Focus Mode क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं?
आज हम आपको Focus Mode के बारे में बताने वाले हैं। कि यह किस तरीके का फीचर है, और आपकी किस तरीके से सहायता कर सकता है। क्योंकि जैसा कि आप जानते हैं, कि हम इस स्मार्टफोन को चलाते समय अपना कितना टाइम बर्बाद कर देते हैं। और दूसरी तरफ हम स्मार्टफोन को बिना चलाएं रह भी नहीं सकते। इसीलिए हमारे स्मार्टफोन के अंदर यह Focus Mode एक फीचर ऐड किया है।
जिसके बारे में आज हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं।
Focus Mode क्या है?
जब आप कोई काम करते हैं। तो कई बार क्या होता है। काम करते वक्त आपके फोन पर कोई भी मैसेज या नोटिफिकेशन आने की वजह से आपका ध्यान भटक जाता है। जिसकी वजह से आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते और आपका काम सही तरीके से नहीं हो पाता है। इसीलिए आपको Focus Mode का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि जिन एप्स की नोटिफिकेशन या मैसेज आपको आते हैं। तो वह ऐसे सभी ऐप्स को ब्लॉक या डिसएबल कर देता है। जिससे कि आपका समय बर्बाद ना हो और आपका ध्यान ना भटके।
जैसा कि आपको इस के नाम से ही पता चलता है। Focus Mode एक ऐसा मोड होता है। जो कि आप को Focus करने में मदद करता है।
Focus Mode के अंदर आपको काफी सारे फीचर मिलते हैं। इसको आप अपने मन मुताबिक ऑन या ऑफ कर सकते हैं, और इसके अंदर आप टाइम सेट भी कर सकते हैं। आप जितनी देर तक इसके अंदर Focus Mode को ऑन रखना चाहते हैं। आप इसके अंदर Focus Mode का टाइम सेट कर सकते हैं, और आराम से Focus Mode को यूज कर सकते हैं।
Focus Mode का क्या फायदा है?
Focus Mode की मदद से आप अपने काम पर पूरा ध्यान लगा सकते हैं, और अपने किसी भी काम को अच्छे तरीके से कर सकते हैं। Focus Mode की वजह से आप अपना कीमती समय बर्बाद होने से बचा सकते हैं, और अपना कीमती समय बचाने के बाद आप और अन्य कार्य भी ध्यान पूर्वक कर सकते हैं।
Focus Mode के उपयोग?
Focus Mode के बहुत सारे उपयोग होते हैं। सबसे पहले तो यह आपका Focus करने में आपकी सहायता करता है। दूसरा आपके जो एप्स की नोटिफिकेशन होती है। उनको ब्लॉक करने में आपकी सहायता करता है। जिससे कि आपका बहुत सारा समय बचता है। तीसरा यह आपकी Focus को डिस्ट्रेक्ट नहीं होने देता, और सबसे बड़ी बात मैं आपको बता दूं कि आप इसको ऑफलाइन भी यूज कर सकते हैं।
Focus Mode का इस्तेमाल कैसे करते हैं?
अब मैं आपको Focus Mode को इस्तेमाल करना बताऊंगा। Focus Mode का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
जो कि कुछ इस प्रकार है।
- सबसे पहले आपको अपने फोन की Settings को ओपन करना है।
- ओपन करने के बाद। आपको यहां पर Digital Wellbeing और Parental Controls का ऑप्शन मिलेगा अगर आपको ऑप्शन नहीं मिलता है। तो आप डायरेक्ट सर्च भी कर सकते हैं।
- Digital Wellbeing और Parental Controls के अंदर। आपको Focus Mode का ऑप्शन मिलेगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना।
- Focus Mode पर क्लिक करने के बाद। आपको अपने फोन में सभी ऐप्स की लिस्ट दिखाई देने लगेगी, और यहां पर आपको उन एप्स को सेलेक्ट करना है। जिन एप्स की नोटिफिकेशन या मैसेजेस आपको परेशान करते हैं। जैसे सोशल मीडिया एप्स होते हैं। फेसबुक,व्हाट्सएप,इंस्टाग्राम टि्वटर, यूट्यूब आदि।
- जैसे ही आप अपने एप्स को सेलेक्ट करेंगे तो। आपके एप्स distracting apps की लिस्ट में चले जाएंगे, और जब आप Focus Mode को ऑन करोगे तो आपके फोन के वह ऐप्स के मैसेज और नोटिफिकेशन को ऑटोमेटिक ब्लॉक कर देगा।
- ऐप सेलेक्ट करने के बाद। आपको इसमें timing set करनी होगी। इसके लिए आपको Set a schedule पर क्लिक करना होगा।
- timing set करने के बाद। अब Focus Mode को ऑन करना होगा। ऑन करने के लिए। आप को Turn on Now पर क्लिक करना होगा।
- Turn on Now पर क्लिक करने के बाद। Focus Mode ऑन हो जाएगा। यह आपको आपकी screenपर दो ऑप्शन दिखाएगा। जो कि होंगे Turn off Now और Take a break.
- Turn off Now पर क्लिक करने से आप Focus Mode को ऑफ कर सकते हैं, और Take a break पर क्लिक करने से आप Focus Mode से एक ब्रेक ले सकते हैं।
- Take a break पर क्लिक करने के बाद। आपके सामने तीन ऑप्शन आते हैं। जिसमें 5 मिनट, 10 मिनट, और 15 मिनट, तक का ब्रेक होता है। आप इनमें से जितनी देर का ब्रेक लेना चाहते हैं । उतनी देर का आपको इसमें ब्रेक सेलेक्ट करना होता है।
हम उम्मीद करते है हमारी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई हों तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे। (धन्यवाद)
Comments
Post a Comment