पीसीएस (PCS) परीक्षा की तैयारी कैसे करे?

 पीसीएस (PCS) परीक्षा की तैयारी कैसे करे?

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा। पीसीएस परीक्षा की तैयारी कैसे करें। दोस्तों पीसीएस परीक्षा की आयोजन राज्यों द्वारा की जाती है। और यह एक तरीके की राज्य सिविल सेवा परीक्षा होती है। यह भारत के प्रत्येक राज्य में कराई जाती है। और यह पद राज्य सरकार के अधीन में आता है। दोस्तों इस परीक्षा में सफल होने वाले लोगों को समाज में प्राथमिकता और गौरव मिलता है। दोस्तों इस परीक्षा की तैयारी अगर आप योजना बनाकर करते हैं। तो आप भी इसकी तैयारी कर पाएंगे, और आप भी इस परीक्षा में जल्दी से सफल हो पाएंगे। तो आज मैं आपको इसी से संबंधित सारी जानकारियां दूंगा। कि आपको अपनी तैयारी के लिए किन किन बातों का या किन-किन चीजों का आपको ध्यान रखना है। अगर आप ज्यादा जानना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

पीसीएस परीक्षा की तैयारी कैसे करे?

दोस्तों पीसीएस परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है। दोस्तों अगर आप मेहनत के लिए तैयार हैं, तो आप पीसीएस की तैयारी कर सकते हैं। दोस्तों अगर आप एक अच्छी और सही योजना बनाकर। इसकी तैयारी करते हैं, तो आप जल्दी ही इस पेपर में सफल हो जाएंगे। आज मैं आपको ऐसे ही कुछ तरीके बताऊंगा। जिनकी सहायता से आप इस पेपर में जल्दी सफल हो सकते हैं। वह तरीके इस प्रकार हैं-

राज्य से संबंधित जानकारीया- 

दोस्त आप जिस राज्य में रहते हैं। या आप जिस राज्य के लिए परीक्षा में भाग ले रहे हैं। दोस्तों आपको उस राज्य से जुड़ी सभी बातों का ध्यान रखना होगा। आपको उस राज्य की सभी जानकारियां होनी चाहिए। उसका इतिहास, भूगोल उसके बारे में आपको पता होना चाहिए। इसके लिए आप अपने राज्य के सामान्य ज्ञान इतिहास और भूगोल की प्रमाणिक किताबों का अध्ययन कर सकते हैं। और जितना हो सके आप अपने राज्य की जानकारी को जानने की कोशिश करें। यह आपके काफी काम आ सकती है।

नवीनतम घटनाक्रम-

दोस्तों आपको इसकी तैयारी करने के लिए। हो सके तो आप रोजाना न्यूज़ चैनल को देखा करें। और कोशिश करें कि आप रोजाना अखबार को पढ़े। इससे आपकी काफी अच्छी तैयारी होगी। और आप नवीनतम घटनाक्रम और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के विषयों में भी अच्छी जानकारी रखें। ताकि आपको बाद में कोई परेशानी ना आए।

NCERT की पुस्तकें पढ़े- 

दोस्तों आप कोशिश करें कि NCERT की बुकओं का अध्ययन करें। क्योंकि इसमें काफी अच्छी और सटीक जानकारी होती है। जो आपके काफी काम आएगी। और आप इसके अंदर चीजों को हाइलाइट कर-कर या अपने नोट्स बना कर भी अपनी पीसीएस की तैयारी कर सकते हैं।

हिंदी का प्रश्न पत्र- 

दोस्तों मैं आपको बताना चाहूंगा। कि पीसीएस परीक्षा के लिए एक हिंदी का प्रश्न पत्र आता है। इस प्रश्न पत्र के अंदर आपको पर्यायवाची, विलोम शब्द, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, शब्द रूप और समाज से संबंधित आदि प्रश्न पूछे जाते हैं। अगर आप भी इन प्रश्नों में अच्छे अंक लाना चाहते हैं। तो आप अपनी व्याकरण पर ध्यान दें आप व्याकरण में अच्छे से पढ़ाई करें और सभी की जानकारी प्राप्त करें।

निबंध का अभ्यास-

दोस्तों पीसीएस परीक्षा के अंतर्गत आपको अभ्यर्थी के तीन खंडों में तीन निबंध लिखने पड़ते हैं। इसके द्वारा अभ्यर्थी को समझने की क्षमता का आकलन करते हैं। इसके अंदर आपको 700 शब्द का निबंध लिखना होता। किसी विषय पर। अगर आप इसके अंदर अच्छे नंबर लाना चाहते हैं। तो आपको रोजाना निबंध लिखने का अभ्यास करना चाहिए। तभी आप इसके अंदर अपने अच्छे नंबर ला सकते हैं।

पिछलें वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करे-

दोस्तों अच्छे नंबर लाने के लिए। आप अपने पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को हल जरूर करें। इसके अंदर आपको काफी महत्वपूर्ण प्रश्न मिल जाते हैं। यह आपके लिए सबसे अच्छा तरीका है।

दोस्तों आज मैंने आपको बताया। कि आप पीसीएस परीक्षा की तैयारी कैसे कर सकते हैं। अगर आपको इसके बारे में कोई भी परेशानी आती है। तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं। अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो। तो आप इसे आगे जरुर शेयर करें।


Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें