एसएससी CHSL परीक्षा तैयारी कैसे करे?
एसएससी CHSL परीक्षा तैयारी कैसे करे?
दोस्तों आज मैं आपको एसएससी CHSL परीक्षा की तैयारी कैसे करें। और इससे जुड़ी जानकारियां आपको दूंगा। दोस्तों अगर आप किसी केंद्र शासित सरकारी संगठन में डाटा एंट्री ऑपरेटर या कम डिवीजन क्लर्क, कोर्ट क्लर्क और डाक सहायक के रूप में अगर अपना करियर बनाना चाहते हैं। तो आपको एसएससी द्वारा होने वाले CHSL परीक्षा की तैयारी करनी पड़ेगी। और दोस्तों इसके अंदर आपको सफल होने के लिए। योजना बनाकर पढ़ना होगा अगर आप योजना नहीं बनाते हैं। तो आपको इसमें परेशानी आ सकती है। आज मैं आपको बताऊंगा आप इसके लिए अपनी योजना को कैसे तैयार कर सकते हैं, और परीक्षा के लिए किन चीजों का ध्यान रखें। अगर आप इसके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं। तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
CHSL की फुल फॉर्म क्या है?
दोस्तों CHSL का फुल फॉर्म “Combined Higher Secondary Level” है और हिंदी में इसे “संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर” कहते है।
परीक्षा पैटर्न केसा होता है?
दोस्तों एसएससी CHSL परीक्षा की तैयारी करने के लिए। आपको पहले परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को समझना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसी के आधार पर आप इस पेपर की तैयारी कर सकते हैं। दोस्तों इसको तीन चरणों में बांटा गया है।
टीयर -1 (Tier-1)
दोस्तों इस परीक्षा के अंदर 100 प्रश्न होते हैं, जो 200 अंकों के होते हैं। इसको कंप्लीट करने के लिए आपको 75 मिनट का समय दिया जाता है। और इसके चार खंड होते हैं, क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस और रीज़निंग, अंग्रेजी भाषा व कॉम्प्रिहेंशन और सामान्य ज्ञान, दोस्तों इसमें हर एक भाग के लिए आपको 25 प्रश्न दिए जाते हैं। और गलत उत्तर देने पर आपकी 0.25 अंक की कटौती भी होती है।
टीयर -2 (Tier-2)
दोस्तों यह एक वर्णनात्मक परीक्षा होती है। इसके अंदर आपको निबंध लेख, पत्र, रिपोर्ट आदि लेखन से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा आपकी 100 अंकों की होती है।
टीयर -3 (Tier-3)
दोस्तों यह आपकी डीईओ के लिए कौशल परीक्षण कंप्यूटर दक्षता परीक्षण से संबंधित आप की परीक्षा होती है।
सिलेबस कहा से मिलेगा-
दोस्तों अब मैं आपको इसके सिलेबस के बारे में बताऊंगा। दोस्तों परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए। आपको उसका सिलेबस का पता होना जरूरी है। यह सिलेबस आपको एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से मिलता है। और दोस्तों इस परीक्षा में केवल सिलेबस से ही प्रश्न पूछे जाते हैं।
पूर्व परीक्षा का कटऑफ पता करे-
दोस्तों परीक्षा की तैयारी करने के लिए। आपको पिछले वर्ष के पेपर का कट ऑफ की जरूर जानकारी रखनी चाहिए। इससे आपको उसी के अनुरूप अपनी तैयारी करने की शुरुआत करनी होगी। दोस्तों अगर आपको कटऑफ पता होती है, तो आप उसी के अनुसार अपनी तैयारी पर और ज्यादा जोर डालते हैं। इसीलिए हमेशा कटऑफ का पता रखें।
पूर्व प्रश्न पत्रों को हल करना-
दोस्तों परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए। आपको परीक्षा के पुराने पेपरों के प्रश्न पत्रों को जरूर हल करना चाहिए। इससे आपका काफी अच्छा अभ्यास होता है। और आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में भी पता चलता है। यह आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। ऐसा करने से काफी बच्चे परीक्षा में सफल हो जाते हैं। तो आप इस चीज का जरूर ध्यान रखें।
दोस्तों आप भी इन तरीको को ध्यान में रखकर अपनी परीक्षा की तैयारी करें। ताकि आप भी परीक्षा में जल्दी सफल हो पाए। और अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो। तो आप हमारे इस आर्टिकल को आगे जरूरतमंद लोगों तक जरूर शेयर करें। और कोई परेशानी हो तो आप कमेंट करके हमसे अपने सवाल पूछ सकते हैं।
Comments
Post a Comment