नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) क्या है? एलिजिबिलिटी

 नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) क्या है?

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा। नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी क्या है, और इसके उद्देश्य क्या है, इसके लाभ क्या है, और इसकी विशेषताएं भी आपको बताऊंगा। दोस्तों देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को 19 अगस्त 2020 बुधवार को नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी की मंजूरी दी गई। और कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब सभी नौकरियों के लिए एक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट होगा। और NRA द्वारा इस परीक्षा को प्रतिदिन दो बार आयोजित किया जाएगा। अगर आप इससे जुड़ी और भी जानकारियां जानना चाहते हैं। तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। हमने इससे जुड़ी सभी जानकारियां आपको अपने इस आर्टिकल में दी है।

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी क्या है?

दोस्तों ग्रुप बी और ग्रुप सी की शुरुआती परीक्षाओं के लिए। रोजाना 1 करोड़ 5 लाख उम्मीदवार अपना पंजीकरण करते हैं। और आपको जानकर हैरानी होगी उस में से केवल 1 लाख 25 हजार पदों पर ही भर्ती की जाती है। दोस्तों नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के तहत अगर एक बार कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में आपको पास हो जाने पर आपको 3 साल तक सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाएं दे सकते हैं। दोस्तों इस परीक्षाओं के लिए पूरे देश में जगह-जगह से हजारों से भी अधिक परीक्षाएं केंद्र बनाए जाते हैं। जिनमें से 12 से अधिक भाषाओं में परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है।

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी का उद्देश्य क्या है?

दोस्तों इस एजेंसी का एक ही मुख्य उद्देश्य है। कि आप अनेक परीक्षाओं के बदले 1 कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट दे। जिससे युवा हर नौकरी के लिए आवेदन कर सके। और वह बार-बार परीक्षा देकर अपना समय और पैसा दोनों को बर्बाद ना करे।

एजेंसियो द्वारा परीक्षा का आयोजन-

दोस्तों NRA में केवल अभी तक सरकार ने तीन परीक्षाएं ही शामिल की हैं। जैसे रेलवे, बैंकिंग तथा एनसीसी लेकिन आने वाले समय में NRA सभी प्रकार के सरकारी नौकरियों के लिए आरंभ करेगा। दोस्तों अभी तक तो 20 एजेंसियों द्वारा परीक्षाओं का आयोजन कराया जाता था। लेकिन अब कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए केवल नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी द्वारा ही किया जाता है।

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के लाभ-

  • दोस्तों सभी परीक्षाओं के बदले आपको केवल एक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट देना पड़ेगा।
  • CET में एक बार पास होने पर आपको 3 साल तक किसी भी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा दे सकेंगे।
  • दोस्तों पूरे देश के अंदर हजार से भी ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
  • अब आपको परीक्षा देने के लिए अपने जिले तक ही जाना पड़ेगा।
  • दोस्तों इसके चलते अब परीक्षा लेने वाली संस्थाएं अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे।
  • दोस्तों इस में सरकार का परीक्षाओं पर काफी पैसा बर्बाद होने से बचेगा।
  • दोस्तों परीक्षा और मेरिट सूची आने तक सब कुछ आपका ऑनलाइन ही होगा।

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी की मुख्य विशेषताएं-

  • दोस्तों NRA को सबसे पहले रेलवे, बैंकिंग और एनसीसी के लिए शुरू किया जाएगा।
  • दोस्तों इसके अंदर आपकी 10वीं 12वीं और ग्रेजुएशन की सभी परीक्षाएं अलग-अलग ली जाएंगी।
  • और दोस्तों NRA दिन में दो बार आपका CET करेगा।
  • दोस्तों क्या आपको पता है, नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के लिए सरकार की तरफ से 1517 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • और आपको परीक्षा केंद्रों में अधिक सुरक्षा दी जाएगी।
  • और आपका कॉमन एलिजिबिलिटी  टेस्ट होने के बाद उसका रिजल्ट भी बहुत जल्दी आपको बता दिया जाएगा।

राष्ट्रीय भर्ती परीक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बाते-

  • दोस्तों इसके लिए दिल्ली के अंदर हेड क्वार्टर बनाया जाएगा।
  • और आप पूरी 12 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा को दे पाएंगे।
  • दोस्तों इसमें आपको 1 वर्ष के अंदर दो परीक्षाएं राष्ट्रीय भर्ती परीक्षा के अंतर्गत कराई जाएगी।
  • दोस्तों आवेदन की परीक्षा आपके जिले के ही अंदर बनाकर कराई जाएगी।
  • और उम्मीदवार को उम्र में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
  • और आपकी फीस में कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे। आप जितना पहले फीस देते थे, आपको उतनी ही फीस अभी जमा करनी होगी।
  • दोस्तों सीआईटी की परीक्षा मेरिट लिस्ट में 3 साल के लिए मान्य रहेगी।
दोस्तों आज मैंने आपको बताया नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी क्या है, और इसके उद्देश्य क्या है और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें आदि। आपको बताई है, अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे आगे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें