Incoming Call बंद कैसे करें

 Incoming Call बंद कैसे करें?

क्या आप भी अपनी इनकमिंग कॉल से परेशान हैं। अगर आप परेशान हैं तो आज मैं आपको बताऊंगा कि। आप अपने फोन की इनकमिंग कॉल्स को कैसे बंद कर सकते हैं। बस आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। जो चीजें आज मैं आपको अपने इस आर्टिकल में बताऊंगा। पूरी जानकारी के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

दोस्तों जब हम अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। तो हमारे मोबाइल में सभी सुविधाएं चालू होती हैं। जैसे कि मोबाइल में इनकमिंग कॉल का आना। मोबाइल में आउटगोइंग कॉल का जाना। मोबाइल में डाटा उपयोग करके। इंटरनेट चलाना हम सब यह काम बहुत ही आसानी से कर लेते हैं। लेकिन बहुत बार ऐसा समय भी आ जाता है कि। जब हम किसी कारण से मोबाइल में आने वाली इनकमिंग कॉल्स को बंद करने की जरूरत पड़ जाती है। क्योंकि उस समय हम कोई भी कॉल पिक नहीं कर सकते। तो अगर आप भी चाहते हैं। कि यदि आपके पास किसी का कॉल ना आ सके और डाटा का भी आप उपयोग कर सकें।

तो देखिए दोस्तों जब आप अपनी इनकमिंग कॉल्स को बंद करेंगे तो। इसका मतलब है, आपके फोन में सभी इनकमिंग कॉल पूरी तरह से बंद हो जाएंगी। इसके लिए हमारे फोन के अंदर हमको एक ऐप को इंस्टॉल करना होगा। जो इसको करने में हमारी सहायता करेगा।

Incoming Call बंद कर के डाटा Use कैसे करें?

देखिए दोस्तों आपके मोबाइल में आने वाली इनकमिंग कॉल्स को बंद करने के लिए।  जो चीजें मैं आपको बताऊंगा।  आपको उन चीजों को खासतौर पर ध्यान रखना होगा। उसके बाद आप भी अपने फोन में आने वाली इनकमिंग कॉल्स को बंद कर पाएंगे और अपने डेटा का उपयोग भी कर पाएंगे।  तो आपको इन बातों का खास ध्यान रखना है।

दोस्तों कॉल फॉरवर्ड करके इनकमिंग कॉल्स को बंद करने के लिए। हमको हमारे मोबाइल फोन की कॉल सेटिंग मैं जाना पड़ेगा। वहां जाकर हम कॉल फॉरवर्ड कर सकते हैं और अपने मोबाइल फोन में आने वाली सभी इनकमिंग कॉल्स को बंद कर सकते हैं। दोस्तों कॉल सेटिंग सभी मोबाइल में अलग-अलग जगह होती है। जैसे कि कुछ मोबाइल में सेटिंग का एक ऑप्शन होता है और कुछ मोबाइल फोन में ऐप से होती है।

तो चलिए देखते हैं, हम यह कैसे कर सकते हैं, और इसका कैसे फायदा ले सकते हैं।

इनकमिंग कॉल को बंद करने के लिए। आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • पहले आप अपने मोबाइल फोन में फोन ऐप ओपन करें।
  • इसको ओपन करने के बाद। अब आपको ऊपर 3 डॉट दिखाई देगी। आपको उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको यहां पर तीन ऑप्शन दिखेंगे। अगर आपको ज्यादा भी ऑप्शन देखते हैं। तो कोई बात नहीं आपको। यहां पर सेटिंग पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको यहां पर कुछ ऑप्शन मिलेंगे। आपको यहां पर कॉलिंग अकाउंट पर क्लिक करना होगा।
  • आपको यहां पर सिम को सेलेक्ट करना है। जिस भी सिम की कॉलिंग अकाउंट में जाना चाहते हैं और आप जिस भी नंबर में इनकमिंग कॉल बंद करना चाहते हैं। उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको यहां पर कॉल फॉरवर्डिंग का ऑप्शन मिलेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको यहां पर एक ऑप्शन मिलेगा। कि आप अपने ऑडियो या वीडियो कॉल। किस तरह की कॉल को फॉरवर्ड करना चाहते हैं। आपको यहां पर वॉइस कॉल फॉरवर्डिंग पर क्लिक करना होगा।
  • दोस्तों वॉइस कॉल फॉरवर्डिंग में आने के बाद। आपको यहां पर कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे। तो आपको यहां पर ऑलवेज फॉरवर्ड पर ही क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आप ऑलवेज यूज देश नंबर के नीचे वाले। बॉक्स में अपना कोई बंद नंबर या फिर कोई भी गलत नंबर को टाइप करके। उसके बाद उसे टर्न ऑन पर क्लिक करें।
  • अब आपको दिखेगा। कि आप की स्क्रीन में अपडेटिंग सेटिंग दिखाई दे रही होगी। आपको इसके लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा। जिससे कि सभी सेटिंग चेंज हो जाएं और आपके मोबाइल फोन में कॉल फॉरवर्डिंग शुरू हो जाए।
  • अब आप देखेंगे कि ऑलवेज फॉरवर्ड के नीचे। पहले ऑफ दिखाई दे रहा था। अब हमें अपना मोबाइल नंबर दिखाई दे रहा होगा। इसका मतलब हमारे मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग की सुविधा शुरू हो चुकी है।
  • यह करने के बाद अब कोई भी हमारे फोन नंबर पर कॉल करेगा। तो उसकी कॉल हमारे पास नहीं आएगी और उस व्यक्ति को कॉल फॉरवर्डिंग बताया जाएगा।
  • दोस्तो इनकमिंग कॉल फॉरवर्ड करने के बाद। फिर से इनकमिंग कॉल आना शुरू करने के लिए। हमें कॉल फॉरवर्डिंग को बंद करना होगा। तो आप ऑलवेज फॉरवर्ड पर क्लिक करें।
  • उसके बाद अब आपको यहां पर टर्न ऑफ दिख रहा होगा। आप को टर्न ऑफ पर क्लिक करना है। जिससे कि कॉल फॉरवर्ड होना बंद हो जाए।

दोस्तों अब हमने पूरी तरीके से अपने फोन में इनकमिंग कॉल्स को बंद करना और उन्हें फिर से दोबारा चालू करना सीख लिया है।

इन कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके। आप भी अपनी इनकमिंग कॉल्स को बंद या चालू कर सकते हैं और बंद इनकमिंग कॉल्स पर भी आप अपने डेटा का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं।

हम उम्मीद करते है हमारी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई हों तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे। (धन्यवाद)


Comments

Popular posts from this blog

सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, कंट्रोल रहेगा ब्‍लड प्रेशर

भारत के टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स, जो अपने कॉमन सेंस और सोशल संदेशों से कर रहे सबके दिलों पर राज

PDF File को कैसे Merge करें