो सिस्टम को क्रिएट कर सकते हैं और अपना दोनों का डाटा अलग-अलग सेव कर सकते हैं यह आपके डाटा को बिल्कुल सुरक्षित रखता है। अब आपको दो फोन रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Samsung Knox कितना सुरक्षित है?

अब आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि Knox हमारे डाटा को कितना सुरक्षित रखता है। तो मैं आपको बता दू यह हमारे डाटा को मल्टी लेयर सिक्योरिटी प्रदान करता है। और यह हमारे पर्सनल डाटा और बिजनेस डाटा को दोनों को अलग रखता है। मिक्स नहीं होने देता है। अगर कोई आपका फोन भी यूज़ करता है। तो वह आपके पर्सनल डाटा के साथ कुछ भी छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। Samsung Knox आपकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखता है और मैं आपको बता दूं अगर आपका कभी फोन चोरी भी होता है। तब भी आपके डाटा को कोई भी इस्तेमाल नहीं कर सकता है। इसकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी इतनी जबरदस्त है कि आज दुनिया भर में 15,000 से ज्यादा कंपनियां Samsung Knox का इस्तेमाल करती है। ताकि उनका डाटा सेफ और सिक्योर रह सके।

Samsung Knox को कैसे इस्तेमाल करे?

आप Samsung Knox को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले इसके काफी वर्जन आते थे। जो कि ओल्ड वर्जन है लेकिन 2017 के बाद से इसका लेटेस्ट अपडेट आया है जिसमें इसका नाम बदलकर Secure Folder हो गया है वर्तमान समय में आप Secure Folder की मदद से ही Samsung Knox को यूज कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने  से पहले ये जरूरी जानकारी लेले 

आपको बता दूं कि आपके एंड्रॉयड डिवाइस का वर्जन कम से कम 7.0 होना चाहिए तभी आप Samsung Knox की सर्विस का फायदा ले सकते हैं। दूसरा आपके पास Samsung का अकाउंट होना चाहिए।

  • सबसे पहले आपको अपने Samsung फोन के सेटिंग में जाना है। और आपको Biometrics and security पर जाकर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आप जब नीचे स्क्रोल करेंगे तो आपको Secure Folder  का ऑप्शन मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • Secure Folder  पर क्लिक करते ही आपके सामने। welcome पेज खुल जाएगा आपको यहां पर agree बटन पर क्लिक करना है क्लिक करते ही आप अपने samsung अकाउंट में लॉग इन करना होगा।
  • अगर आप samsung pass का यूज करते हैं। तो आपको Biometrics का ऑप्शन भी मिल जाएगा जिससे कि आप फिंगरप्रिंट की सहायता से लॉगिन कर सकते हैं।
  • अगर आप samsung pass का यूज नहीं करते हैं। तो आपको samsung account का लॉगइन पेज ओपन हो जाएगा जहां पर आप अपना ईमेल और फोन नंबर और पासवर्ड डालकर अपने आपको लॉगिन कर सकते हैं।
  • लॉग इन करने के साथ ही Secure Folder  क्रिएट होना शुरू हो जाएगा इसको क्रिएट होने में थोड़ा सा वक्त लगता है। इसमें आपको 2 से 3 मिनट का वक्त लग सकता है। अगर आपका इंटरनेट स्लो है तो।
  • Secure Folder  क्रिएट होने के बाद आपको इसमें एक लॉक सेट करना होगा। जैसे आप पैटर्न पेन या पासवर्ड और फिंगरप्रिंट कि फॉर्म में कर सकते हैं।
  • लॉक सेट होने के बाद आपका दूसरा फोन Secure Folder  क्रिएट हो जाएगा। अब आपको इसके अंदर अपने ऐप्स और फाइल्स ऐड करनी होंगी। आप इसके अंदर जो भी ऐप कॉपी करते हैं। वह बिल्कुल फ्रेश ऐप होगा। उस ऐप के अंदर कोई भी डाटा आपका नहीं होगा।
  • एप्स और फाइल सेंड करने के बाद आपको Secure Folder  की कुछ सेटिंग करनी होती है। इसके लिए आपको menu icon पर क्लिक करना होता है। क्लिक करने पर आपको चार ऑप्शन मिलते हैं। फर्स्ट ऑप्शन lock होता है। आप जैसे ही लोग पर क्लिक करते हैं। तो यह आपके एप्स और फाइल को लॉक कर देता है। और इसमें दूसरा ऑप्शन Customisation का है। जिसकी सहायता से आप अपने icons को चेंज भी कर सकते हैं।
हम उम्मीद करते है हमारी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई हों तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे। (धन्यवाद)

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें