Pan card में फोटो कैसे चेंज करें? फोटो और हस्ताक्षर बदलने की जानकारी।
Pan card में फोटो कैसे चेंज करें? फोटो और हस्ताक्षर बदलने की जानकारी।
दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा। कि आप पैन कार्ड में फोटो कैसे चेंज कर सकते हैं, और फोटो और हस्ताक्षर बदलने की जानकारी भी आपको दूंगा। आपको यह तो पता होगा। कि आधार कार्ड और पैन कार्ड हमारे कितने जरूरी डॉक्यूमेंट है। हम इनके बिना बहुत से ऐसे काम है। जिनको नहीं कर सकते। क्या आपको पता है, पैन कार्ड में अगर आपकी फोटो और आपके हस्ताक्षर अगर मैच नहीं होते हैं। तो इससे आपको काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है। अगर आप इन को चेंज करना चाहते हैं तो आप हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Pan Card क्या है?
दोस्तों पैन कार्ड हमारे लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। पैन कार्ड का पूरा नाम परमानेंट अकाउंट नंबर है। पैन कार्ड के अंदर आपको 10 डिजिट का अल्फान्यूमैरिक कोड मिलता है। जिसे इनकम टैक्स और आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। यह नंबर कंप्यूटर द्वारा बनाए जाते हैं, और यह सभी का अलग-अलग यूनिक पैन नंबर होता है। इसकी सहायता से आप अपनी फाइनल ट्रांजैक्शन, और बैंक में खाता खोलने के लिए, और टैक्सेबल सैलरी को पाने के लिए और धन गहने आदि खरीदने के लिए। पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है।
Pan Card किनके लिए जरुरी है?
- Tax भरने के लिए।
- प्रॉपर्टी आदि खरीदने और बेचने के लिए।
- बैंकों में खाता खोलने के लिए। आदि और भी बहुत से कामो के लिए जरुरी है।
Pan Card में Photo और हस्ताक्षर को बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज-
- आधार / ई-आधार।
- ड्राइविंग लाइसेंस।
- इलेक्टर का फोटो और पहचान पत्र।
- आवेदन की तस्वीर वाला राशन कार्ड।
- पासपोर्ट या भारत सरकार द्वारा जारी किए गए भारतीय मूल के व्यक्ति कार्ड।
- ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड।
- केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना कार्ड या पूर्व सैनिक अंध दाई स्वास्थ्य योजना का फोटो कार्ड।
- और केंद्र सरकार या राज्य सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र।
- आवेदक का फोटो और पैन कार्ड की फोटो के आकार 3.5 सेमी x 2.5 सेमी या 132.28 पिक्सेल x 94.49 पिक्सेल में होना चाहिए।
- अन्य राष्ट्रीय या CIN (सिटीजनशिप आइडेंटिफिकेशन नंबर) या टिन (टैक्सपेयर आइडेंटिफिकेशन नंबर) विधिवत रूप से “Apostille” द्वारा सत्यापित।
Pan card में फोटो कैसे चेंज करें?
- सबसे पहले आप NSDL की वेबसाइट पर जाएं।
- वहां पर आपको “Application Type” विकल्प से “Changes or Correction in existing PAN data” वाला ऑप्शन मिलेगा।
- अब आप “Category” मेनू से “Individual” वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अब Applicant information में पूछी जा रही, सभी जानकारी- नाम, जन्म तिथी,पैन नंबर, ई मेल, मोबाइल नंबर को भरे।
- अब आप “Applicant Information” को दर्ज करें और फिर उसे “Submit” बटन पैर क्लिक कर दे।
- अब आपको जो जनरेट टोकन नंबर आएगा, उसको आप नोट करले और पैन एप्लिकेशन के साथ इसको जारी रखें।
- अब आपको KYC का ऑप्शन चुनना है , कि आप KYC को कैसे करना चाहते हैं।
- अब यह आपसे पूछी जा रही अन्य अनिवार्य जानकारी, जैसे आधार/ ईआईडी और अन्य पूछी जा रही जानकारीयो को सही से भरे।
- अब आपको “Photo Mismatch” और “Signature Mismatch” पर आपको टिक करना है, और अपने पिता या माता की जानकारी देनी है, और पैन कार्ड हस्ताक्षर परिवर्तन या फोटो अपडेट करने के लिए आपको “Next” वाले बटन पैर क्लिक करन है ।
- अब आप “Address and Contact” के सेक्शन में आप अपनी सही से व्यक्तिगत जानकारी दे, जैसे पता, संपर्क आदि जो भी आप से पूछा जा रहा है।
- अब आप आगे बढ़ें और अपना पहचान का प्रमाण, पते का प्रमाण और जन्म तिथि का प्रमाण दें।
- यदि आप अपने आधार कार्ड की कॉपी जमा करते हैं, तो आपकी तीन आवश्यकताएं पूरी होंगी। आपको अपने पैन या पैन आवेदन पत्र की कॉपी भी जमा करनी होगी।
- अब आपको घोषणा पर टिक करना है और अपनी जानकारी को जमा करने के लिए “Submit” बटन पर क्लिक करन है।
- सत्यापन के लिए आप दस्तावेज़ की स्कैन की गई कॉपी को भी अपलोड करें फिर, आप उसे अपने मोबाइल से भी स्कैन कर सकते हैं।
- अब आप फ़ॉर्म को अच्छे से चेक करे और फिर अपनी जानकारी चेक करने के बाद “Submit” पर क्लिक करें, अगर आपको इसमें कुछ भी एडिट करना है तो, आप अपनी जानकारी को अपडेट करने के लिए “Edit” पर क्लिक करे।
- अब अगर आपका पता भारत में ही है, तो आपको 101 रु. (GST सहित) , देने है, जिसका आपको भुगतान करना है और आप इसमें ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं।
- अब आप प्रिंट लेने के लिए अपने आवेदन को सेव करें और फिर प्रिंट को निकाल ले, ताकी आप आगे इसे पोस्ट कर सकें।
- अब ‘प्रिंट को निकलने के बाद आप इसको इनकम टैक्स पैन सर्विसेज UNIT (NSDL ई–गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा प्रबंधित)‘ के लिए NSDL के पते पर आवेदन भेजें।
- फॉर्म के साथ आप आवश्यक डाक्यूमेंट्स को भी भेजना ना भूलें। जैसा की हमने आपको ऊपर आवश्यक डाक्यूमेंट्स के बारे में पहले ही जानकारी दे दी है। आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ एप्लीकेशन को पोस्ट कर दें। अब आपको एक 15 अंकों का एक रसीद नंबर मिलेगा। जिसका उपयोग आप आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने के लिए कर सकते है , जिससे आप उसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
हम उम्मीद करते है हमारी जानकारी आपको काफी अच्छी लगी होगी। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई हों तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे। (धन्यवाद)
Comments
Post a Comment